पर्यावरण दिवस पर जतेहड़ी स्कूल में किया पौधा रोपण, छात्रों ने निकाली जागरूक रैली

ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के रावामा पाठशाला जतेहडी ऊना स्कूल में आज विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और पर्यावरण पर क्विज करवाया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल अनिल कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता इतिहास शशि पाल ने पर्यावरण के संबंधीत मुद्दों जैसे हॉटस्पॉट, रामसर समझौता, और इस बार के थीम सॉल्यूशंस फॉर प्लास्टिक पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सभी स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *