प्रतिबंधित दवाओं सहित दो काबू

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस पोस्ट पंडोगा के मुलाजिमों ने प्रतिबंधित दवाओं सहित दो व्यक्तियों को काबू  किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट पंडोगा के मुलाजिमों ने यातायात चैकिंग के लिए सलोह स्थित आई0आई0आई0टी0 के पास नाका लगा रखा था।तो एक स्कूटी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे सामने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो 248 Capsule Pyeevon Spas Plus के बरामद किए गए।  
आरोपितों की पहचान स्कूटी चालक राजेश कुमार निवासी वार्ड न0 02 लोअर सलोह, तहसील व जिला ऊना व साथ बैठे व्यक्ति रणजीत कुमार निवासी बीबीएमबी कलोनी नंगल, जिला रुपनगर (पंजाब)के रूप में हुई है। वहीं आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *