Blog

  • Jalandhar News: गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में हुई आतिशबाज़ी, देखें Live

    Jalandhar News: गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में हुई आतिशबाज़ी, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आज बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। वहीं इस पर्व के दौरान गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में आज रात अलौकिक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।

    गुरु नानक देव जी का पर्व मनाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला की गई। देशी घी के जलाए गए दीये से गुरुद्वारा साहिब रोशनी से जगमगाने लगा। भारी संख्या में संगतों ने श्रद्धा भरी आंखों से इस दृश्य को अपने दिलों में संजो लिया। वही मामले की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने बताया कि आज गुरु पर्व को लेकर काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। जहां संगतों के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब से पहले नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं आज शाम को आतिशबाजी के साथ समागम संपूर्ण होने जा रहा है।

    इस दौरान जहां उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया, वहीं सेवादारों का भी उन्होंने इस पर्व में सेवा को श्रद्धा से निभाने पर धन्यवाद किया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में आतिशबाजी का यह नज़ारा इतना आध्यात्मिक था कि हर कोई शांति और आत्मिक अनुभूति में डूबा रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का माहौल यहाँ सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि आत्मा को पवित्र करने वाला अनुभव है। कई संगतों ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में ऐसी रोशनी, भावना, स्मरण और भाईचारे का यह समागम एक साथ देखने को नहीं मिलता।

  • Punjab News: विदेशी महिला को Live-in Partner ने बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेशी महिला को Live-in Partner ने बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: अर्जेंटीना की 31 वर्षीय महिला को उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा बंधक बनाकर पीटने के मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मार्च में भारत आई थी और लुधियाना के इस्लामगढ़ इलाके में आरोपी के साथ रह रही थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे भारत छोड़कर वापस जाने की अनुमति नहीं दी और लंबे समय तक बंधक बनाकर मारपीट करता रहा।

    महिला ने आरोप लगाया कि साथी ने उसके बाल खींचे, शारीरिक उत्पीड़न किया और उसे उसके दो बच्चों से भी जबरन अलग कर दिया। पीड़िता की बेटी ने भी पुलिस को बयान दिया कि आरोपी उसकी मां और भाई को अक्सर मारता-पीटता था। परेशान होकर महिला ने अर्जेंटीना दूतावास से मदद मांगी, जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे छुड़ाया और पहले सिविल अस्पताल के सखी वन-स्टॉप सेंटर तथा बाद में दिल्ली भेजा।

    फॉरेनर की शिकायत स्पेनिश भाषा में होने के कारण पुलिस ने अनुवाद टूल की मदद से बयान का पंजाबी में अनुवाद करवाया। मामले में आरोपी हरजींदर भोला, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटा था और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर काबू कर लिया है।

  • Punjab News: राजा वडिंग के विवादित बयान पर लोगों में रोष, प्रशासन से की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: राजा वडिंग के विवादित बयान पर लोगों में रोष, प्रशासन से की मांग, देखें वीडियो

    बटाला: राजा वडिंग के द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद सियासत गरमा गई है। उन्होंने तरनतारन में उपचुनाव प्रचार के दौरान दिवगंत केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को लेकर बयान दिया था। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और नेता उनकी निंदा कर रही हैं। राजा वडिंग ने अपने बयान पर माफी भी मांगी है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ परंतु फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा।

    इस मामले में अब बटाला में दलित समुदाय के लोगों ने राजा वडिंग के खिलाफ रोष मार्च निकाला है। लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने राजा वडिंग का पूतला फूंक कर अपना गुस्सा भी व्यक्त किया है। इस दौरान लोगों ने कहा कि राजा वडिंग के इस बयान पर उनकी सोच के बारे में पता चलता है। पूरे पंजाब ही नहीं बल्कि हिंदूस्तान में ही दलित समुदाय के लोगों में भारी रोष हैं।

    उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की सीट से हटा देना चाहिए। उन्हें यह सोचना चाहिए था कि वह किस पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब माफी मांगने का कोई फायदा नहीं है। राजा वडिंग का यह बयान उनकी दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। हम तरनतारन उपचुनाव में बॉयकॉट किया जाएगा। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उन पर बनती कार्रवाई की जाए।

     

     

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में युवक की मौत, परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में युवक की मौत, परिवार ने प्रशासन से मांगी मदद, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के बडाला गांव में रहने वाले युवक आकाशदीप सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को आकाशदीप अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान लेटर मशीन ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।

    इस टक्कर में आकाशदीप गंभीर तौर पर घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन की ओर अभी तक उन्हें कोई भी न्याय नहीं मिला है।

    वहीं मृतक के पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके बेटे की मौत के बाद भी आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। प्रशासन कार्रवाई करने में देरी कर रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस और उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।

    पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को हुई दुर्घटना के बाद युवक की मौत हो गई है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Guru Nanak Jayanti पर जानें गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं, बदल जाएगी आपकी जिंदगी

    Guru Nanak Jayanti पर जानें गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं, बदल जाएगी आपकी जिंदगी

    धर्म: आज पूरे देश में गुरु नानक देव जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। ये गुरु नानक देव जी 556वीं जयंती है। गुरुनानक जयंती को गुरुपर्व भी कहा जाता है। यह सिखों का सबसे खास पर्व होता है। इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। गुरु नानक देव की जी करुणा, सद्भाव और सत्य की शिक्षाएं आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। गुरु नानक देव के उपदेश इंसानियत और समानता का रास्ता दिखाते हैं। इस दिन देशभर के गुरुद्वारों को दीपों के साथ सजाया जाता है। सुबह-सुबह नगर कीर्तन निकाला जाता है और जगह-जगह लंगर के रुप में सामूहिक सेवा की जाती है।

    गुरु नानक देव की शिक्षाएं

    . परमात्मा एक ही है वही सब के रचयिता और पालनकर्ता हैं। . ईश्वर हर जगह और हर प्राणी में विद्यमान हैं इसलिए किसी से भेदभाव न करो। . जो व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में लीन होता है उसको किसी चीज का डर नहीं होता। . कभी किसी के बारे में बुरा मत सोचो और न ही बुरा करो। सभी के प्रति दया भाव रखो। . सबको समान दृष्टि से देखो। स्त्री और पुरुष दोनों एक समान है। . भोजन सिर्फ शरीर को जीवित रखने के लिए है। लोभ की बुरी आदत मत डालो । . हमेशा एक ही ईश्वर की साधना में मन लगाओ वही सच्चा मार्ग दिखाता है। . हमेशा खुश रहो और ईश्वर से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगो। . अपनी कमाई का एक हिस्सा जरुरतमंदों की मदद में लगाओ यही सच्चा दान है।
  • पत्नी Athia Shetty के जन्मदिन पर KL Rahul ने शेयर की स्पेशल पोस्ट, खास अंदाज में दी बधाई

    पत्नी Athia Shetty के जन्मदिन पर KL Rahul ने शेयर की स्पेशल पोस्ट, खास अंदाज में दी बधाई

    मनोरंजन: सुनील शेट्टी की लाडली आथिया शेट्टी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर फैंस और कई सेलिब्रिटिज उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देते हुए दिख रहे हैं। अब इसी बीच उनके पति और क्रिकेटर के.एल राहुल ने आथिया को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर आथिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

    पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे राहुल

    केएल राहुल ने इंस्टाग्राम में आथिया की कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में आथिया अपने पति की बाहों में पोज देती हुई दिख रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह शॉपिंग के दौरान मिरर सेल्फी लेते हुए दिखे। तीसरी फोटो में आथिया सेल्फी लेती नजर आई तो वहीं बैकग्राउंड में केएल राहुल भी साथ में दिखे।

    तस्वीरों के साथ दिया स्पेशल कैप्शन

    केएल राहुल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनके साथ एक खास कैप्शन दिया है। कैप्शन में वह अपनी वाइफ पर प्यार लुटाते हुए दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि – ‘मेरी बेस्ट फ्रैंड, वाइफ, लवर, स्ट्रेस बॉल, गूफबॉल को हैप्पी बर्थडे। मैं हर गुजरते साल के साथ तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं’। आथिया ने पति केएल राहुल की पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हार्ट और वर्ल्ड इमोजी एड किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by KL Rahul (@klrahul)

    बेटी के साथ पहला बर्थडे मना रही आथिया

    मां बनने के बाद ये आथिया शेट्टी का पहला जन्मदिन है। इसको वो अपनी बेबी एवारा के साथ मना रही हैं। इस साल 24 मार्च को ही आथिया ने बेटी को जन्म दिया था। केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने सुनील शेट्टी के लोनावाला स्थित फार्महाउस में प्राइवेट शादी की थी। शादी में दोनों के घरवाले ही शामिल हुए थे।
  • न्यायपालिका के लिए बजट की कमी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीरता दिखाएं सरकार : जयराम ठाकुर

    न्यायपालिका के लिए बजट की कमी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीरता दिखाएं सरकार : जयराम ठाकुर

     स्वास्थ्य सुविधाओं वाले जाइका  प्रोजेक्ट में केंद्र की हिस्सेदारी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें सरकार ऊना/सोलन/सुशील पंडित: सोलन से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज समाचार पत्रों के माध्यम से यह बात सामने आई है कि सरकार द्वारा न्यायपालिका के क्रियाकलापों के लिए दिए जाने वाले बजट में देरी कर रही है। जिसकी वजह से न्यायालय की रोजमर्रा की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। यह सूचना अत्यंत गंभीर है और सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश भर में जगह ऐसी स्थिति बन रही है जो न तो प्रदेश के विकास के लिए सही है और नहीं प्रदेश की छवि के लिए। इसलिए सरकार गंभीरता से इन विषयों पर विचार करें और सभी समस्याओं का समाधान करें। बीते कल भी ठेकेदार द्वारा भुगतान न मिलने पर एक भवन पर ताला जड़ने की खबर ने पूरे देश में हिमाचल प्रदेश की किरकिरी करवाई थी। और इसी तरीके की खबरें पहले भी मीडिया की सुर्खियां बन चुकी हैं। सरकार द्वारा ठेकेदारों का भुगतान न होने पर तमाम ठेकेदार संगठन द्वारा समय-समय पर अपनी बात रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा चुकी है। इसके बाद भी विपक्ष यदि इन मुद्दों को उठाता है तो सरकार किसी न किसी फर्जी और मन गढ़ंत कहानियों के साथ आकर झूठे आंकड़े देकर प्रदेशवासियों को गुमराह करती है। सारी स्थिति अब सरकार और प्रदेशवासियों के सामने है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी यानी जाइका द्वारा दिए जा रहे 1138 करोड़ रुपए के लोन को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बार-बार प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसमें केंद्र सरकार का कोई हिस्सा नहीं है। जबकि 1138 करोड़ रुपए के लोन में 90% यानी 1042 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा भरे जाएंगे और राज्य सरकार द्वारा मात्र 113 करोड रुपए की अदायगी की जाएगी। सबसे बड़ी बात हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  हिमाचल की पहाड़ जैसी चुनौतियों को देखकर दिया था। जिसकी वजह से प्रदेश को केंद्रीय योजनाओं में मात्र 10% की हिस्सेदारी देनी पड़ती है। कांग्रेस नीत मनमोहन सिंह की सरकार ने हिमाचल प्रदेश से यह र्जा छीन लिया था।  यदि पूरी सरकार केंद्र सरकार के इस सहयोग को नकारना चाहती है तो इस पर एक श्वेत पत्र जारी कर दें। भरमौर पीडब्लूडी एक्सईएन कार्यालय से वायरल वीडियो खोल रहा है व्यवस्था परिवर्तन की पोल जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल भरमौर के लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से कांग्रेस के नेता अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं और अपने चहेतों को टेंडर ना देने पर टेंडर कैंसिल करवाने की बातें कर रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में अब टेंडर देने का पैमाना गुणवत्ता युक्त काम करने की क्षमता नहीं बल्की कांग्रेस नेताओं का चहेता होना है। कभी कोई नेता अधिकारियों के ऑफिस में बल प्रयोग करता और उन्हें बंधक बनाता है तो कभी चहेते को टेंडर ना देने पर टेंडर प्रक्रिया को ही निरस्त करवाने की बात करता है। सत्ता संरक्षित कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन की पोल खोल कर रख दी है। चौतरफा अराजकता और भ्रष्टाचार ही सरकार की उपलब्धि है
  • डिजिलॉकर पर सेवाओं के एकीकरण के लिए हिमाचल प्रदेश को मिला ‘पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन’ अवार्ड

    डिजिलॉकर पर सेवाओं के एकीकरण के लिए हिमाचल प्रदेश को मिला ‘पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन’ अवार्ड

    शिमला: नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवा वितरण में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग (डीडीटीजी) ने 51 हिमसेवा (ई-जिला सेवाओं) के साथ-साथ हिमपरिवार और हिमएक्सेस कार्ड को डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया है। यह राज्य की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को 4 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित डिजिलॉकर 2025 पर राष्ट्रीय कार्यशाला एवं सम्मेलन में प्रतिष्ठित ‘पीपल्स फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
    यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश सरकार के डीडीटीजी सचिव आशीष सिंहमार को केन्द्रीय इलैक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने अतिरिक्त सचिव/महानिदेशक, एनआईसी और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) के सीईओ की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

    यह उपलब्धि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हिम परिवार और हिम एक्सेस परियोजनाओं की परिकल्पनाओं की सफलतापूर्वक कार्यन्वित करने का प्रमाण है। इसका उददेश्य प्रत्येक नागरिक के लिए पारदर्शी, कुशल और समावेशी सेवा वितरण सुनिश्चित करने हेतु एक एकीकृत डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

    मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने विभाग को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि नवाचार और प्रौद्योगिकी के माध्यम से डिजिटल समावेशन और नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को इंगित कर रही है।

    डीडीटीएंडजी के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विभाग ने डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर 53 प्रकार के नागरिक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों को एकीकृत करने के लिए मिशन मोड पर काम किया है। इनमें हिम परिवार, हिम एक्सेस कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और हिमसेवा (ई-डिस्ट्रिक्ट) पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाएं शामिल हैं।

    यह एकीकरण न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण और नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, एकीकृत डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके सरकारी सेवाओं तक निर्बाध, कुशल और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के नेतृत्व की त्वरित, सरल, समावेशी और नागरिक आधारित सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम समावेश सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है।

  • Jalandhar News: हेरोइन की सप्लाई देने जा रही महिला सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    Jalandhar News: हेरोइन की सप्लाई देने जा रही महिला सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, स्पेक्टर पुष्प बाली इंचार्ज सीआईए स्टाफ की टीम ने नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 154 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव सिंह उर्फ ​​शिवा पुत्र जसबीर सिंह निवासी माता रानी मोहल्ला, गांव बाबा बकाला, जिला अमृतसर और इंद्रजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव पल्ला, थाना मेहता, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिव सिंह उर्फ ​​शिवा के खिलाफ पहले भी मुकदमा नं. 147 दिनांक 24-07-2025 अपराध 218,29-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना ब्यास जिला अमृतसर में दर्ज है। वहीं अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ एफआईआर संख्या 281 दिनांक 04-11-2025 अपराध 21बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन करतारपुर, जालंधर में दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को सीआईए स्टाफ एसआई निर्मल सिंह समेत साथी कर्मचारी गश्त पर तैनात थे। इस दौरान वह विधिपुर से करतारपुर-दयालपुर लिंक रोड से करतारपुर की तरफ जा रहे थे।

    वहीं पुलिस पार्टी गुरुद्वारा बुगा साहिब दयालपुर से 100 गज पीछे तो बाएं हाथ खाली खेत में एक नौजवान लड़का और एक महिला खड़े दिखाई दिए। दोनों पुलिस पार्टी की गाड़ी को अपने तरफ आता देख घबरा गए और मौके से भागने लगे। जिसके बाद एसआई निर्मल सिंह ने शक आधार पर दोनों को काबू किया और उनका नाम पता पूछा। व्यक्ति ने अपना नाम शिव सिंह उर्फ शिवा पुत्र जसबीर सिंह और महिला ने अपना नाम इंद्रजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह बताया। पुलिस ने जब दोनों की तालाशी तो दोनों के कब्जे में 154 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ मुकदमा नंबर 281 तिथि 4 नवंबर 2025 जुर्म 21B-61-85 NDPS Act थाना करतारपुर जिला जालंधर में दर्ज किया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मिलकर हेरोइन बेचने का धंधा काफी समय से कर रहे हैं। दोनों मिलकर अपने साथी रवि निवासी बाबा बकाला के पास से हेरोइन लेकर जालंधर और आसपास के इलाके में बेचने का धंधा करते हैं। बीते दिन भी दोनों हेरोइन की सप्लाई देने के लिए इलाका करतारपुर की तरफ आए थे। जिन्हें सीआईए स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिव सिंह उर्फ शिवा के खिलाफ पहले भी थाना ब्यास जिला अमृतसर देहात में हेरोइन का मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर जेल पर आया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: Kargil की जंग जीता फौजी, घर में हारा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Kargil की जंग जीता फौजी, घर में हारा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः ज़िले के गांव कालीएवाला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जो फौजी कारगिल की जंग जीतने गया, वह घर की जंग हार गया। यहीं कारण है कि अब परिवार क्लह का मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही पत्नी और बच्चों पर धोखाधड़ी और हमले के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब क़ानूनी कार्रवाई की मांग तक पहुंच चुका है। गांव कालीएवाला के रहना वाला जगतपाल सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। उसने अपनी पत्नी सिमरजीत कौर, बेटा हरप्रीत सिंह, बेटी सिंपल, बेटा पुषपिंदर सिंह और साले रणजीत सिंह के ख़िलाफ़ गंभीर आरोप लगाए हैं।

    जगतपाल सिंह के मुताबिक, साल 1997 में उनका विवाह सिख रीति रिवाज़ से हुआ था। उनके तीन बच्चे सिंपल, हरप्रीत और पुषपिंदर हैं। जगतपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई और विदेश भेजने के लिए कर्ज़ लेकर लाखों रुपए खर्च किए, लेकिन जब बच्चे और पत्नी कनाडा पहुंच गए तो उन्होंने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए। रिटायर्ड फौजी ने बताया कि मार्च 2025 में उसकी पत्नी और बच्चे भारत लौटे थे। उसी दौरान, 27 मार्च की रात करीब 11 बजे, बेटा और बेटी ने मां के कहने पर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

    इलाज के लिए पहले उन्हें सिविल अस्पताल मोगा, फिर फरीदकोट और बाद में मेडिसिटी अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया। जगतपाल सिंह ने बताया कि वह अब शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कमजोर हो चुके हैं और किसी काम के लायक नहीं बचे। पीड़ित ने कहा कि उसने अपनी ज़िंदगी भर की कमाई और कर्ज़ लेकर अपने बच्चों का भविष्य बनाने में लगा दिया, लेकिन अब वही लोग उसके खिलाफ़ हो गए।

    पीड़ित का कहना हैकि परिवार ने उसे धोखा दिया, उससे पैसे लेकर विदेश चले गए और अब उसे कहते हैं कि तू हमारा कुछ नहीं बिगाड सकता। जगतपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने इस मामले में ग्राम पंचायत कालीएवाला को भी लिखित शिकायत दी है। साथ ही, वह अब क़ानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें न्याय मिल सके। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। लेकिन एक रिटायर्ड फौजी का अपने ही परिवार से धोखे का यह दर्दनाक किस्सा समाज के लिए एक बड़ा सबक है।