10.10 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने संतोषगढ़ स्वां नदी के पास 10.10 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के एक युवक को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम एस0आई0यू0 ऊना के मुलाजिमों ने मादक  पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए सन्तोषगढ़ में स्वां नदी के साथ शमशान घाट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। एक मोटर साईकल तेज रफ्तार से आया व सामने पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और मोटर साईकल सहित पीछे मुड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने काबू किया व शक के आधार पर तलाशी लेने पर 10.10 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।  आरोपित युवक की पहचान कृष्ण सोनी निवासी मैदा माजरा नंगल, जिला रुपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना ऊना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *