बठिंडा : गांव बीबीवाला की झालों पर कुछ युवकों का ग्रुप नहा रहा था। अचानक उसमें से 3 लड़के नहर में डूब गए। जिनमें 2 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना सहारा कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद जनसेवा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सहारा जन सेवा के कार्यकर्ता विक्की कुमार ने कुछ ही देर में नहर में डूबे युवक को बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान मोहम्मद समीर (18) निवासी अजीत रोड के रूप में हुई है। मृतक गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। जिसके बाद टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन वार्ड में डॉ. हर्षित गोयल ने युवक मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply