Reel बनाने के दौरान हुआ हादसा, 2 बच्चों की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

ऊनाः जिले में रील बनाने के दौरान हुए हादसे में 2 बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है। जोल उप तहसील के सोहारी में मंगलवार शाम को 4 बच्चे खड्ड में नहाने गए थे। नहाने के बाद वे रील बनाने लगे। रील बनाते समय 16 वर्षीय सक्षम ठाकुर ढांक से नीचे गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में 17 वर्षीय आद्विक परमार भी नीचे गिर गया। हादसे में आद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सक्षम खड्ड के पानी में नीचे चला गया। मौके पर मौजूद दो अन्य किशोर अक्षय और आर्यन घबराकर वहां से भाग गए। घायल आद्विक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले निजी अस्पताल और फिर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी और लापता सक्षम की तलाश के लिए एएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है। गोताखोरों ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद खड्ड से सक्षम का शव बरामद किया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *