पंजाब: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी काबू

लुधियाना : पंजाब के खन्ना में रहने वाली जिंबाब्वे की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र अफ्रीकी देश लाइबेरिया का रहने वाला है। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ती है और किराये पर रहती है। कुछ दूरी पर अन्य विदेशी छात्र भी रहते हैं।

ये छात्र खन्ना के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। ये सभी आपस में दोस्त हैं। रात पीड़िता कमरे के बाहर बैठी थी तो आरोपी प्रोमिस ने छात्रा को अंदर बुलाया। आरोपी के दूसरे भाई वहां शराब पी रहे थे। आरोपी ने उसे रसोई में खाना बनाने को कहा। जब वह रसोई में खाना बना रही थी तो आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा।

मना करने पर आरोपी ने उसके साथ जबर्दस्ती की। इस बीच किचन में रखे बर्तन में आग लग गई। इसी दौरान पीड़ित छात्रा वहां से भाग निकली। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *