Blog

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा का ‘आशीर्वादोत्सव’ सम्पन्न

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा का ‘आशीर्वादोत्सव’ सम्पन्न

    राज्यपाल, राधास्वामी डेरा प्रमुख सहित अनेक गणमान्य हस्तियों ने नवयुगल को प्रदान किए शुभाशीष ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के “आशीर्वादोत्सव” का आयोजन रविवार को ऊना जिले के गोंदपुर जयचंद स्थित निज गृह परिसर  में स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। धर्म, समाज, राजनीति, प्रशासन एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों के साथ ही हरोली एवं ऊना सहित प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से पधारे विशिष्ट अतिथियों एवं नागरिकों ने नवयुगल को शुभाशीष एवं मंगलकामनाएँ प्रदान कीं। समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला एवं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, राधास्वामी सत्संग डेरा व्यास के प्रमुख श्रद्धेय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों तथा   श्री 1008 जगद्गुरु रामानंदाचार्य ने पधारकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, विधायक सतपाल सत्ती, विधायक आशीष बुटेल, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक विवेक शर्मा, विधायक राकेश कालिया, विधायक सुदर्शन बबलू, विधायक भवानी सिंह पठनीया, विधायक  हरदीप सिंह बावा, हिमफैड चेयरमैन महेश्वर चौहान, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा प्रदेश भर एवं हरोली क्षेत्र से आए लोगों ने भाग लेकर नवयुगल को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उल्लेखनीय है कि विवाह की प्रमुख रस्में 22 नवम्बर को पूर्णत: वैदिक परंपरानुसार सम्पन्न की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति एवं शुभाशीष ने इस शुभ अवसर को और अधिक मंगलमय बना दिया।
  • Punjab News: सरकार को जल्द ही सीनेट चुनावों की घोषणा करनी चाहिए: सांसद कंग

    Punjab News: सरकार को जल्द ही सीनेट चुनावों की घोषणा करनी चाहिए: सांसद कंग

    चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) सीनेट संशोधन का फैसला केंद्र सरकार ने वापिस ले लिया है। हालांकि, छात्रों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा की ओर से 10 नवंबर को बड़े प्रदर्शन का एलान किया गया है। इसी बीच सांसद मालविंदर सिंह कंग ने सरकार से मांग कि है कि सीनेट चुनावों की घोषणा जल्द की जाए। इसके बाद कहा कि पंजाब पुलिस किसी को भी सभा में आने से नहीं रोकेगी, हम सरकार से आदेश जारी कराने का प्रयास कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी का मुद्दा तो जानबूझकर केंद्र सरकार ने उठाया था, ताकि पंजाब के बड़े-बड़े मुद्दों को दबाया जा सके।

    वहीं, अब स्टूडेंट्स सीनेट के सभी 91 सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव तारीख का ऐलान करने की मांग उठाने लगे हैं, जिसे लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है।

    पीयू बचाओ मोर्चा का साथ देने पहुंचे गायक सतिंदर सरताज
    इसी बीच रविवार को गायक सतिंदर सरताज पहुंचे जिसके बाद यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य व पीयू यूनिवर्सिटी में मोर्चा के सदस्यों से मिले। इस दौरान गायक सतिंदर सरताज ने अपने गानों के माध्यम से छात्रों की मांगों को उठाया।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने इस इलाके में 5 खेल स्टेडियमों का किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने इस इलाके में 5 खेल स्टेडियमों का किया शिलान्यास, देखें वीडियो

    पठानकोट: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकारें और समाजसेवी संस्थाएं अक्सर कई तरह की कोशिश करती हैं परंतु पंजाब में खेल स्टेडियमों की कम होती संख्या के कारण बच्चे अब सड़क पर खेलने के लिए मजबूर हो गए हैं। खेल के मैदानों में कमी होने के कारण बच्चों की रुचि भी खेलों से हटकर कही और चली जाती है।

    ऐसे में अब राज्य सरकार ने अनूठी पहल के अंतर्गत पूरे पंजाब में 3,000 नए स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। इसमें से अकेले भोआ विधानसभा क्षेत्र में 30 नए स्टेडियम बनने वाले हैं। इनमें से 5 खेल स्टेडियमों का शिलान्यास आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने किया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ताकि पंजाब के युवाओं को नशे की लत से बचाया जा पाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राज्य सरकार ने पंजाब में खेलों के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया था।

    इस कार्यक्रम को पूरे पंजाब में भारी समर्थन मिला था। उन्होंने कहा कि पंजाब में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है परंतु खेल मैदानों में कमी होने के कारण युवा अक्सर अन्यत्र चल जाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने राज्य भर में 3,000 स्टेडियम बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये का खर्च भी करेगी।

    इसी कड़ी में आज भोआ विधानसभा क्षेत्र में पांच खेल स्टेडियमों का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास हो गया है। भोआ विधानसभा क्षेत्र में कुल 30 स्टेडियम बनाए जा रहे हैं इससे बच्चे खेलों में भी अपना भविष्य उज्जवल बना पाएंगे।

     

  • Punjab News: पाकिस्तान से लौटे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान से लौटे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पाकिस्तान के गुरुद्वारों में दर्शन के लिए गया जत्था आज भारत वापिस लौट आया है। इस जत्थे में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी शामिल थे। कुलदीप सिंह गड़गज्ज अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में पहुंचे है।

    वापिस भारत आने पर उन्होंने मीडिया के साथ बात की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की कृपा से जत्थे ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों में शांति और श्रद्धा के साथ दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बहुत अच्छे इंतजाम किए थे। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान सरकार और कमेटी के प्रधान मीत अरोड़ा का धन्यवाद भी किया।

    ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब और अन्य गुरुद्वारों में सुरक्षा, सफाई और मेडिकल व्यवस्था भी काफी अच्छी थी। उन्होंने बताया कि वहां सिख संगत के साथ-साथ सिंधी समाज के हजारों गुरु नानक नामलेवा भाई-बहनों से भी भेंट हुई। सबको उन्होंने गुरबाणी से जुड़ने, आपसी प्रेम और चढ़दी कला में रहने का संदेश दिया।

    उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान के बाद भी करतारपुर साहिब में अब सफाई और रखरखाव के अच्छे प्रबंध हैं। उन्होंने गुरु नानक देव जी के चरणों में शांति और सिख भाईजनों की चढ़दी कला के लिए अरदास की। इसके साथ ही भारत सरकार से उन्होंने यह आग्रह भी किया है कि करतारपुर लांघा जल्द खोल दिया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा सिख श्रद्धालु दर्शन के लिए जा सकें।

    जत्थेदार ज्ञानी गड़गज्ज ने कहा कि जब गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी नजदीक है। ऐसे समय में करतारपुर लांघा खोलने से सोने पे सुहागा हो जाएगा। यह सिर्फ एक रास्ता ही नहीं है बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पुल है जो दोनों देशों में लोगों में प्रेम और मेलजोल बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में आम लोगों के बीच भारतीय सिखों के लिए बहुत सम्मान और स्नेह देखने को मिला।

    लाहौर के बाजारों में लोग उनसे खुले दिल से मिले और कहा कि – ‘दस्तार वाले कब आएंगे’ यह दर्शाता है कि दोनों देशों के आम लोगों में नफरत नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव है। आगे ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें प्यार, एकता और साझेदारी का संदेश दिया था। हम दोनों देशों के बीच शांति और भाईचारे का माहौल बनाने चाहिए। यही हमारी अरदास है।

  • पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग को फिर मिली धमकी, गैंगस्टर गोपी लाहौरिया ने दी चेतावनी

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग को फिर मिली धमकी, गैंगस्टर गोपी लाहौरिया ने दी चेतावनी

    लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद राजा वडिंग को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें गैंगस्टर गोपी लाहौरिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गैंगस्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी दी है। अपनी पोस्ट में गैंगस्टर ने कहा कि सिक्योरिटी के बीच में बैठकर बातें करना आसान है। एक बार सिक्योरिटी दूर रख के देख पता चल जाएगा क्या होता है। राजा वडिंग ने तरनतारन चुनाव के दौरान यह कहा था कि क्या अब टेलीफोन पर गैंगस्टर अपना काम करवाएंगे? अगर ऐसा होता रहा तो उनके परिवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੂੰ ਹੁਣ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਪੀ ਲਾਹੌਰੀਆ ਵੱਲੋਂ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਧਮਕੀ — ਸੁਰੱਖਿਆ ਹਟਾ ਕੇ ਵੇਖੋ ਫਿਰ ਕੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ
    इस बयान के बाद से ही वडिंग को धमकी मिल रही है। गैंगस्टर गोपी लाहौरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि – ‘सुरक्षा में बैठकर बातें करना आसान है एक बार अपनी सुरक्षा हटाकर देख फिर पता चलेगा क्या होता है। तेरा खून भी काला है तुम लोग 2-4 वोटों के लिए जातिवादी बयान देते हो। कोई मां गैंगस्टर को जन्म नहीं देती गंदी राजनीति हमें गैंगस्टर बना देती है। अगर सिस्टम ठीक होता तो हमें अपने घर छोड़ने न पड़ते तू हमें भारत लाने की बात करता है पहले अपनी सुरक्षा हटाकर देख सब पता चल जाएगा’।

    दूसरी बार मिली धमकी

    पंजाब पुलिस के लिए अब यह मामला चुनौती बन चुका है क्योंकि लगातार दूसरी बार पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष को सरेआम धमकी दी गई है। इससे पहले सीनियर कांग्रेस के नेता राजबीर सिंह भुल्लर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें 31 अक्टूबर को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल में उन्हें और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह धमकी पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा की ओर से दी गई थी।  
  • Himachal News: राज्यपाल ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

    Himachal News: राज्यपाल ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

    ऊना/ सुशील पंडित: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज (रविवार) उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर में हवन यज्ञ भी किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना  जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

  • Punjab News: इस Lottery Agency से तीसरी बार निकला बड़ा इनाम, दुकानदार ने जताई खुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस Lottery Agency से तीसरी बार निकला बड़ा इनाम, दुकानदार ने जताई खुशी, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के घंटाघर चौक स्थित एक ओंकार लॉटरी एजेंसी एक बार फिर चर्चा में बन गई है। इस एजेंसी से लगातार तीसरी बार बड़ा इनाम निकला है। 2000 रुपये की टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। जानकारी के अनुसार, इसी दुकान से पहले दीवाली बंपर में रु. 50 लाख और राखी बंपर में 20 लाख रुपये का इनाम भी मिल चुका है।

    अब दुकान के मालिक ढोल बजाकर उस भाग्यशाली विजेता को ढूंढ रहे हैं। लोगों में इस खबर को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। दुकान के बाहर सभी लोग इसकी खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

    दुकान के मालिक ने बताया कि बीती रात एक ड्रा निकला जिसमें से पहला प्राइज 1 करोड़ रुपये का निकला है। उन्होंने बताया कि टिकट 2000 की थी जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। उन्होंने कहा कि जिसने यह खरीदी थी उसने अपना नाम गुप्त रखा था।

    1 महीने के अंदर-अंदर टिकट क्लेम हो सकती है। ऐसे में उन्होंने ग्राहक को यह अपील की है कि जल्दी आकर अपनी टिकट क्लेम कर लें ताकि बाद में उन्हें कोई पछतावा न हो।

     

  • Jalandhar News: कार और बस में भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार और बस में भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): जालंधर-अमृतसर रोड पर आज दोपहर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, करीबन 3 बजे फगवाड़ा से आ रही एक कार को अचानक पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक ने बताया कि वह फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही लिब्रा ट्रैवल्स की बस ने उसकी कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया। कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। इस दौरान कार को काफी नुकसान हुआ हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद बस चालक ने बताया कि कार चालक दो बसों के बीच में से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार पहले लिब्रा ट्रैवल्स की बस से टकराई। इसके बाद बस का संतुलन बिगड़ गया। बस चालक ने तुरंत बस साइड करने की कोशिश की लेकिन तभी वह कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई जिससे यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा ले लिया है जो भी बनती जरुरी कार्रवाई होगी वह नियमों के अनुसार की जाएगी।
  • Punjab News: इस इलाके में दिनदहाड़े चली गोलियां, बाल-बाल बची कर्मचारी की जान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिनदहाड़े चली गोलियां, बाल-बाल बची कर्मचारी की जान, देखें वीडियो

    जीरकपुर: शहर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने फायरिंग की है। बाइक पर आए बदमाशों ने होटल के एक कर्मचारी पर गोलियां चला दी। सामने आई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई है। फायरिंग के दौरान दो कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

    सूचना मिलते ही थाना जीरकपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस हमलावरों को पहचान करने की कोशिश कर रही है।

     

  • Punjab News: इस नगर परिषद में पानी और सीवरेज के फर्जी बिलों का पर्दाफाश, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: इस नगर परिषद में पानी और सीवरेज के फर्जी बिलों का पर्दाफाश, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    परिषद के अधिकारी बोले – निष्पक्ष जांच के बाद आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

    बठिंडाः शहर के रामपुरा फूल नगर परिषद में पानी और सीवरेज बिलों की वसूली में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। शहरवासियों से वसूले गए पैसे को परिषद के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया और कथित तौर पर उन्हें फर्जी रसीदें जारी कर दी गईं। मामला सामने आने पर परिषद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि 2021 से ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को फर्जी रसीदें दी जा रही थीं या उनके ऑनलाइन भुगतान अस्वीकार किए जा रहे थे।

    इस घोटाले से नगर परिषद को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि आम लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कई शहरवासियों का कहना है कि उन्होंने समय पर सभी बकाया राशि जमा कर दी थी, लेकिन अब वे भुगतान रिकॉर्ड में गायब दिखाए जा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब कुछ लोग एनओसी और अन्य कार्यों के लिए परिषद कार्यालय पहुंचे और उन्हें पता चला कि उन्होंने जो बिल भरे थे, वे परिषद के रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं हैं। इसके बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया।

    भुगतानकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने परिषद में 15,000 रुपए का पानी और सीवरेज बिल जमा किया था। उन्होंने कहा, “जैसे ही वह अंदर गया, कर्मचारी ने बैठते ही उसे जूस पिलाया और उसकी सेवा देखकर वह हैरान तो हुआ, लेकिन उसे शक भी हुआ कि कुछ गड़बड़ है। किसे पता था कि मेरे पैसे खजाने में जाने के बजाय उसकी जेब में चले जाएंगे।”

    परिषद के कार्यकारी अधिकारी रजनीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है और अब तक एक कर्मचारी से परिषद के खाते में 5 लाख 45 हजार जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद, सैकड़ों निवासी अपनी रसीदें लेकर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अब वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता आर. एस. जेठी ने कहा कि यह जनता के पैसे का गंभीर दुरुपयोग है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।