कपूरथलाः परिजनों का आरोप, सरेआम पुलिसकर्मी ने व्यक्ति से मारपीट कर किया घायल, वीडियो वायरल

कपूरथलाः ब्यास दरिया पुल के पास लगे पुलिस नाके पर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, वहां पर घायल व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस पर सरेआम मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दो व्यक्ति हाथापाई कर रहे है। इस दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और सड़क पर लेटा हुआ है। जिसे महिला पानी पिला रही है। घायल व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि उक्त व्यक्ति पुलिसकर्मी है। जिसने उनके साथ मारपीट की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना दौरान पुलिस कर्मी मूक दर्शक बनकर वहां खड़े रहे। वहीं पीड़ित व्यक्ति के साथ मौजूद महिला चिल्ला रही है और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गुहार लगा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *