America में मां ने 11 साल के बेटे का गला रेता, एक दिन पहले खरीदा था चाकू

Written by

in

वाशिंगटनः अमरीका में भारतीय मूल की एक महिला ने अपने 11 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का नाम सरिता रामाराजू (48) और बेटे का नाम यतिन रामाराजू है। महिला बेटे के साथ घूमने के लिए कैलिफोर्निया के सेंटा एना में डिज्नीलैंड गई थी। यहां तीन दिन बिताने के बाद महिला ने होटल में बेटे का चाकू से गला रेत दिया।

हत्या के बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन कर बेटे की हत्या और खुद के जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। 19 मार्च की सुबह मां और बेटे को होटल से चेक-आउट करना था। जानकारी मिलने के बाद सेंटा एना पुलिस मोटल पहुंची, जहां शव को बरामद किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें बेटे की हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का तलाक हो चुका है। वह पति और बेटे से अलग रहती थी। उसके पूर्व पति का नाम प्रकाश राजू है। दोनों का जनवरी 2018 में तलाक हो गया था। इसके बाद महिला कैलिफोर्निया छोड़कर वर्जीनिया में रहने लगी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *