जांलधरः 9 हल्कों के वोटिंग रूझान आए सामने, जानें किस पार्टी को कितने मिले वोट

जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है। जिसमें 9 हल्कों को वोटिंग रूझान सामने आ गए है। 9 हलकों में से 2 हलको में आप पार्टी पिछड़ी है। जबकि 7 हल्कों में आप पार्टी ने बहुमत हासिल किया। आज सामने आए रूझानों के बाद भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। वहीं आप पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाकर उनके 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आप पार्टी 34 प्रतिशत वोट मिले। लोकसभा सीट का इतिहास रहा था की यहां कांग्रेस का दबदबा माना जाता था क्योंकि पिछली बार 24 साल पहले एक गैर कांग्रेसी ने लोकसभा का चुनाव जीता था, वह इंद्र कुमार गुजराल थे। इसके बाद कांग्रेस ने जालंधर में लगातार 5 लोकसभा चुनाव जीते।

1998 में जालंधर लोकसभा सीट से गैर कांग्रेसी जनता दल के इंदर कुमार जीते थे जिसके बाद किसी गैर कांग्रेसी दल ने यहां कब्जा नहीं किया। 1999 में कांग्रेस के बलबीर सिंह, 2004 में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह, 2009 में कांग्रेस के मोहिंदर एसकेपी, 2014 और 2019 में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी ने जालंधर लोक सीट पर जीत दर्ज की थी। पिछले 10 साल से कांग्रेस पार्टी के संतोख सिंह चौधरी यहां से सांसद थे और इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने इस चौधरी परिवार पर ही अपना भरोसा जताया था। पार्टी द्वारा स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को मैदान में उतारा गया था, जो कि इस चुनाव में दुसरे स्थान पर रहीं। कुल मिला के आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी और पार्टी के उम्मीदवार शुशील कुमार रिंकू ने भी पार्टी की जीत की लड़ी को बरकरार रखा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *