जालंधर/वरुण/हर्षः देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अवैध शराब की तस्करी करने आए नशा तस्कर को 30 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिल्लौर निवासी मनदीप सिंह उर्फ मन्नी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी सिकंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मनदीप सिंह के घर में रेड कर 30 पेटी अवैध शराब बरामद की और इस काम में इस्तेमाल होने वाली एक्सयूवी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। सीआईए स्टाफ की टीम ने मौके पर आरोपी को काबू कर शराब तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे फगवाड़ा निवासी अंकुश अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में चंडीगढ़ से अवैध शराब की सप्लाई देकर जाता था। जिसके बाद पुलिस ने अंकुश को मामले में नामजद कर गिरफ्तारी के लिए घर में छापेमारी शुरू कर दी।
Blog
-

जालंधरः सीएम मान ने सुशील रिंकू के हक में प्रचार दौरान गुरदास मान से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सीएम भगवंत मान ने जहां भोगपुर में रोड शो किया तो वहीं नकोदर में सुशील रिंकू के हक में प्रचार किया। इस दौरान नकोदर में सीएम भगवंत मान पंजाबी गायक गुरदास मान से मुलाकात की। सीएम मान ने लोगों को अपने संबोधन के दौरान कहा कांग्रेस को वोट डालने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे नहीं। भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे को एक सीट से मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम जीते तो विकास की झड़ी लगाएंगे।

सीएम मान ने लोगों से कहा कि पहले कभी कोई सीएम आपके बीच नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह इसलिए आप लोगों से दूरी बनाकर रखते थे क्यों कि वह खास घरों से थे। लेकिन अब आपका सीएम आम घर से है। आपके बीच में से ही निकला है। उन्होंने कहा कि जो आपसे दूरी बनाकर रखते थे आपने इस बार उनसे ही दूरी बना ली। सबको घर बिठा दिया। सीएम मान ने कहा कि विरोधियों की लूट के रोज खुलासे हो रहे हैं। इससे वह इतने परेशान हैं कि उन्हें और उनके परिवार को रोज गालियां निकालते हैं। लेकिन आपकी तालियों के आगे उनकी गालियों की पेश नहीं चलती। उन्होंने लोगों से पूछा कि बताओ अब आपके घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है या नहीं?
इस पर लोगों की हां में आवाज आने पर बोले कि यह कैसे जीरो हो गया। यह सब लूट को बंद करके जीरो हुआ है। उन्होंने कहा कि खजाने को लूटने वालों पर नकेल कसने से यह संभव हुआ है। खजाने को लूटने से लिए जो नेताओं ने रास्ते बना रखे थे वह सारे हमारी सरकार ने बंद कर दिए हैं। अब उन्हीं पैसों से लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है।
-

वरमाला से पहले बदली दुल्हन, दूल्हे के उड़े होश
जयपुर: भारत में अक्षय तृतीया के बाद से शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही यहां शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमे से कुछ विवादित होते हैं तो कुछ हंसी मजाक से भरपुर रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां वरमाला से पहले दुल्हन ही बदल गई। वहीं, जब इस बात की जानकारी दूल्हे को लगी तो उसके होश ही उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार दौसा निवासी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे की शादी सिरसा हरियाणा निवासी सूरज शर्मा की बेटी गीता से तय हुई थी।
शादी तय करवाने में एक अन्य युवक का विशेष योगदान था, वो ही मीडिएटर बनकर दोनों पक्षों से रिश्ता तय कराया था। दोनों पक्षों के बीच ये तय हुआ था कि दुल्हन वाले दूल्हे वालों को 5 लाख रुपए देंगे और शादी का पूरा खर्च उठाएंगे। शादी के दिन वर पक्ष को बताया गया कि गीता ने शादी के लिए मना कर दिया है। ऐसे में लोक लाज का भय दिखा राजू की शादी ज्योति से करा दी गई। ज्योति के जेवर लेकर भागने के बाद जब बिचौलिया से संपर्क किया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने इस सम्बन्ध में मोहन, गणेश, रवि और सुमन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

ਪੰਜਾਬ – ਮਰਹੂਮ ਮੁੱਖ-ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀਆ ਅਸਥੀਆ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਹੋਣਗਿਆਂ ਜਲਪ੍ਰਵਾਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣਾ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਅਸਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਲ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਸਾਕ-ਸਬੰਧੀਆਂ ਕਰੀਬੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਕਾਫਲੇ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀਆਂ ਅਸਥੀਆਂ ਨੂੰ ਝੂਠ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ।
ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪਤਾਲਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਾਲ ਬਣੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਤੇ ਅਸਤਘਾਟ ਵਿਚ ਜਲ-ਪ੍ਰਵਾਹ ਕੀਤੀਆ ਜਾਣਗੀਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸੰਗਤ ਦੀ ਆਮਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਵਲੌ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਆਉਂਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਲਈ ਸੁਰਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾ ਦਾ ਵੀ ਜਾਇਆ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋ ਵੀ ਸੰਗਤ ਦੀ ਆਮਦ ਨੁੰ ਮੁੱਖ ਰਖਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੱਡੇ ਦਿਤੇ ਗਏ ਹਨ।
-

पत्रकारों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मैहतपुर ट्रक यूनियन वालों ने पत्रकारों पर किया था हमला
ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर ट्रक यूनियन के धरने को कवर करने गए 4 मीडियाकर्मियों पर सोमवार को हमला हो गया था। आरोप यूनियन के 16 सदस्यों पर लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें मंगलवार को जमानत पर छोड़ दिया गया। इस हमले के विरोध में मंगलवार को पत्रकार संगठनों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। डीपीआरओ कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष और पुलिस आयुक्त से मिला। पत्रकारों ने बताया कि सोमवार को प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा व अन्य चार मीडियाकर्मियों मुनिंद्र अरोड़ा, विशाल शांडिल्य, विशाल स्याल और चंद्रमोहन चौहान पर इंडेन गैस के प्लांट के बाहर धरने पर बैठे ट्रक ऑपरेटरों ने हमला कर दिया था।
प्रेस क्लब महासचिव जतिंद्र कंवर व मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा ने बताया कि यह प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार था। बिना उकसावे के हुआ यह हमला मीडिया की आवाज़ दबाने का कुत्सित प्रयास है। इस घटना में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को चोटें आई हैं। जिलाधीश राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर और एएसपी संजीव भाटिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने घटना की जांच के बाद कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मौके पर गगरेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय ठाकुर, हरोली प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव दत्ता, बंगाणा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रेस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, कुटलैहड़ समाचार के वरिष्ठ पत्रकार जोगिंद्र देव आर्य, प्रेस क्लब ऊना के संगठन मंत्री राजीव भनोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सतीश चंदन, उपाध्यक्ष राकेश राणा, हरपाल सिंह, राजन पुरी, मुनिंद्र अरोड़ा, विशाल स्याल, विशाल शांडिल्य, चंद्रमोहन, सुधीर कुमार, राजेश डढवाल, सुरेश बस्सन, आशुतोष डोगरा, विकास कुमार, सोहन लाल, विनोद कुमार, मनोहर लाल, सतविंद्र लठ, लखबीर सिंह, राकेश मल्ली, संदीप खडवाल, शिवम, रंजीत राणा, सुशील पंडित, विवेक बबलू, सुनील जसवाल, शंकुतला देवी, पूर्ण शर्मा, अमन चौधरी, पंकज रणौत, राहुल, अंकुश धीमान, राजीव शर्मा, रिषव मोदगिल, सुरेश कुमार व अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। -

पत्रकारों पर हमले की विश्व पत्रकार महासंघ ने की जांच की मांग
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की विश्व पत्रकार महासंघ ने घोर निंदा की है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कौंडल , ज़िला अध्यक्ष ऊना राकेश राणा ने मैहतपुर में कबरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी पर हुए जानलेवा हमले को जिले में माफिया के बढ़ते मनोबल का प्रतीक बताया । पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार जगत में काफी आक्रोश है। विश्व पत्रकार महासंघ ने प्रशासन से इस जानलेवा हमले की तुरंत जांच करने की मांग की है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है। कि अगर दोषी को खुले में छोड़ दिया गया तो माफिया के हौसले बुलंद हो जाएंगे और वे भविष्य में भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने से गुरेज न करेंगे।इस मौके पर विश्व पत्रकार महासंघ जिला ऊना उपाध्यक्ष मुकेश कुमार,राजेश ठाकुर, महासचिव ललित ठाकुर, राजेन्द्र शर्मा,अजय शर्मा,सतीश गर्ग, अभिषेक कुमार, सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग की है।
फोटो — विश्व पत्रकार महासंघ जिला अध्यक्ष राकेश राणा
-

सुरेश कुमार ने हाकम चंद को 55मतों से हराया
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती पंचायत डीहर के बार्ड नं पांच में पिछले दिनों बार्ड सदस्य राधेश्याम ने अपना त्याग पत्र दे दिया था। मंगलवार को इस बार्ड नं पांच में फिर से बार्ड सदस्य के लिए चुनाव हुआ जिसमें सुरेश कुमार तथा हाकम चंद में मुकाबला हुआ।
इस चुनाव प्रक्रिया में 233मतदाओं में से 160मतदाताओं ने अपना अपना मतदान किया। जिसमें 73पुरूषों तथा 87महिला मतदाताओं ने अपना अपना मतदान किया। जिसमें सुरेश कुमार को 106 तथा हाकम चंद को 51 मत मिले। तथा दो मत रिजैक्ट तथा एक नोटा बटन मतदाताओं ने किया, जिसमें सुरेश कुमार को 55 मतों से विजेता घोषित कर दिया गया।पोलिंग बूथ पर जिला ऊना डीएसपी अजय ठाकुर ने पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल जोल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार टीम सदस्यों सहित पहुंच कर स्थिति जायज़ा लिया।
-

जालंधरः सामने से आ गई ट्रेन, फाटक बंद करने को जूझता रहा गेटमैन, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक बी 67 ए पर आज तकरीबन दोपहर 2ः30 बजे गेटमैन की सूझबूझ होने के कारण हादसा होने से टल गया। दरअसल, कैंट से 11057 अप दादर एक्सप्रेस गाड़ी छत्रपति शिवाजी जी टर्मिनल से अमृतसर जाने के लिए शहर की ओर आ रही थी। इस दौरान गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था, लेकिन ट्रैफिक अधिक होने के कारण फाटक बंद नहीं हो सका। क्योंकि ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते लोग हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। फाटक पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन को फाटक तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।
हालांकि बाद में लोगों ने ही स्वयं सेवक बनकर रेलवे फाटक बंद करवाया। जिसके बाद ट्रेन वहां से गुजर गई। दरअसल, पहले तो जल्दबाजी के चक्कर में एक कार फाटक के बीचों बीच फंस गई, जब कार को निकालकर रेलवे ट्रैक खाली करवाया गया तो दो स्कूटर सवार जानबूझकर रेलवे फाटक के बीच आकर फंस गए। जब ट्रेन फाटक से निकली तो वह दोनों स्कूटर सवार फाटक के अंदर वाली साइड पर थे। बता दें कि गुरु नानक पुरा मेन रोड़ का बी 67 ए रेलवे फाटक आए दिन चर्चा में रहता है, जिसका मुख्य कारण यह है कि जालंधर की तरफ से पीएपी फ्लाईओवर की ओर जाने का रास्ता बंद होने के कारण इस रोड़ पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है।
जबकि जनता भी आपसी सहयोग के करने की जगह खुद समस्याएं पैदा करते हैं और फिर जनता को ही इस मुश्किल का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या यह है कि रेलवे फाटक के बंद होते ही फाटक के दोनों साईड पर लोग वाहन लेकर खड़े हो जाते है। ऐसे में रेलवे फाटक खुलते ही लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिलता जिससे काफी समय तक फाटक पर ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है।
-

ਦੁਬਈ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਨਵੀਂ ਦਿਲੀ : ਦੁਬਈ ਤੋਂ ਇਕ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆਂ ‘ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਪਿਛੋਂ ਪਿੰਡ ਭੱਲੜੀ ਵਿਚ ਸੋਗ ਲਹਿਰ ਫੈਲ ਗਈ ਹੈ। ਨੰਗਲ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੱਲੜੀ ਦੇ 23 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁਤਰ ਬਖਸ਼ੀਸ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੁਬਈ ‘ਚ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾ ਦੀ ਬਤੌਰ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਸੀ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੁਬਈ ਵਿਖੇ ਕਿਸੇ ਕੰਪਨੀ ਵਿਚ ਗੱਡੀ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਜਦੋਂ ਉਹ ਟਰੱਕ ਵਿਚ ਕੁਝ ਸਾਮਾਨ ਲੋਡ ਕਰ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਉਸ ਦੀ ਟੱਕਰ ਸੜਕ ਵਿਚਕਾਰ ਖੜ੍ਹੀ ਕਿਸੇ ਗੱਡੀ ਨਾਲ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਟੱਕਰ ਉਪਰੰਤ ਗੱਡੀ ਨੂੂੰ ਅੱਗ ਲਗ ਗਈ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜ ਗਿਆ। ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆਂ ‘ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਪਿਛੋਂ ਪਿੰਡ ਭੱਲੜੀ ਵਿਚ ਸੋਗ ਫੈਲ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਵਾਰਿਸਾ ਵਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਲਿਆਉਣ ਚ ਇੱਕ ਦੋ ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਲਗ ਸਕਦਾ ਹੈ।
-

पंजाबः पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से नशा व हथियार किए बरामद, देखें वीडियो
तरनतारनः पुलिस के द्वारा नशा तस्करों को हराने और बुरे तत्वों पर काबू पाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 1 किलो 700 ग्राम हेरोइन, 32 बोर की एक पिस्टल, 05 जिंदा, 02 मोटरसाइकिल बरामद किया था।
रिमांड पर लिए गए आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी से पूछताछ के बाद तरनतारन पुलिस ने सिंगारपुर थाना सरहाली कला के सतनाम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान रिमांड कुलदीप सिंह की निशानदेही पर इस तरफ से 01 किलो 398 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 13 हजार भारतीय मुद्रा की नशीली दवा, 32 कैलिबर की एक पिस्टल समेत 9 राउंड व 04 वाहन बरामद किये गये।
