Punjab News: हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, जेल में बैठे कैदी से जुड़े तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलि सने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा लुधियाना जीटी रोड अजितवाल के पास दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी फाजिल्का और सुखपाल सिंह निवासी संगरूर के रूप हुई है। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 बोर देसी पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए।

वहीं एसएसपी मोगा अजय गांधी ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि फरीदकोट जेल में बैठे हैंडलर ने इससे जान पहचान कराई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने शेरपुर तैयबा के गुरप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह धर्मकोट में 2 हथियार सप्लाई करने थे। उन्हें भी काबू कर लिया गया है। आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी। पकड़े गए आरोपी सुखपाल सिंह (सुख) के खिलाफ पटियाला में अलग-अलग एक्ट के तहत 4 मुकदमे दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *