पुलिया से नीचे गिरी अनियंत्रित Car, 2 महिला डॉक्टरों की मौत

Written by

in

शिवपुरीः जिले में एनएच-46 पर एक अर्टिगा कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में डा. तन्वी आचार्य (50) पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, डॉ. नीलम पंडित (55) पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया जबकि, डॉ. उदय जोशी (64) निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55) निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी (59) घायल हो गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार में मुंबई और आसपास के रहने वाले 6 डॉक्टर सवार थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *