पंजाबः पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को लेकर CM मान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सीएम मान कहा कि स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के द्वारा 2008 में उस समय के प्रधान मंत्री को पंजाब यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्र में पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए ”Objection Certificate” (NOC) जारी किया गया था। सीएम मान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हरियाणा सरकार पंजाब यूनिवर्सिटी पर अपना हक जता रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट में केंद्र सरकार के दखल को रोकने के लिए हमने पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास किया हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है कि पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का कोई प्रयास नहीं किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के किसी भी कॉलेज को पंजाब यूनिवर्सिटी से मान्यता नहीं लेने देंगे और हम किसी भी सूरत में पंजाब यूनिवर्सिटी से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। हमारा उद्देश्य पंजाब के कॉलेजों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना है और हम पंजाब विश्वविद्यालय को धन की कमी नहीं होने देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *