Punjab News: अब इस Toll Plaza पर पुलिस और किसान हुए आमने-सामने, कई काबू, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः पंजाब भर में किसानों में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठाने को लेकर रोष पाया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा पंजाब में शांति बनाए रखने और माहौल खराब ना होने को लेकर लगातार किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते आज राज्यभर में पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को डिटेन किया जा रहा है।

वहीं अब जिद्दा टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन पुलिस ने पहले बठिंडा किसानों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 3-4 किसानों को डिटेन कर लिया।इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस की तरफ से हलका बल प्रयोग भी किया गया। जिसके बाद किसानों और किसान महिलाओं को बसों में बैठाकर फरीदकोट ले जाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *