Punjab News: NSA हटने के बाद डिब्रूगढ़ से साथियों को लेकर रवाना हुई विशेष टीम

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को पंजाब लाया जा रहा है। जिसमें भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री’ बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, हरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह तूफान शामिल है। पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम अमृतपाल के 3 साथियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट से डिब्रूगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, जबकि बाकी 4 साथियों को जल्द ही डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन से मोहनबाड़ी एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। जहां से उन्हें भी दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा।

सड़क या हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचने के बाद सभी साथियों को एक साथ अमृतसर शिफ्ट किया जाएगा। अनुमान है कि आज देर शाम या कल सुबह सभी साथियों को अमृतसर की अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा और फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के लिए रिमांड हासिल किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जारी रखने से इनकार कर दिया है।

जिसके बाद चार दिन पहले पंजाब पुलिस अमृतपाल के साथियों को लेने असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह, पप्पलप्रीत सिंह और वरिंदर विक्की को अभी डिब्रूगढ़ जेल में ही रहना होगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उनके एनएसए की अगली सुनवाई 22 मार्च को होनी है, जिसके बाद सरकार आगे का फैसला लेगी। जबकि अभी तक सिर्फ 7 साथियों का एनएसए हटाने का फैसला लिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *