जालंधरः सीएम मान ने सुशील रिंकू के हक में प्रचार दौरान गुरदास मान से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सीएम भगवंत मान ने जहां भोगपुर में रोड शो किया तो वहीं नकोदर में सुशील रिंकू के हक में प्रचार किया। इस दौरान नकोदर में सीएम भगवंत मान पंजाबी गायक गुरदास मान से मुलाकात की। सीएम मान ने लोगों को अपने संबोधन के दौरान कहा कांग्रेस को वोट डालने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे नहीं। भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे को एक सीट से मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम जीते तो विकास की झड़ी लगाएंगे।

सीएम मान ने लोगों से कहा कि पहले कभी कोई सीएम आपके बीच नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह इसलिए आप लोगों से दूरी बनाकर रखते थे क्यों कि वह खास घरों से थे। लेकिन अब आपका सीएम आम घर से है। आपके बीच में से ही निकला है। उन्होंने कहा कि जो आपसे दूरी बनाकर रखते थे आपने इस बार उनसे ही दूरी बना ली। सबको घर बिठा दिया। सीएम मान ने कहा कि विरोधियों की लूट के रोज खुलासे हो रहे हैं। इससे वह इतने परेशान हैं कि उन्हें और उनके परिवार को रोज गालियां निकालते हैं। लेकिन आपकी तालियों के आगे उनकी गालियों की पेश नहीं चलती। उन्होंने लोगों से पूछा कि बताओ अब आपके घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है या नहीं?

इस पर लोगों की हां में आवाज आने पर बोले कि यह कैसे जीरो हो गया। यह सब लूट को बंद करके जीरो हुआ है। उन्होंने कहा कि खजाने को लूटने वालों पर नकेल कसने से यह संभव हुआ है। खजाने को लूटने से लिए जो नेताओं ने रास्ते बना रखे थे वह सारे हमारी सरकार ने बंद कर दिए हैं। अब उन्हीं पैसों से लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *