जालंधरः गुरु नानक मिशन चौंक पर बस ने मारी टक्कर, गड्डियां च गड्डियां वज्जियां, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्ष: गुरु नानक मिशन चौंक पर सरकारी बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद वहां पर काफी लंबा जाम लग गया। हादसे की वीडियो भी सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि लगातार करीब 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी कार चालकों का बचाव हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गाड़ियों को साइड में कर ट्रैफिक को खुलवाया जा रहा है। वही कंडक्टर ने बताया कि बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। कंडटर ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर पंजाब रोडवेज के डिपो में गया है।

जहां से उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी देकर वह जल्द ही वापस आ जाएगा। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारे मामले की जांच की और देखा कि वहां पर जिन वाहनों की टक्कर हुई है उनका काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने कहा कि सभी क्षतिग्रस्त वाहनों और बस कंडक्टर को थाने ले जाया जा रहा है। अगर इनका गाड़ियों के नुकसान की भरपाई को लेकर सभी पक्षों में राजीनामा हो जाता है तो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन इनका अगर आपसी समझौता ना हुआ। तो जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *