पंजाबः कोटकपूरा गोलीकांड मामले में बादल, सुखबीर और सुमेध सैनी के खिलाफ 2400 पन्नों की चार्जशीट दायर

कोटकपूरा: गोलीकांड मामले में परकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और सुमेध सैनी के खिलाफ 2400 पन्नों का सप्लीमेंटरी चालान पेश किया गया है। कोटकपुरा गोलीकांड के मामले में लालकृष्ण यादव एडीजीपी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी सहित आरोपियों के खिलाफ धारा 173 (8) के तहत स्पलीमेंटरी चालान पेश किया गया है। चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, परम राज सिंह उमरानंगल, चरणजीत शर्मा, अमर सिंह चहल, सुखमंदर मान के खिलाफ चालान पेश किया गया है।

चालान फरीदकोट कोर्ट में पेश किया गया। हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए उसे जिलाधिकारी अजयपाल सिंह की अदालत में फरीदकोट के जिला न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में 7000 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह के नाम बादल के अलावा कई आला पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *