चने खाते समय 2 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Written by

in

रीवाः जिले के सेमरा गांव में 2 साल के बच्चे की खाना खाते समय दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल बच्चे की सांस नली में चना फंसने के कारण हालत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार, रौनक साहू (2) को शाम करीब 4 बजे भूख लगी तो उसने प्लेट में रखा चना खा लिया। कुछ ही सेकेंड में उसकी सांस फूलने लगी और आंखें पलट गईं। बच्चे को देखर परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

संजय गांधी अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि चना सांस नली में फंस जाने से बच्चे की मौत की सूचना मिली है। यह कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है, ऐसा पहले भी हो चुका है। बच्चों को ठोस और सूखा खाना खिलाते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल शव परिजन को सौंप दिया गया है।

बच्चे की मौत के बाद उसकी मां अनीता साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। अनीता ने कहा कि बेटा पूरी तरह स्वस्थ था, मेरी गोद में खेल रहा था। अचानक चना खाया और कुछ ही पलों में तड़पने लगा। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि चना उसकी जान ले लेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *