जालंधर/वरुण/हर्षः देहात क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने हाईवे पर गनपॉइंट पर लूट करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान भतीजा गांव, करतारपुर निवासी आज्ञापाल सिंह के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि आज्ञापाल से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दो साथी नंगल मनोहर मकसूदां निवासी जसकीरत सिंह और करतारपुर निवासी हैप्पी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से लूटी गई बोलेरो गाड़ी और एक आल्टो गाड़ी बरामद की गई, जो उन्होंने पठानकोट चौक के पास लूटी थी। लूट में वारदात मोटरसाइकिल के साथ एक माउजर पॉइंट 32 बोर, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 26 अप्रैल देर शाम पारस अस्टेट, बस्ती बावा खेल में रहने वाला सुखविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी में बुलोवाल से अपने घर जा रहा था। रात करीब नौ बजे धोगड़ी गांव में पहुंचा तो वहां पर एक बाइक पर तीन युवक आए और उसकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। आरोपितों ने सुखविंदर को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी गाड़ी, 1.71 लाख रुपये, मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए थे।

Leave a Reply