पंजाबः अब साइकिल से दफ्तर आएंगे पुलिसकर्मी, जानें मामला 

संगरूरः जिला पुलिस ने कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने, वाहन पार्किंग की समस्या को दूर करने और बड़ी संख्या में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। ऐसे में अब पुलिसकर्मी साइकिल से दफ्तर आएंगे और साइकिल से पेट्रोलिंग भी करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने बताया कि जिला पुलिस मुख्यालय में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को साइकिलें वितरित की गई हैं ताकि दफ्तरों में आने पर वे उनका उपयोग कर सकें।

एसएसपी ने कहा कि संगरूर जिले में ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान और लोगों की सुरक्षा के लिए शहरी क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग और बीट सिस्टम में तैनात कर्मचारियों को साइकिल दी जाएगी ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में साइकिल से पेट्रोलिंग की जा सके। वे शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए अधिक सतर्कता से निगरानी कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *