अम्ब रोड पर बडूही में बस दुर्घटनाग्रस्त, परिचालक की मौत, देखें वीडियो

ऊना / सुशील पंडित : ऊना अम्ब रोड पर पड़ते गांव बडूही में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस भयानक बस हादसे में बस परिचालक मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 3:40 पर हुआ। हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो की बस ऊना से करीब 15 किलोमीटर दूर पड़ते गांव वडूही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह अभागी बस संख्या (एच आर 38 जी बाई 9607) फरीदाबाद से बैजनाथ जा रही थी।

इस भयानक बस हादसे में बस पेड़ से टकराने के बाद दूसरी तरफ एक मकान में जा घुसी ।घर की दीवार गिरने से अंदर सोए हुए परिवार को भी चोटें लगी है । बस में सवार करीब सात सवारियों को गंभीर रूप से चोटें आई है। जिन्हें दो 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। मौके पर पुलिस चौकी जोल और पुलिस थाना अम्व के पुलिसकर्मी भी पहुंचे और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *