Blog

  • Punjab News: पूर्व DGP का परिवार हुआ हादसे का शिकार, नशे में धुत Car सवार ने मारी जोरदार टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व DGP का परिवार हुआ हादसे का शिकार, नशे में धुत Car सवार ने मारी जोरदार टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय के बेटे का परिवार सहित एक्सीडेंट हो गया। वे कार में सवार होकर अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी निजी काम से जा रहे थे। दंडी स्वामी रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व डीजीपी के बेटे सिद्धांत की गाड़ी की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। टक्कर मारने वाली गाड़ी का बोनट भी इसमें क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार गाड़ी से टक्कर मारने वाला ड्राइवर नशे में था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ के बेटे सिद्धांत परिवार के साथ दंडी स्वामी रोड से जा रहे थे। तभी नेचुरल 2 रेस्टोरेंट के सामने उनकी कार में पीछे से आई एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला व्यक्ति खन्ना का रहने वाला दिवांश है। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे में परिवार के सदस्य भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों गाड़ियां भी घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जनक राज ने बताया कि आई-10 गाड़ी ने सिद्धांत की कार को पीछे से हिट किया है। हादसे के समय सिद्धार्थ के साथ उनकी माता और परिवार के कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
  • रोज पिएं ये हरे रंग की Drink, मोटापे से मिलेगा छुटकारा

    रोज पिएं ये हरे रंग की Drink, मोटापे से मिलेगा छुटकारा

    हेल्थः अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हरे रंग के मसाले का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। बता दें कि हम सौंफ के पानी की बात कर रहे हैं। सौंफ के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

    सौंफ का पानी बनाना बहुत ही आसान है। आपको रात में 1 गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को भिगोकर रख देना है। अब आपको अगली सुबह इस पानी को छान लेना है। आपका सौंफ का पानी बन चुका है। आप हर रोज खाली पेट सौंफ का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आसान बनाए वेट लॉस जर्नी- जल्दी वजन कम करने के लिए आप सौंफ का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। सौंफ के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व न केवल आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को पिघलाने में कारगर साबित हो सकते हैं बल्कि आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी सौंफ के पानी को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

    बूस्ट करे इम्यूनिटीः हर रोज नियम से सुबह-सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पिएं। सौंफ का पानी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी कारगर साबित हो सकता है। लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी सौंफ के पानी को कंज्यूम किया जा सकता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से सौंफ का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

  • Jalandhar के स्वर्णजीत ने किया इलाके का नाम रोशन, Norwich में बने पहले सिख मेयर, देखें वीडियो

    Jalandhar के स्वर्णजीत ने किया इलाके का नाम रोशन, Norwich में बने पहले सिख मेयर, देखें वीडियो

    बोले – नया पंजाब बसाएंगे, पंजाबियों को आने का दिया निमंत्रण

    जालंधरः शहर के गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले और अमेरिका से नॉर्विच के पहले सिख मेयर बने स्वर्णजीत ने पंजाबियों को आने का निमंत्रण दिया है। अभी नॉर्विच में 10 सिख परिवार ही रहते हैं। पंजाब के इतने कम परिवार होने के बावजूद यहां पर गुरुपर्व, दीवाली और भारत के अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। स्वर्णजीत सिंह खालसा का कहना है कि अभी नार्विच में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। पंजाबियों सहित दुनिया भर के लोग यहां आकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। यहां इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, ताकि नॉर्विच को एक डेवलप शहर बनाया जा सके। अभी 2 दिसंबर को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। स्वर्णजीत सिंह खालसा ने कहा कि वह नॉर्विच को विकास की ऊंचाई पर लेकर जाना चाहते हैं और चाहते हैं पंजाबी भाई भी इसमें अपना योगदान दें। नार्विच में कंस्ट्रक्शन वर्क सहित शिक्षा क्षेत्र में बहुत सी संभावनाएं हैं। यहां के शिक्षा क्षेत्र में वह बच्चों को फ्री एजुकेशन दे रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत से बच्चे हैं, जो शिक्षा से वंचित हैं। इनके लिए नए स्कूल खोलने होंगे। स्वर्णजीत ने कहा कि जालंधर से जब वे यहां पर आए थे, तो यहां विकास का बुरा हाल देखा, इसलिए यहां कम्युनिटी वर्क किए। इसका यहां के लोगों ने स्वागत किया और उनको भरपूर प्यार दिया। स्वर्णजीत के पिता परमपाल सिंह खालसा ने कहा कि ये पूरे जालंधर की जीत है। रिजल्ट से पहले स्वर्णजीत घबराया हुआ था फिर मैंने उसे हौसला दिया। आखिर हमें गुरु ने जीत बख्शी। स्वर्णजीत सिंह खालसा ने कहा कि अब वह 2 दिसंबर को नॉर्विच के मेयर के रूप में काम करना शुरू कर देंगे। पंजाबियों को यहां आकर भी मेहनत करनी चाहिए ताकि यहां कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की तरह नया पंजाब बसाया जा सके। स्वर्णजीत ने कहा कि अभी इस सिटी में बहुत पोटेंशियल है। यहां कई तरह के काम करने वाले लोगों की जरूरत है। पिता परमिंदर सिंह खालसा ने जालंधर स्थित अपने घर पर बताया कि गोरों ने ही इसे मेयर इलेक्शन के लिए खड़ा किया। वहां पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसे खड़ा किया था। वहां का सिटिंग मेयर रिपब्लिकन पार्टी से था। उसने पूरा जोर लगा दिया था स्वर्णजीत को हराने के लिए। रिजल्ट से पहले स्वर्णजीत बहुत घबराया हुआ था, फिर मैंने उसे हौसला दिया कि हम गुरु के बेटे हैं। दशम पिता ने हमें सिखाया है कि निश्चय कर अपनी जीत टरों। जब रिजल्ट आया तो स्वर्णजीत जीत गया। पिता ने बताया कि वहां इंडिया की तरह सिस्टम नहीं है कि पैसे वाला ही चुनाव लड़ सकता है। वहां पर विजन होना चाहिए, लोग उसी को चुनते हैं और जिताते हैं। परमिंदर पाल सिंह खालसा ने कहा कि मेरा मन बहुत खुश है। मेरा बेटा आज नॉर्विच का पहला सिख मेयर बना है। स्कूली शिक्षा उसने स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल से ली है और डीएवी से ग्रेजुएशन किया है। वह पढ़ाई में भी होशियार रहा है। ये मेरे, मेरे बेटे की नहीं बल्कि पूरे जालंधर और पंजाब की जीत है। स्वर्णजीत ने अमेरिका में सिखों के लिए बहुत बड़ा काम किया। बस स्टेंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक बोर्ड लगाकर जानकारी दी कि सिख कौन हैं। इन्होंने बताया कि हम तालिबानी नहीं हैं, हमारे गुरुओं ने हमें क्या सिखाया है और हम कैसे दुनिया की और मानवता की सेवा करते हैं, इसके लिए कैंपेन चलाया। इससे अमेरिका में सिखों के प्रति मानसिकता बदली। इसकी कैंपेन पर अमेरिका की एजेंसी FBI ने बारीकी से नजर रखी। इसके बाद स्वर्णजीत को बुलाया। स्वर्णजीत ने FBI के लिए वहां के लोगों को गतका सिखाया। इसके बाद FBI ने सम्मानित किया।
  • Jalandhar News: Bodybuilder Ghuman का मौत से पहले का VIDEO आया सामने

    Jalandhar News: Bodybuilder Ghuman का मौत से पहले का VIDEO आया सामने

    जालंधरः प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के बाद अब उनकी सर्जरी से ठीक पहले की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में वरिंदर डॉक्टर से बातचीत करते कहते दिख रहे हैं कि मुझे जल्दी ठीक कर दो डॉक्टर साहब, मेरी बॉडी आउट ऑफ शेप हो गई है। मैं सर्जरी के बाद जल्दी से एक्सरसाइज शुरू करना चाहता हूं। यह वीडियो सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर रब्बी बाजवा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बाजवा ने पोस्ट में दावा किया कि वरिंदर को कोई बीमारी नहीं थी और उनकी मौत सर्जरी के बाद डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई।

    बता दें कि 9 अक्टूबर को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान वरिंदर घुम्मन का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें दो बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद दोस्तों और डॉक्टरों के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

    वीडियो में वरिंदर डॉक्टर से कहते हैं कि उन्हें पता है यह सर्जरी आम है, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे सर्जरी के बाद जल्द ही अपने खेल में वापसी करना चाहते हैं। इस पर डॉक्टर बताते हैं कि उनके तीन मसल्स में खिंचाव और टूटापन है, जिन्हें सूचर एंकर तकनीक से रिपेयर किया जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा कि लोग मेरे लिए दुआ करें कि सर्जरी ठीक-ठाक हो जाए। मैं चार-पांच महीने से थोड़ा आउट ऑफ शेप हो गया हूं और जल्दी से अपनी बॉडी को फिर से शेप में लाना चाहता हूं। फिलहाल, वरिंदर घुम्मन की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर डॉक्टरों की लापरवाही के आरोपों की चर्चा जारी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

    रब्बी बोले- मैं घुम्मन भाई की फिल्म ही मैन रिलीज करुंगा
    रब्बी बाजवा ने कहा कि दुख की बात है कि आज उनकी सच्ची शहादत को भी दबाया जा रहा है। उनका बुजुर्ग पिता आज टूट चुका है। इंसाफ की उम्मीद में हर रोज रो रहा है। मेहरबान, चीमा, सुखराज और अन्य सभी भाई मेरे साथ डटकर खड़े हैं। आपका साथ मेरी ताकत है। मैं जल्द ही वरिंदर पाजी की हिंदी फिल्म ही मैन रिलीज़ करूंगा ताकि दुनिया उनकी हिम्मत और जज्बा देख सके।मैं वरिंदर घुम्मण फाउंडेशन स्थापित कर रहा हूं जो जरूरतमंद खिलाड़ियों की मदद करेगा। मुफ्त जिम खोलेगा और उनके नाम पर स्मारक बनाएगा। सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि वरिंदर घुम्मण के केस की उच्च स्तरीय मेडिकल जांच करवाई जाए और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हो। उनके योगदान का सम्मान करते हुए उनके नाम पर राजमार्ग, स्मारक और प्रतिमा स्थापित की जाए। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति की नहीं, हजारों युवाओं की आवाज है। वरिंदर घुम्मण लीजेंट फॉरएवर। वे हमारे साथ नहीं, लेकिन उनका नाम और उनकी आत्मा सदैव जीवित रहेगी। मैं जल्द ही वरिंदर पाजी की हिंदी फिल्म ही मैन रिलीज करूंगा ताकि दुनिया उनकी हिम्मत और जज्बा देख सके।

  • भीड़ में फैंस को मिलना शहनाज को पड़ा भारी, हो गई ये घटना, गिप्पी के साथ शेयर किया किस्सा, देखें वीडियो

    भीड़ में फैंस को मिलना शहनाज को पड़ा भारी, हो गई ये घटना, गिप्पी के साथ शेयर किया किस्सा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी नई फिल्म ‘इक कुड़ी’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म के प्रमोशन के लिए कनाडा के वैंकुवर पहुंचीं शहनाज गिल ने वहां के लोगों के साथ मिलने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने फिल्म की प्रमोशन दौरान गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए मुझे लोगों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। वह कहती हैं ‘लोकां ने मैंनूं चूंडियां वडियां, धक्के मारे ते मैंनू भज्ज के दूजे थिएटर च लुकणा पेया’ यानी लोगों ने मुझे च्यूंटियां काटीं, धक्के दिए, जिसके चलते मुझे किसी दूसरे थिएटर में छिपना पड़ा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गिप्पी कहते हैं…शहनाज मैंने सुना कि फिल्म की ओपनिंग के पहले दिन तो लोग बहुत कम आए थे। तुम बहुत घबराई हुईं थीं। अब तो लोग आ रहे हैं न। इस पर शहनाज कहती हैं, अब तो रिव्यू ठीक मिल रहा है। आपकी तरफ पार्टी बनती है। इस पर गिप्पी कहते हैं कि- ठीक है मैं तुम्हें पार्टी दे दूंगा। गिप्पी ग्रेवाल वीडियो के शुरू में पूछते हैं- कैसी हो शहनाज। सुना है तुम फिल्म के पहले दिन थिएटर में कम लोग देखकर घबरा गई थी। इस पर शहनाज कहती हैं- हां, सच में ऐसा ही था। फिल्म की ओपनिंग बहुत अच्छी नहीं थी और इसने मुझे चिंता में डाल दिया था। शुरुआत में लोगों का रिस्पांस ठंडा था। शहनाज गिल ने बताया कि जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ी, लोगों का रुझान बढ़ता गया। अब मैं बहुत खुश हूं, सभी से अच्छा रिव्यू मिल रहा है। समीक्षाएं भी शानदार रही हैं। उनको देखने के लिए फैंस उमड़ रहे हैं। कुछ थियेटरों में दर्शकों का उत्साह इतना बढ़ गया कि उन्हें भीड़ के बीच धक्के तक खाने पड़े। एक थिएटर में तो स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोगों ने मुझे च्यूंटियां तक काटीं। इसके चलते उन्हें वहां से भागना पड़ा। दूसरे थिएटर में लोग अच्छे थे, वहां वे बड़े प्यार से मिले और सवाल-जवाब हुए। शहनाज गिल ने कहा भले ही फैंस ने मुझे च्यूंटियां काटीं और धक्के दिए, लेकिन ये उनका मेरे लिए प्यार था। इस पर गिप्पी ग्रेवाल कहते हैं- ये कैसे प्यार है। इस पर शहनाज ने मुस्कुराते हुए कहा, वे मुझे बस प्यार कर रहे थे। इसके विपरीत, एक अन्य थिएटर में दर्शकों ने बहुत अच्छे और शांत तरीके से फिल्म पर अपने रिएक्शन दिए, जिससे मुझे बहुत खुशी हुई। इस पर उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल से पार्टी भी मांगी। गिप्पी ने कहा कि पार्टी जरूर देंगे। अभी हमारी मूवी ‘सिंह वर्सेज कौर’ भी आने वाली है। वहीं उनकी ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
  • Weekend Ka Vaar: गौरव खन्ना ने उठाए Tanya-Farhanna पर सवाल, दोनों हसीनाओं पर भड़के एक्टर

    Weekend Ka Vaar: गौरव खन्ना ने उठाए Tanya-Farhanna पर सवाल, दोनों हसीनाओं पर भड़के एक्टर

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 वीकेंड का वॉर एपिसोड इस बार काफी दिलचस्प रहा। सलमान खान इस दौरान फुल फॉर्म में नजर आए। उन्होंने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जमकर क्लास लगाई। अब रविवार यानी की आज का एपिसोड भी काफी जबरदस्त होगा। शो में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा। गौरव खन्ना ने फरहाना और तान्या की दोस्ती को टारगेट किया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

    फरहाना-तान्या पर भड़के एक्टर

    रविवार के एपिसोड का एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में उन्होंने कहा कि जिन घरवालों को जिसका भी रिश्ता पसंद नहीं है। उन्हें उसे सीट पर बैठाना है। इसके बाद उस जोड़ी पर कूड़े की बारिश की जाएगी। इस टास्क में गौरव खन्ना ने घर की दो महिलाएं फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इन दोनों की दोस्ती पसंद नहीं है। वजह बताते हुए एक्टर ने कहा कि – ‘ये दोनों जुड़ी तो घर का क्लेश का लेवल 10 गुना ज्यादा बढ़ गया है’। वहीं अमाल मलिक ने कहा कि तान्या और फरहाना की दोस्ती असली नहीं है। घर में सिर्फ ड्रामा करने के लिए दोस्ती बनी है।

    इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन

    इस बार शो से एक नहीं बल्कि दो लोग जाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बजाज और नीलम गिरी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अभिषेक के जाने से अशनूर काफी टूट गई हैं। अब वो काफी अकेला महसूस कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अभिषेक के बिना अशनूर गेम में कैसे आगे बढ़ेगी और उनका गेम अब कैसा होगा।

    क्या फरहाना भट्ट के बर्ताव में आएगा बदलाव?

    वहीं बीते दिन सलमान खान से डांट सुनने के बाद अब फरहाना कैसे अपने में बदलाव लाएंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। सलमान ने फरहाना पर चिल्लाते हुए उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। टीवी इंडस्ट्री और गौरव खन्ना को बेइज्जत करने के लिए फरहाना को जमकर लताड़ा गया था। सलमान की डांट के बाद वह काफी इमोशनल भी हो गई है और काफी रोई। उन्होंने भाईजान से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी। अब यह तो वीकेंड के वॉर के बाद ही पता चलेगा कि उनका गेम बदलेगा या फिर से वो घरवालों से बदतमीजी करती हुई ही नजर आएंगी।
  • Punjab News: इस इलाके में फिर चली गोली, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में फिर चली गोली, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के पास जैतो सरजा गांव में कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बाद गोलीबारी का मामला सामने आया है। गोलीबारी में 2 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरे का बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ दिनों से उनके घर के पास कुछ युवकों को नशा बेचने से रोकने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने गोलीबारी की।

    बातचीत के दौरान, घायलों के परिजनों ने बताया कि उनका कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और आज उस विवाद ने भयानक रूप ले लिया। 4 अज्ञात लोग आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। एक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है और दूसरे का बटाला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    उधर, सरकारी अस्पताल के डॉ. अरविंदर शर्मा ने बताया कि 2 घायल उनके पास इलाज के लिए आए थे, जिनमें से एक को अमृतसर रेफर कर दिया गया है और दूसरे का इलाज यहीं चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

  • शादी के कुछ दिन बाद भागी दुल्हन, गहने और नकदी चुराने के लगे आरोप

    शादी के कुछ दिन बाद भागी दुल्हन, गहने और नकदी चुराने के लगे आरोप

    सीकर: सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से चली गई। अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। 34 वर्षीय पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 6 अप्रैल को झुंझुनूं के खेमी सती मंदिर में हुई थी।

    शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके और परिवार के प्रति ठीक नहीं रहा। युवक के अनुसार 1 मई को उसकी पत्नी अपनी मां और मामा के साथ घर से चली गई और उसके बाद उसने पति के परिवार से पूरी तरह संपर्क तोड़ दिया। परिवार ने जब अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि पत्नी इस समय गुड़गांव में अपने कथित लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही है। युवक की रिपोर्ट पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एएसआई जगदीश प्रसाद को जांच सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपों की सत्यता और गहनों व नकदी की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

  • Punjab News: बीमारी से जूझ रहा 7 बेटियों का बाप, 2 महीने बाद है घर में शादी, लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: बीमारी से जूझ रहा 7 बेटियों का बाप, 2 महीने बाद है घर में शादी, लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    गोद लिया बेटा भी नशे का आदि

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट में एक गरीब परिवार की 7 बेटियों का पिता बीमारी से जूझ रहा है और उनका गोद लिया बेटा भी नशे की दलदल में फंस गया है, जिसके चलते उसके घर के हालात बेहद नाजुक हो गए हैं, जिसके चलते परिवार ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए दर्शन रानी की आंखों से आंसू छलक पड़े। दर्शन रानी ने रोते हुए बताया कि उनके पति लंबे समय से बीमार हैं और उनकी 7 बेटियां हैं, जिनमें से 4 की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने एक बेटे को गोद लिया है जो नशे के दलदल में फंस गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास अपने पति का इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं और उनका बेटा नशे की लत के कारण कोई काम नहीं कर रहा है, जिससे उनके परिवार का गुजारा मुश्किल से हो रहा है। उन्होंने समाजसेवी संस्था और सरकार से अपील की है कि उनके पति का इलाज कराया जाए और उन्हें कुछ आर्थिक मदद दी जाए। जानकारी देते हुए सोनिया ने बताया कि उनकी 7 बहनें हैं, जिनमें से 4 की अभी शादी नहीं हुई है और वे लोगों के घरों में काम करके अपना गुजारा करती हैं और उनका एक दत्तक भाई नशाखोरी के गिरोह में फंस गया है। उनके पास कोई नौकरी नहीं है और वे घर से पैसे लेकर नशा करते हैं, जिससे उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें कुछ आर्थिक सहायता दी जाए ताकि उनका परिवार गुजर-बसर कर सके और उनके पिता का इलाज हो सके।
  • ATM मशीन उखाड़ भागे बदमाश, इलाके में मचा हड़कंप

    ATM मशीन उखाड़ भागे बदमाश, इलाके में मचा हड़कंप

    राजस्थानः जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना इलाके के नेहड़ाई गांव में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम बूथ में घुसे और पूरी मशीन को ही उखाड़कर ले गए। एटीएम में करीब 5 से 10 लाख रुपए की नकदी मौजूद थी। घटना शनिवार देर रात की है।

    रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम बूथ के दरवाजे टूटे देखे और अंदर से मशीन गायब पाई, तो इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत मोहनगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले एटीएम बूथ के गेट तोड़े। इसके बाद उन्होंने किसी वाहन से एटीएम मशीन को मजबूत रस्सियों या चेन से बांधा। पूरी मशीन को जोर लगाकर उखाड़ा गया और वे इसे अपने साथ लेकर फरार हो गए।

    एटीएम में मौजूद नकदी का सही आकलन बैंक की ओर से किया जा रहा है, लेकिन यह 5 से 10 लाख रुपए के बीच होने का अनुमान है। मोहनगढ़ थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कराई गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।