Blog

  • Himachal News: वार्ड सात में खुले में बह रहा सीवरेज

    Himachal News: वार्ड सात में खुले में बह रहा सीवरेज

    कालोनी में महामारी फैलने का खतरा

    नैना अपार्टमेंट के समीप नाला टूटने से सड़क में बह रहा गंदा पानी

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के यूनिकेंप चौक के समीप नप के वार्ड साथ स्थित श्री गणेश रेजिडेंशियल कालोनी में पिछले एक साल का पानी बह रहा है। लोग इस गंदगी से परेशान है और यहां पर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।  वहीं नैना अपार्टमेंट के समीप काटा की ओर से एक गंदे पानी का नाला टूटा हुआ है। जिससे पूरी गंदगी सड़क पर फैल गई है। यहां पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।  इस बारे में श्री गणेश रेजिडेंशियल वैल्फेयर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर से मिला।

    प्रतिधनमंडल ने सीईओ  बताया कि बद्दी को सुंदर बनाने के घोषणाएं तो बहुत हो रही हैलेकिन जगह जगह गंदगी होने से लोगों को जीना कठिन हो रहा है। यूनिकैंप चौक के समीप एक नई खुली कालोनी में सीवरेज ओवर फ्लो रहा है और यह गंदी कालोनी में ही फैल रही है। सोसायटी के प्रधान राजेंद्र राणा ने बताया कि इस बारे में पिछल साल से नप व जल शक्ति विभाग के पदाधिकारियों से मिल रहे है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार फैल रही गंदगी से यहां पर महामारी फैलने का भय बना हुआ है।

    वहीं नैना अपार्टमेंट में रहने वाले पंकज गुप्ता ने बताया कि अपार्टमेंट के साथ लगते मार्ग पर नाले टूटने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिससे यहां पर निकलना कठिन हो गया है। इस मार्ग पर लोग पैदल नहीं चल सकते है। यह गंदा पानी वाहनों से उछल कर पैदल चलने वालों पर गिरता है। जिससे उनके कपड़े खराब होते है।

    सीईओ सोनाक्षी तोमर ने बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक  बुलाई है। जिसमें इस मुद्दे को उठाया जाएगा। अगर विभाग इस ठीक करने को राजी हो गया तो ठीक है। अन्यथा इसके लिए टैंडर लगाए जाएंगे। और इसका स्थाई रूप से हल किया जाएगा।

    प्रतिनिधमंडल में राजेंद्र राणा के अलावा सोसायटी के उपाध्यक्ष राम करण, सचिव रवि शर्मा, पपू राम, दीपक चावला, रणजीत उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: फर्जी जमानत मामले में मां-बेटों सहित 6 पर मामला दर्ज

    Jalandhar News: फर्जी जमानत मामले में मां-बेटों सहित 6 पर मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: कोर्ट में फर्जी जमानत देने के मामले में थाना नवी बारादरी की 4 मामले दर्ज किए है। मिली जानकारी के अनुसार 3 मामले जज की रीडर कुलविंदर कौर मामले की शिकायत पर किए गए। जबकि एक मामला नरिंदर कुमार की शिकायत पर दर्ज किया है। बताया जा रहा हैकि 4 मामलों में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दीपक हांडा पुत्र शाम लाल, चंदन हांडा, वीना हांडा, कृष्णा, सूरज और नीतिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 2 मामले वीना हांडा पर दर्ज किए गए है।

    आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर जालंधर कोर्ट में फर्जी जमानत देने की कोशिश की थी। जब इस बारे में कोर्ट दस्तावेज चेक किए गए तो आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने जज के रीडर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पहला केस दीपक हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा, दूसरे केस में चंदन हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा और मां हीना हांडा पत्नी श्याम लाल हांडा और तीसरी एफआईआर में वीना हांडा को नामजद किया गया है। सभी आरोपी इंडस्ट्री एरिया, फोकल पॉइंट, जालंधर के रहने वाले हैं।

    तीनों केसों में पुलिस ने बीएनएस की धारा 319, 318(4), 336, 336(2), 338, 340 और 61(2) जोड़ी गई हैं। मां को दो केसों में नामजद किया गया है। वहीं, दोनों पुत्रों के खिलाफ अलग-अलग एक-एक केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीमें प्रयास कर रही है।

    एफआईआर में जालंधर कोर्ट में तैनात जज की रीडर द्वारा कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी अदालत में अलग-अलग केसों में फर्जी दस्तावेज सहित अन्य कई फर्जी प्रूफ लगाकर जमानत दिलवाने की कोशिश की है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज पेशकर आरोपियों की जमानत भरी। ऐसा करने के चलते आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना बारादरी को जब जानकारी मिली तो तुरंत केस दर्ज किया गया।

  • वाजिब कारणों पर प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे पेट्रोल-डीजल

    वाजिब कारणों पर प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे पेट्रोल-डीजल

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में लोग पेट्रोल पंपों से वाजिब कारणों पर पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे। पेट्रोल और डीजल की अवैध पैकेजिंग में बिक्री को लेकर स्पष्ट किया गया है कि औद्योगिक, कृषि या आपातकालीन उपयोग जैसे वाजिब उद्देश्यों के लिए ही पेट्रोल और डीजल प्रमाणित, स्वीकृत और मान्यता प्राप्त कंटेनरों में विक्रय किया जा सकेगा। यह विक्रय पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 और पेट्रोलियम नियमावली, 2002 के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। इसके लिए खरीदार को वैध कारण और आवश्यकता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिला में पेट्रोल और डीजल की बिक्री खुले कंटेनरों जैसे प्लास्टिक की बोतलें, डिब्बे या किसी अन्य अस्थायी पैकेजिंग में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि लोग वाजिब कारणों पर पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे। आदेशों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल का वितरण केवल पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 और पेट्रोलियम नियमावली, 2002 के दिशानिर्देशों के अनुरूप प्रमाणित और अधिकृत कंटेनरों में ही किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Punjab News: नशे और हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे और हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह को काबू किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 3 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य मामले में 124 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3पिस्टल (दो 32 बोर और एक 30 बोर), दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। यह कार्रवाई अमृतसर शहर के गेट हकीमां थाना क्षेत्र में माता भद्रकाली मंदिर के सामने की गई।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पीयूष निवासी लाहौरी गेट, कमल सिंह उर्फ कालू निवासी इंदिरा कॉलोनी और स्वयं उर्फ भोलू निवासी खजाना गेट के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 124 ग्राम हेरोइन सहित बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनतेज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मनतेज सिंह के खिलाफ 2023 में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें उनकी टीम के द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर उसे गार्डर से लटका दिया गया था और उस मामले में भी मनतेज सिंह पुलिस की तालाश जारी थी। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से अवैध हथियारों की तस्करी कर अमृतसर में सप्लाई की जा रही है। इस सूचना के आधार पर डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह की पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को संचालित कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि इनके नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी पहले भी रहे हैं आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह उर्फ कालू के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ 24 सितंबर 2024 को धारा 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट व 125 BNS के तहत थाना गेट हकीमां में दर्ज है।

  • Jalandhar News: 20 किलो गांजा, हेरोइन और कार बरामद, महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 20 किलो गांजा, हेरोइन और कार बरामद, महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली की अगुवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20.200 किलो गांजा, 50 ग्राम हेरोइन, होंडा इमेज कार बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया एसआई पंकज ने टीम सहित मकसूदा करतापुर इलाके के अधीन आते विधिपुर फाटक के पास बनी शेड पर 2 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों ने अपने पास बोरी रखी हुई थी, जिसकी तालाशी के दौरान बोरी में से 20 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पूजा कुमारी पत्नी पप्पू कुमार निवासी नवाबगज, बिहार, बबीता देवी पत्नी विकास मंडल निवासी बिहार और अरनव कुमार जसवाल उर्फ लल्हन पुत्र सुधीर जसवाल निवासी बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी ट्रेन के जरिए गांजा लेकर आते थे और जालंधर के आसपास इलाकों में सप्लाई करने के बाद ट्रेन के जरिए वापिस चले जाते थे। आरोपी के साथ महिलाओं के होने के चलते कोई इन पर शक नहीं कर पाता था।

    वहीं दूसरे मामले में पुष्प बाली ने बताया कि स्पेशल टीम तैयार करके एसआई निर्मल सिंह को आदमपुर के गांव खुर्दपुर में गुप्त सूचना के आधार पर भेजा गया। इस दौरान होंडा इमेज गाड़ी नंबर पीबी 01 ई 3617 को रोककर तालाशी ली गई। इस दौरान नौजवान से तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी ने कार की डैशबोर्ड पर हेरोइन छिपाई हुई थी। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान मोहित ढंडा पुत्र रविंदर सिंह निवासी गांव चूड़वाली, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश में किया गया। जहां आदमपुर में काबू किए आरोपी का कोर्ट से पुलिस को 2 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: चाइना डोर सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस और विधायक में हुई तीखी नोकझोक, वीडियो वायरल

    Punjab News: चाइना डोर सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस और विधायक में हुई तीखी नोकझोक, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः पंजाब में सब इंस्पेक्टर और विधायक की नोकझोक को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें पुलिसकर्मी और विधायक चाइना डोर को व्यक्ति को छोड़ने की बात कर रहे है। हालांकि पुलिस कर्मी का कहना है कि वह पहले तो सही ढंग से उनसे बात करें। जिसके बाद पुलिस कर्मी कहता है कि चाइना को लेकर उसने 2 व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस कर्मी विधायक द्वार उन्हें छोड़ने को लेकर मना कर देता है। हालांकि यह वीडियो पंजाब के किस जिले की है यह स्पष्ट नहीं हो रहा। वहीं एनकाउंटर न्यूजवायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    वायरल वीडियो में विधायक सब इंस्पेक्टर से कह रहा है कि नेकचंद और राजू को तुमने चाइना डोर के केस में पकड़ा हुआ है। मैंने अपना पीए (पर्सनल असिस्टेंट) भेजा था तुमने उससे बात करने से इंकार कर दिया है। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है MLA साहब मैं इज्जत करना जानता हूं। इज्जत किया करो और इज्जत करवाया करो। सब इंस्पेक्टर के इतना कहने पर विधायक गुस्सा हो जाता है और कहता है कि अब जनता के चुने हुए नुमाइंदे को तुम बताओगे कि कैसे लोगों के साथ बात करनी है। इस पर सब इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर बच्चा बालिग होता तो उस पर केस दर्ज करता। मैंने सोचा था कि 307 का केस दर्ज करूं।

    इसके बाद विधायक ने कहा कि इसका मतलब है कि तुम आदमियों को नहीं छोड़ोगे। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मैं कानूनी कार्रवाई करने के बाद ही उसे छोड़ूंगा। मैंने जुर्माने ऐलान किए हुए हैं, कोई नशा बेचेगा उस पर कितना जुर्माना लगेगा, कोई चाइना डोर बेचेगा और उस पर कितना जुर्माना लगेगा। इसके बाद फिर से विधायक गुस्से में कहते हैं कि तू कर जुर्माना, तू पर्चा भी दर्ज कर और अपना अटैची बंद कर, तुम्हें मैं भेज रहा हूं। तुम्हें मैं बताता हूं, कोई बात नहीं। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मेरा अटैची बंद ही है जनाब।

  • कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ: क्रिकेट के तीन मुकाबले संपन्न, टीमें पहुंचीं क्वार्टर फाइनल

    कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ: क्रिकेट के तीन मुकाबले संपन्न, टीमें पहुंचीं क्वार्टर फाइनल

    नंगल सालंगढ़ी,लोअर वसाल, बटूही की टीमें पहुंची क्वार्ट फाइनल, सेमीफाइनल के लिए होगी अब भिंडत

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें नंगल सालंगढ़ी ने पनोह टीम को 18 रनों से मात दी। बही लोअर वसाल ने कुरियाला को हराया। बही बटूही ने सौंधी 11 को बीस रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विजयी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है।

    क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजेंद्र रिंकू ने बताया कि कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, सहित विभिन्न खेलों में युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करता है। सांसद खेल महाकुंभ का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखना भी है। खेलों के माध्यम से उन्हें अनुशासन, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता की सीख मिलती है। इस आयोजन से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर भी मिल सकता है। रिंकू ने बताया कि क्रिकेट मैचों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखा गया, वहीं दर्शकों ने भी बड़े उत्साह से खेलों का आनंद लिया।

    आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही, जिससे खेल महाकुंभ का माहौल और भी जोशपूर्ण बन गया। आयोजकों ने बताया कि अगले दौर के मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक होंगे। अब क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की तैयारियां जोरों पर हैं। अगले कुछ दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विजयी टीमों को सम्मानित किया जाएगा। खेल महाकुंभ के आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और दर्शकों से अपील की है कि वे इसी तरह खेलों को समर्थन देते रहें। कुल मिलाकर, कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ का यह आयोजन क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इससे न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिल रही है।

  • Punjab News: DJ पर नाच रहे नौजवानों ने फेंकी बोतलें, चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: DJ पर नाच रहे नौजवानों ने फेंकी बोतलें, चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बसंत पंचमी के दिन डीजे पर नाच रहे नौजवानों द्वारा जमकर हुड़दंग मचाया गया। इस दौरान नौजवान द्वारा शराब पीकर बोतलें पड़ोसियों के घरों में फेंकी गई। बताया जा रहा हैकि पड़ोसियों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान नशे में धुत्त नौजवानों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। मामला फिरोजपुर के अमृतसरी गेट का है, जहां मोहल्ले में छत पर डीजे लगाकर कुछ नौजवानों द्वारा शराब का सेवन किया गया।

    इस दौरान उन्होेंने खाली बोतलें पड़ोसियों के घर में फैंकनी शुरू कर दी, जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने शरारती अनंसरों को बुलाकर परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इलाके में दहशत का माहौल बनाने के लिए नौजवानों द्वारा गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन शरारती अंनसरों द्वारा एक घंटे तक उत्पाद मचाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है शरारती अनंसरों द्वारा हवाई फायर किए गए।

    शरारती अनंसरों ने परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करके 2 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि वह शिकायत को लेकर थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस बारे में अगर पुलिस से बात करनी चाही तो पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया, लेकिन वह दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर इस घटना को लेकर 24 घंटे बीत गए है लेकिन उसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।

  • Punjab News: 2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के बादल रोड फ्लाई ओवर ब्रिज पर घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। इस घटना के बाद भारी जाम लग गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे वर्धमान थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा डबवाली फ्लाईओवर ब्रिज पर 2 ट्रकों में एक्सीडेंट हो गया।

    जिसमें एक ट्रक बादल रोड़ की ओर जा रहा था और दूसरी ट्रक बादल रोड़ से बठिंडी की ओर आ रहा था। घने कोहरे के चलते दोनों ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। मौके पर दोनों ट्रकों को सड़क किनारे से हटाया गया और ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाया गया। दूसरी ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उसका ट्रक कोयले से भरा हुआ था और घने कोहरे के कारण मुझे सामने से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

  • कांग्रेस ने हिमाचल तो, आप ने दिल्ली की जनता को ठगा: अरुण कौशल

    कांग्रेस ने हिमाचल तो, आप ने दिल्ली की जनता को ठगा: अरुण कौशल

    ऊना/ सुशील पंडित: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन कालका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के समर्थन में जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने गोविंदपुरी क्षेत्र में हुई पद-यात्रा में कहीं, उन्होंने कहा कांग्रेस और आम आदमीं पार्टी का काम सिर्फ़ जनता से झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना है।

    हिमाचल की जनता कांग्रेस और दिल्ली की जनता आम आदमीं पार्टी से परेशान है। दिल्ली की टूटी हुई गलियों से जनता त्रस्त हैं। दिल्ली में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और हिमाचल के वर्तमान मुख्यमंत्री के बयान एक जैसे हैं। आगे उन्होंने कहा इन दोनों के साथियों ने तंग आकर इनका साथ छोड़ दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरे देश में विकास किया। अब दिल्ली की जनता भाजपा को विजय बनाकर चौतरफ़ा विकास करवाएगी।