पंजाबः मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पहुंचे पठानकोट, सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया शोक, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोलः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जहां पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है वही पठानकोट के गांव शादीपुर में पहुंचे ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा जो कि शाहिद सैनिक परिवार सुरक्षा के महासचिव विक्की के घर पहुंचे जिन्होंने ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से एक युग का अंत हो गया है। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर राजनीति मे बहुत बड़ा घाटा हुआ है, जो कभी भी पूरा नही हो सकता।

बिट्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल शांति और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहे हैं जिन्होंने हिंदू सिख एकता को मजबूत किया है जिन्हें पूरा देश और पंजाब के लोग कभी भी भुला नहीं सकते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *