ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वेटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ जिला इकाई का विस्तार किया गया है। उपनिदेशक पशु , स्वास्थ्य एवम प्रजनन ऊना के सम्मेलन भवन में बैठक जिला प्रघान मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कमेटी का विस्तार करते हुए अमन दीप को कोषाध्यकश , ओंकार चंद को मुख्य सलाहकार , शशिपाल को एडिटर, अमिता मान व संदीप कुमार को संयुक्त सचिव, नवीन चंद को प्रेस सचिव, बरूण, नरेश कुमार , रोहित पठानिया को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि वर्ग कि अनेकों मांगें लंबित है। जिन्हें पूरा करने के लिए मामले को विभाग व सरकार के समक्ष हर उचित मंच पर उठाया जायेगा।

Leave a Reply