Punjab News: हार्डवेयर व पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में हार्डवेयर व पेंट की दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब डेढ़-2 बजे कोटकपूरा रोड पर एक हार्डवेयर व पेंट की दुकान को अचानक आग लग गई। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। घटना के पास रह रहे दुकान के एक वर्कर ने हादसे की सूचना दुकान मालिक को दी। जिसके बाद मालिक द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैकि घटना में दुकान मालिक का लाखों रुपए के नुकसान हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सुनील कुमार ने बताया कि दुकान के पीछे क्वाट्रर में रहते कर्मी फोन करके घटना की सूचना दी। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि हादसे में सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार 4 साल पहले भी उसकी दुकान में 20 मार्च को आग लग गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

दूसरी ओर दमकल विभाग के कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे ओर शटर को तोड़ कर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 5 गाड़ियां लगाई गई। लेकिन आग अधिक होने के कारण अन्य गाड़ियां मंगवाई गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *