Punjab News: भारी Police Force के साथ इस इलाके में पहुंचे SP रैंक के अधिकारी, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को आगे बढ़ाते पुलिस अब पूरे जोरो शोरों से कासो आपरेशन ओर नाकेबंदी कर रही है। वहीं बीते दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध की अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद मोगा एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों पर मोगा पुलिस ने शहर के हॉट-स्पाट इलाकों में अपना आपरेशन चलाया।

इस आपरेशन के दौरान करीब 250 पुलिस मुलाजिमों के साथ एसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल थे। जिन्होंने मोगा जिले के अलग-अलग गांवों में जाकर जांच संदिग्ध घरों की चेकिंग की। पुलिस का मानना है कि इन इलाकों में नशे की बिक्री जोरों पर होती है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी है, आगे भी जारी रहेगी। आपरेशन के दौरान अगर किसी भी तरह की कोई रिकवरी होती है तो वह इसकी पूरी जानकारी साझी करेंगे। उन्होंने कहाकि किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *