पंजाबः कांग्रेस MLA पाहड़ा के पिता हत्या केस में नामजद

गुरदासपुरः जिले से कांग्रेस विधायक बरिंदरमत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह को पुलिस ने हत्या केस में नामजद किया है। मामला बीते दिन प्रेम प्रसंग के चलते 25 वर्षीय युवक की हत्या का है। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वीना जो मृतक युवक की मां है। उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायक बरिंदरमत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह आरोपियों को उनके साथ राजीनामा करने के लिए उकसा रहे थे और आरोपियों को शह दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गुरमीत सिंह पाहड़ा समेत कुल 6 लोगों को नामजद किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक शुभम की मां वीना पत्नी सुभाष निवासी पाहड़ा ने बताया है कि उसका पुत्र सुभम मोटू जो 25 वर्ष का था और लकड़ का काम करता था, 7 मई को वह और उसका लड़का अपने घर पर मौजूद था कि 8 बजे पाहड़ा बोबी पुत्र सिंदा निवासी पाहड़ा उनके घर आया और उसके पुत्र शुभम को अपने साथ ले गया जो रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के दो लोग उसके घर आए और उन्होंने बताया कि गांव में ही किसी के खेत में शुभम मोटू का शव पड़ा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे शुभम मोटू का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी रंजिश के चलते उसके भाई, पिता व अन्य व्यक्तियों ने शुभम मोटू की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में थाना तिबड़ की पुलिस ने लड़की के भाई बॉबी पुत्र सिंदा, उसके पिता सिंदा पुत्र बच्चन लाल व 4 अन्य राजू, लावा दामाद हजारा लाल, कुलविंदर पत्नी राजू व गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह को मामले में नामजद किया है। जो कि गुरमीत सिंह गुरदासपुर के मौजूदा विधायक बरिंदरमत सिंह के पिता हैं। हालांकि विधायक और उनका परिवार इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं दिख रहा है क्योंकि बार-बार फोन करने के बाद भी वे फोन नहीं उठा रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *