Punjab News: मिल्क प्लांट के पास कार सवार 2 नौजवानों पर किया तेजधार हथियारों से हमला, छीनी चेन, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः लुधियाना फिरोजपुर रोड मिल्क प्लांट के सामने एक दर्जन के करीब लोगों ने स्विफ्ट कार सवार लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावार 2 कार सवारों से सोने की चेन व मोबाइल लूट फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान 42 वर्षीय प्रितपाल सिंह निवासी सिधवां बेट व 24 वर्षीय बंटी निवासी गांव निहाल सिंह वाला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रितपाल सिंह ने कहा कि वह दूध कारोबारी है और देर रात उसके दोस्त सुखविंदर सिंह व सहायक बंटी के साथ वेरका मिल्क प्लांट के सामने फिरोजपुर रोड पर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में बैठा हुआ था। तभी करीब एक दर्जन लोगों ने उसकी कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि जब उसने विरोध करना चाहा तो उक्त हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावारों ने सहायक बंटी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावार जाते-जाते उसकी सोने की चेन व उसके दोस्त सुखविंदर का मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों में मुख्य हमलावर दाखा गांव का रहने वाला है और जबरन उससे पैसों की मांग करता था। उसका कहना है कि जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो हमलावर उससे रंजिश रखने लगे सोमवार देर रात उस पर वह उसके साथियों पर फिरोजपुर रोड मिल्क प्लांट के सामने हमला कर घायल कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *