घर से सैंपल लाने की सुविधा फ्री

Written by

in

सोलन/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के दालदाघाट में मेडिकेयर पैथ लैब ने अपने नए कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया है। कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ डॉ कुलवंत ने किया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर सेंटर की शुरुआत की गई। डॉ कुलवंत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जहां हर जगह उनकी मेडिक्योर पैथ लैब की ब्रांच में चल रही है। उसी बीच दालदाघाट में मेडिकेयर पैथ लैब ने अपना कलेक्शन सेंटर शुरू किया है। जिसमें सभी प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे और उन्होंने कहा कि इस सेंटर में होम कलेक्शन की सुविधा मरीजों के लिए बिल्कुल मुफ्त रहेगी और साथ ही में हर रविवार को शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट भी बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इस मौके पर कुलवंत शेरगिल, हरदीप सिंह, दिलीप पाठक, मनीष चावला, मोहित ,विशाल, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *