Punjab News: इस इलाके में शरारती तत्वों ने लगाई 3 गाड़ियों को आग, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः महानगर में आए दिन कोई न कोई वारदात सामने आ रही है। एक ताजा मामला अमृतसर के माल मंडी इलाके में गुरु तेग बहादुर कालोनी से सामने आया है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी अनुसार इलाके में शरारती तत्वों की ओर से एक घर में खड़ी तीन कारों को आग लगा दी। जिसके बाद सभी कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

जानकारी देते पीड़ित ने बताया कि रात 2 बजे के बाद उनकी गाड़ियों को आग लगा दी गई है। शरारती तत्वों ने उनकी एमजी हैक्टर, हुंडई क्रेटा और एक टैंपों को आग लगाई है। जिसके बाद फायरब्रिगेड को सूचित किया जिन्होंने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई, तीनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है। प्रशासन से इंसाफ की मांग करते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *