Jalandhar Bypass Road पर पुलिस के सामने लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहें E-Rickshaw चालक, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब में भारी मात्रा में सड़कों पर ई-रिक्शा चल रहे है। वहीं ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते लोगों की जान को खतरा बनने लग गया है। ताजा मामला जगराओं पुल से जालंधर बाईपास रोड पर बने ओवरब्रिज से सामने आया है, जिसे एलिवेटेड रोड कहा जाता है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ पैसों के चलते सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समय बचाने के चलते ओवरब्रिज पर रांग साइड में ई-रिक्शा चालक सवारियों को लेकर तेजी से जा रहा है। घटना की वीडियो वहां पर मौजूद कार चालक ने कैमरे में कैद कर ली। हैरानी की बात यह है कि पुल पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है, लेकिन उसके सामने से ई-रिक्शा चालक सवारियों को लेकर जा रहा है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कार चालक का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के सामने ई-रिक्शा चालक बस स्टैंड की ओर गाड़ी घुमा लेता है। इस दौरान राहगीर ने उससे कहा भी वह सवारियों की जान जोखिम में डालकर रांग साइड से जा रहा है। कार चालक ने कहा कि यह वह पुल है, जहां काफी तेजी से गाड़ियां गुजरती है, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। कार चालक ने कहा कि ऐसे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि ई-रिक्शा चालक व्यक्ति को पुल के नीचे के बारे में ट्रैफिक जाम का इशारा करने लग जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *