Haryana News: झगड़े का नोटिस देने गए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, थप्पड़ मारे

Written by

in

कैथलः झगड़े के मामले में आरोपियों को नोटिस देने गई पुलिस टीम पर कई आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। जब पुलिस चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों के आने की सूचना दी तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस चौकी रामथली में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मार्च को वह पुलिस टीम के साथ गांव कसौर में आरोपी पिंटू को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस तामील कराने गए थे। मारपीट के एक मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली थी। जब पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो वहां कई पुरुष व महिलाएं मौजूद थे। जब वे पिंटू को नोटिस देने लगे तो उसने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी।

विजेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे। वहां मौजूद अन्य पुरुष व महिलाओं ने भी पुलिस से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी बार-बार अंदर से कुल्हाड़ी लाने की बात कह रहे थे। बाद में चौकी से अन्य पुलिसकर्मियों के आने की सूचना मिलने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों में बिंटू, जितेंद्र, सुमन, सीनू, अजय व अन्य शामिल हैं। उन्होंने सरकारी ड्यूटी पर तैनात विजेंद्र के साथ मारपीट की और वर्दी की खाकी शर्ट फाड़ दी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *