घायल कैदी की पहचान 27 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान घायल हवालाती करण का कहना है कि थाना टिब्बा में दर्ज 307 इरादा-ए- कत्ल के मामले में सेंट्रल जेल मे बंद है। रात करीब 10 बजे अपनी बैरक में सोने के लिए चादर झाड़ रहा था तो साथ में 2 लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और नुकीली वस्तु से वार किया। उसका कहना है कि मारपीट में उसके सिर पर चोट लगने से खून निकलता देख बैरक के अन्य हवालातियों ने शोर मचाया व जेल प्रशाशन को सूचना दी। जेल प्रशासन की तरफ से उसे जेल के अस्पताल पहुचाया गया जहा पर सिर में घहरा घाव होने के कारण उसे देर रात सिविल अस्पताल भेज दिया और थाना 7 की पुलिस को सूचना दी गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक घायल हवालाती को प्रथमिक उपचार के बाद वापिस जेल भेज दिया है। जेल प्रशासन का कहना है कि झगड़े में घायल हुए हवालाती करण के इलाज के बाद थाना 7 की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।Punjab News: सेंट्रल जेल में कैदियों में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो info : https://t.co/JaEr6nEei7#PunjabNews pic.twitter.com/lBlAi2rMwB
— Encounter India (@Encounter_India) March 21, 2025
Punjab News: सेंट्रल जेल में कैदियों में हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः सेंट्रल जेल में आए दिन चर्चा में रहती है। वहीं अब जेल में बंद कैदियों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के 3 लोगों ने एक हवालाती के सिर पर नुकीली वस्तु से हमला करके घायल कर दिया। घायल हवालाती को देर रात सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
Leave a Reply