Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Aaj ka Panchang: आज प्रदोष व्रत, बन रहे कई मंगलकारी योग; पढ़ें पंचांग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Aaj ka Panchang: आज प्रदोष व्रत, बन रहे कई मंगलकारी योग; पढ़ें पंचांग

Mahabir
Last updated: August 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 20 August 2025: आज 20 अगस्त 2025 की तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। आज यानी 20 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि का समापन दोपहर 01 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। त्रयोदशी तिथि पर महादेव (Lord Shiva) को समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है।

Contents
  • आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 20 August 2025)
  • सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
  • शुभ समय अवधि
  • अशुभ समय अवधि
  • आज का नक्षत्र
  • प्रदोष व्रत का महत्व
  • त्रयोदशी अवधि-
  • व्रत पूजा विधि

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सभी भय से छुटकारा मिलता है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इस बार प्रदोष व्रत के दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में पूजा करने से साधक को पूजा करने का दोगुना फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 20 August 2025) के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 20 August 2025)

  • तिथि: कृष्ण द्वादशी
  • मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
  • दिन: बुधवार
  • संवत्: 2082
  • तिथि: द्वादशी दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक, फिर त्रयोदशी
  • योग: सिद्धि सायं 06 बजकर 13 मिनट तक
  • करण: तैतिल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक
  • करण: 21 अगस्त को गरज रात 01 बजकर 18 बजे मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 56 मिनट पर
  • चंद्रमा का उदय: 21 अगस्त को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर
  • सूर्य राशि: सिंह
  • चंद्र राशि: मिथुन
  • पक्ष: कृष्ण

शुभ समय अवधि

  • अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  • अमृत काल: रात 10 बजकर 07 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक

अशुभ समय अवधि

राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 02 मिनट तक

गुलिकाल: प्रातः 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक

यमगण्ड: प्रातः 07 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे…

पुनर्वसु नक्षत्र: 21 अगस्त को रात 12 बजकर 27 मिनट तक

सामान्य विशेषताएं: ज्ञानवान, आशावादी, आत्मविश्वासी, आकर्षक, आध्यात्मिक, धार्मिक, संवाद में कुशल, बुद्धिमान, संतुलित, कल्पनाशील, दयालु और करुणामयी।

नक्षत्र स्वामी: बृहस्पति

राशि स्वामी: बुध और चंद्रमा

देवी: अदिति

प्रतीक: धनुष और तरकश

Lord Shiva
Lord Shiva

प्रदोष व्रत का महत्व

बुधवार के दिन आने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने वाला माना जाता है। प्रदोष काल, यानी सूर्यास्त के बाद का समय, शिव-पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय होता है। इस दिन भक्तजन व्रत रखकर और प्रदोषकाल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मंत्रजप व दीपदान करते हैं।

मान्यता है कि बुध प्रदोष व्रत करने से बुद्धि और वाणी पर नियंत्रण मिलता है, व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलती है तथा संतान और परिवार सुखी रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए भी यह व्रत विशेष रूप से शुभ फलदायी माना जाता है। यह व्रत न केवल शिव कृपा दिलाता है बल्कि जीवन में शांति, समृद्धि और संतुलन भी स्थापित करता है।

त्रयोदशी अवधि-

  • त्रयोदशी तिथि आरंभ – 20 अगस्त 2025 को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त- 21 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक

व्रत पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • दिनभर सात्त्विक रहकर फलाहार करें और मन को संयमित रखें।
  • सूर्यास्त के समय शिवालय जाएं या घर पर ही प्रदोष काल में शिवलिंग की स्थापना करें।
  • शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
  • बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, पुष्प और भस्म अर्पित करें।
  • भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।
  • दीपक जलाकर आरती करें और प्रसाद अर्पित करें।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
Next Article Daily Horoscope: ग्रहों की चाल से आज गजकेसरी योग, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.