Blog
-

विश्व रेडक्राॅस दिवस पर 8 मई को बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम
निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगाऊना/सुशील पंडित: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों के लिए निःशुल्क एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों चिकित्सा पद्धतियों की ओपीडी लगाई जाएंगी, जहां लोगों की निःशुल्क चिकित्सीय जांच के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आयुष, कल्याण, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जबकि नशामुक्ति को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान मैडिकल बोर्ड भी बिठाया जाएगा, जो मौके पर ही पात्रों को मैडिकल प्रमाण पत्र जारी करेगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने रक्तदान के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपनी सकारात्मक भागीदार बनें। -

उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लक्खी ने दी बधाई
कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से जनता तंगऊना/सुशील पंडित: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर सिंह लक्खी ने जारी बयान में कहा है कि हरोली में जिस तरह से उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनाव में जीत हुई है यह बताती है कि लोग प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गए है व जनता सीधे तौर पर भाजपा को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि मात्र चार महीने के कार्यकाल में ही जनता में अपनी पैठ गवा बैठी प्रदेश सरकार के दिन उल्टे गिनती के शुरू हो गए है व आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी । उन्होंने कहा कि हरोली में भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में लीड मिलना तय है क्योंकि जनता अब कांग्रेस के झूठे वायदों में नही आने वाली व कांग्रेस की दस गारंटियां ही इनके गले की फांस बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला भर में भाजपा का उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन यह बताता है कि अब जनता का क्या मूड़ है व आने वाले समय मे कांग्रेस की क्या हालत होने वाली है। उन्होंने भंजाल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुशील कालिया व हरोली से प्रत्यशी सतविंदर कौर व भाजपा कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी है। -

कलश यात्रा के साथ कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: ऊना के निकटवर्ती गांव कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। ब्यास पीठ से स्वामी दिव्या नन्द जी ने महाराज कथा वाचन किया। पहले दिन सुबह शोभा यात्रा व कलश स्थापना की गई । शोभा यात्रा नरेश कुमार शर्मा के निवास से आरम्भ हुई व शिव मंदिर कुरियाला,, बाबा बालक नाथ मन्दिर, जठेरे, श्री रविदास मन्दिर, गुरूद्वारा होते हुए कथा पंडाल पहुंची। इस में 51 कलश सहित सैकड़ों की संख्या में गांव वासियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। सर्व धर्म समभाव का अनूठा भाव प्रस्तुत करती इस यात्रा को बाहर से आए हुए लोगों ने भी बहुत सराहा। यात्रा के बाद प्रीती भोज का भी आयोजन किया गया। कथा शाम 3:30 अपराह्न से 6 बजे रोज 11 मई तक अनवरत चलेगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह निकाली जाएगी। -

जालंधर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार
जालंधर/वरुणः पंजाब के मौसम में बार-बार परिवर्तन आ रहा है। अक्सर गर्मी से तपाने वाले बैशाख के महीने में इस बार सावन जैसी बारिश हो रही है। जो ठंडक का अहसास करा रही है। बीते दिन हरियाणा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह जनवरी जैसा कोहरा छाया हुआ नजर आया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई। वहीं राज्य हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब के बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, तरनतारन व अधिकांश स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी आने की संभावना है।
-

इंडियन ऑयल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर आज करेंगे शांति मार्च
मैहतपुर बाजार में दुकानदारों से मांगा समर्थनऊना/सुशील पंडित: रायपुर गांव में इंडियन ऑयल डिपो से एक सौ तीस ट्रकों को बाहर करने के विरोध में ट्रक यूनियन मैहतपुर ने शनिवार को शांति मार्च निकलने का निर्णय लिया है। यूनियन के पदाधिकारियों व ऑपरेटरों ने अपने समर्थन में स्थानीय दुकानदारों से समर्थन करने की अपील की। यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन की अगुवाई में यूनियन ने स्थानीय दुकानदारों से शनिवार को अपनी अपनी दुकानें बंद करने का आह्वान किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की शनिवार को एक दिन के शांति मार्च में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा की डिपो से एक सो तीस गाडियों को बाहर करने का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ेगा। जहा ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान होगा वहीं उनके ड्राइवर भी बेरोजगार होंगे और उनको अपने परिवार को दो वक्त की रोटी का जुगाड करना मुश्किल हो जायेगा। यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन ने बताया की शनिवार को इंडियन ऑयल डिपो के बाहर शांति स्वरूप प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके माध्यम से लोगों को उनके साथ हो रहे अन्याय के वारे बताया जाएगा। उन्होंने बताया की इस शांति मार्च में स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ समीपवर्ती गांवों के लोग शामिल होंगे।दोपहर एक बजे तक मैहतपुर बाजार रहेगा बंदट्रक यूनियन द्वारा शनिवार को शांति मार्च पर मैहतपुर बाजार आधे दिन बंद रहेगा। यूनियन के समर्थन में दुकानदार दोपहर एक बजे तक अपने अपने व्यवसाय बंद रखेंगे। -

पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाना सही निर्णय: डॉ विजय डोगरा
नगर निगम शिमला की चुनावी जीत पर नगर वासियों को दी बधाईऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में देश के सबसे पुराने नगर निगम शिमला में हुए चुनावों में मिली जीत से यह सिद्ध होता है कि जनमानस कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश हैं। वहीं सुक्खू सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों पर मोहर लगाकर जनता ने यह दर्शा दिया है कि कांग्रेस सरकार जन हितेषी है। शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने समस्त पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जिला मुख्यालय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी डॉ विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा कांग्रेस की इस जीत के बाद की जा रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 8 महीने पूर्व ही यह चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए शिमला नगर निगम के चुनावों पर ही रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर शिमला की प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस को नगर निगम चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बाहर के लोगों के शिमला में वोट बनवाए जाने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है जबकि भाजपा के पास अपने सत्ता काल में इन वोटों को कटवाने का भी मौका था। परंतु अब तो चोर मचाए शोर वाली स्थिति ही पैदा की जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाने का सही निर्णय लिया।डॉ विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थी प्रदेश की तीसरी पार्टी वहां सीपीएम भी चुनाव लड़ रही थी आम आदमी पार्टी के लोग भी चुनाव लड़ रहे थे लेकिन मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी का था और बीजेपी के लोग जिस हताशा के साथ वहां प्रचार प्रसार में डटे थे वह आपके सामने है 34 सीटों में से 24 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं जबकि भाजपा नौ पर सीमित हुई है। एक सीट सीपीएम ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछले 5 वर्षों जो 11% डीए कर्मचारियों को मिलना था वह भी नहीं दे पाए।उस डीए का 3% कांग्रेस की सरकार ने आते ही कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है कर्मचारियों को उनकी जो भी मांगे हैं उनको कांग्रे सरकार ही पूरा करती है। -

ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटे जख्मी
ऊना/सुशील पंडित: थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव बीजापुर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे व पत्नी जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान सौरभ धीमान निवासी भैरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा व घायल दोनों बेटों का अम्व अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ धीमान बीती देर शाम अपने दो बेटों वीरेन व नविश के साथ स्कूटी पर सवार होकर अम्व के हीरानगर जा रहा था। बीजापुर मंदिर से पीछे बडूही की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए अम्व अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ धीमान को मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मृतक सौरभ धीमान की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में हर पंचायत प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी: मनोज कुमार
ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के एसडीएम मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आठ मई को आईटीआई बंगाणा में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मनाया जा रहा है। जिसमें रक्तदान शिविर ओर दिव्यांगों को फ्री उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपमण्डल बंगाणा की हर पंचायत के प्रतिनिधियों को जैसे प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला पार्षद सदस्य व वार्ड सदस्यों के साथ साथ हर पंचायत सचिव को सूचना दी गई है कि हर पंचायत प्रतिनिधि की 8 मई को जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में सहभागिता जरूरी है। पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत व वार्ड से रक्तदान शिविर में युवाओं की सहभागिता करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। ताकि कार्यक्रम पूर्णत सफल हो सके। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि इस 8 मई के जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेदिक विभाग, ग्रामीण विभाग, पंचायती राज,बाल विकास व अन्य विभाग भी अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। हर विभाग अपनी अपनी प्रदर्शनियां भी लगाएगा।उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ हर बीमारी की जांच करेंगे। हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स ओर फ्री दवाइयां भी वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष बोर्ड भी रहेगा। जिसमे बाल रोग, हड्डी विशेषज्ञ व अन्य सभी स्वस्थ्य जांच विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। दिव्यांगों के लिए 8 मई को आईटीआई डुमखर बंगाणा में एक लोक मित्र केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। जिसमें तत्काल दिब्यगों को आई डी बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय अंग कृमिक निर्माण निगम मोहाली द्वारा जिला के सभी अपंग दिव्यांगों के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। सभी दिव्यांग व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड या पैन कार्ड 2 फ़ोटो ओर अढाई लाख प्रति बर्ष आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। उन्होंने कहा कि सभी के लिए दोपहर का भोजन भी कार्यक्रम में उपलब्ध होगा। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि आठ मई को बंगाणा के डुमखर में होने वाले जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में जनता ज्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चित करके कार्यक्रम को सफल बनाये ओर अपनी स्वास्थ्य जांच भी करवाये। -

बड़ा हादसा: क्रैश हुआ सिमरिक एयरलाइंस का हेलीकॉप्टर
संखुवासभाः नेपाल के संखुवासभा जिले में शुक्रवार को सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर भारत की तरफ से फंडेड अरुण- III हयडल प्रॉजेक्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था। संखुवासभा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा, “स्थानीय लोगों ने बताया कि सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना से जुड़ी स्थिति के बारे में डिटेल जानकारी जुटाई जा रही है। संखुवासभा जिले के मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा की हमने गृह मंत्रालय से बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर की मांग की है। जिला अधिकारी ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर अपर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था।
नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का सुबह से ही संपर्क टूट गया था और उसकी तलाश की जा रही थी। सितौला ने पुष्टि करते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर का संपर्क सुबह से ही तुमलिंगतार एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया था। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार कप्तान सुरेंद्र पौडेल और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए काठमांडू स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।
सिमरिक एयर नेपाल की लोकप्रिय हेलीकॉप्टर कंपनियों में से एक है। सिमरिक कंपनी की स्थापना 2001 में हुई थी। ये एंडवेचर स्पोर्टस और पर्यटन स्थल पर ले जाने के लिए किया जाता है। इसे नेपाल की एक अग्रणी कंपनी के रूप में माना जाता है, जो बचाव, तीर्थयात्रा / पवित्र यात्रा, हेली स्की, फिल्मिंग, बाहरी कार्गो स्लिंग / लोड लिफ्टिंग, हवाई सर्वेक्षण के लिए लंबी लाइन मिशन पूरी करती है। सिमरिक एयर काठमांडू एयरपोर्ट से नेपाल के दूरदराज के हिस्से में चार्टर उड़ानों के लिए सुविधा मुहैया कराती है।
-

सुनेहरा में पंच इन्दु बाला को बधाई देने पहुंचे, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा
ऊना/सुशील पंडित: गांव सुनेहरा में पंच पद के हुए उपचुनाव में विजयी रही इन्दु बाला को पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बधाई देने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांव के विकास कार्यों बारे प्रस्ताव भेजें। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और गांव का विकास ही कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। रायजादा ने कहा पूर्व भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए गांव स्तर पर भेदभाव रवैया अपनाया था। जिसके चलते प्रदेश में समान विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही व्यवस्था बदली है। हर व्यक्ति की समस्या सुनी जा रही है और उन अतिशीघ्र निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी गांव वासियों से संवाद कर विकास कार्यों को करवाए। इस मौके पर ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, लंबरदार जतिंद्र कुमार, एनएसयूआई की कार्यकर्ता अंकिता शर्मा और राम कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।