Punjab News: फैक्टरी के बाहर खड़े कर्मियों पर नौजवानों ने किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के मेहरबान के इलाके में स्थित प्रिया कॉलोनी में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां फैक्टरी के बाहर खड़े कर्मियों पर करीब एक दर्जन हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। हमले में घायल तीनों वर्करों को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां एक वर्कर के सिर पर गहरी चोट होने के चलते उसके सिर पर टांके लगाए गए। वहीं अन्य दो वर्करों ने मेडिकल जांच करवाई। अस्पताल में पुहंचे तीनों घायल एक ही परिवार के 2 पुत्र व पिता है। जिन्होंने इलाज के दौरान आरोप लगाया कि उक्त हमलावर हमले के दौरान उनकी जेब मे पड़ी 30 हजार रुपए की नगदी व सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

घायलों ने मामले की शिकायत थाना मेहरबान की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए घायल गगनदीप ने बताया कि वह एक धागा फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता है। रात करीब 8 बजे वह अपने भाई हर्षदीप और पिता पुरषोत्तम कुमार के साथ फैक्टरी के बाहर खड़ा था। तभी उनके पास एक एक्टिवा आकर रुकी जिसपर सवार युवक ने उससे गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर उक्त युवक के साथ भी वहां पर आ पुहंचे और उन्होंने उसपर व उसके भाई और पिता पर हमला करना शुरू कर दिया।

हमले के दौरान शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित होने लगे। जिन्हें देख हमलावर फरार हो गए। वही गगन ने आरोप लगाया कि हमलावर जाते हुए उसकी जेब मे पड़ी करीब 30 हजार रुपये की नगदी व भाई हर्षदीप के गले मे पहनी सोने की चेनी भी छीनकर ले गए। हमले में घायल हर्षदीप के सिर में गहरी चोट लगने के चलते उसके सिर पर टाँके लगाए गए। वही तीनों घायलों ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत थाना मेहरबान की पुलिस को दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *