पंजाबः गुरुद्वारा साहिब के बाहर चली गोली, एक की मौत

मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं धर्मकोट के गांव फतेहगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरोटाना स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली चली है। इस घटना के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। जानाकरी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे माथा टेकने आया शख्स जैसे ही बाहर निकलता है तो उस पर जंग सिंह नामक नौजवान ने गोली चला दी लेकिन वह बाल-बाल बच गया।  इसके बाद जंग सिंह ने खुद को गोली मार ली, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा साहिब की नई कमेटी के साथ पैसों के हिसाब को लेकर हुए विवाद में उक्त फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *