पठानकोटः फिर बड़े करोना मामले, एक की हुई मौत, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोलः देश में कोरोना का खोफ बढने लग गया है। पठानकोट में फिर करोना के मामले बढ़ने लगे हैं पठानकोट में करोना एक्टिव केसों की संख्या 41 तक पहुंच गई है और एक की मौत हो गई है कोरोना  पीड़ित की तबीयत अचानक खराब हुई थी उसके बाद जब सेहत विभाग की ओर से उसके टेस्ट किए गए तो वह करोना पॉजिटिव था। जिसके चलते उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर सेहत विभाग एक बार फिर से चौकन्ना हो चुका है और लोगों को हिदायत की जा रही है कि वह कोरोना कि हिदायातों की पालना जरूर करें।

इस बारे में बात करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आज एक मामला आया था, जिसमें एक शख्स की तबीयत काफी खराब थी और जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई फिलहाल  विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग करोना हीदायतों की पालना जरूर करें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *