Punjab News: ड्राइवर पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, कटी कलाई, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः महानगर में लुटेरों का आंतक एक बार फिर से बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों घटना को अंजाम देने के साथ-साथ तेजधार हथियारों से पीड़ितों पर सरेआम हमला कर रहे है। ताजा मामला गिल रोड पर काम से घर वापिस लौट रहे व्यक्ति के साथ हुआ है। जहां व्यक्ति को बाइक सवार 3 लुटेरों ने रोककर उससे मोबाइल छीनना चाहा। इस दौरान जब व्यक्ति ने डटकर मुकाबला करते हुए मोबाइल देने से मना कर दिया।

तभी लुटेरों ने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति की बाई कलाई कट गई। लहूलुहान हालत में व्यक्ति ने भागकर जान बचाई और मालिक को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मालिक ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहा से उसकी हालत गंभीर देखते उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान विनोश शर्मा के रूप में हुई है। वहीं फैक्टरी मालिक जमालुद्दीन ने बताया कि विनोद शर्मा उसके पास गाड़ी चलाता है।

देर रात 10 बजे विनोद फैक्ट्री में गाड़ी खड़ी कर पैदल कमरे की ओर जा रहा था। जहां फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार 3 लुटेरों ने उसे घेरकर उससे मोबाइल छीनना चाहा। विरोध करने पर लुटेरों ने विनोद शर्मा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसकी बाई कलाई बुरी तरह से कट गई। जख्मी हालत में विनोद को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *