Jalandhar Heights-2 के फ्लैट की 11वीं मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी

जालंधर, वरुण/हर्ष : 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाईट्स टू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज फ्लैट की 11वीं मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने छलांग लगा दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जोरावर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। फ्लैट नंबर 1104 में रह रही अपनी पत्नी को लेने के लिए आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की 4 माह पहले शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को लेने के लिए आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू क्लेश के चलते व्यक्ति ने सुसाइड किया है। उक्त व्यकित के पास अमेरिका की सिटीजन शिप है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *