30 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जालंधर/वरुण/हर्षः देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अवैध शराब की तस्करी करने आए नशा तस्कर को 30 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिल्लौर निवासी मनदीप सिंह उर्फ मन्नी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी सिकंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मनदीप सिंह के घर में रेड कर 30 पेटी अवैध शराब बरामद की और इस काम में इस्तेमाल होने वाली एक्सयूवी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। सीआईए स्टाफ की टीम ने मौके पर आरोपी को काबू कर शराब तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे फगवाड़ा निवासी अंकुश अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में चंडीगढ़ से अवैध शराब की सप्लाई देकर जाता था। जिसके बाद पुलिस ने अंकुश को मामले में नामजद कर गिरफ्तारी के लिए घर में छापेमारी शुरू कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *