Blog

  • Punjab News: Railway Quarters के पास मिली गली-सड़ी लाश

    Punjab News: Railway Quarters के पास मिली गली-सड़ी लाश

    बठिंडाः रेलवे क्वार्टरों के समीप खंडहरनुमा इलाके में व्यक्ति की गली-सड़ी लाश बरामद हुई। शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने पर थाना कैनाल के एसएचओ पुलिस टीम तथा नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियरस के साथ मौके पर पहुंचे।

    जहां उन्होंने शव को कब्जे लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि लाश करीब एक महीने पुरानी लग रही है। लाश बुरी तरह से गली-सड़ी हालत में होने तथा लाखों कीड़े पड़ जाने से पिंजरनुमा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि शव से काफी दुर्गन्ध आ रही है। मृतक के सफेद बालों से प्रतीत होता है कि शव किसी बजुर्ग व्यक्ति का है, जिसकी फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है।

  • Punjab News: ई-रिक्शा पलटने से बच्चे सहित 6 लोग घायल

    Punjab News: ई-रिक्शा पलटने से बच्चे सहित 6 लोग घायल

    बठिंडाः माल गोदाम रोड़ पर नशे में दो ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसके वह पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार आधा दर्जन सवारियां नीचे गिर गई। सवारियों में एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान तिलक राज (13 वर्ष) निवासी कच्ची धोबियाना के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

  • Jalandhar News: नगर निगम कमिश्नर के हक में उतरे दर्जा चार के कर्मी, धरने का किया विरोध, देखें Live

    Jalandhar News: नगर निगम कमिश्नर के हक में उतरे दर्जा चार के कर्मी, धरने का किया विरोध, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने कार्यालय में धरना लगा दिया है। जिसके चलते कार्यालय का सारा कामकाज ठप हो गया है। कामकाज ठप्प होने से दफ्तर को काफी नुकसान हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कमिश्नर ने कुछ दिन पहले ही नगर निगम के कई अधिकारियों को सफाई वाले काम पर भेजने का आदेश जारी किए है। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों में काफी रोष पाया जा रहा है।


    वहीं दूसरी ओर दर्जा चार के कर्मियों ने धरने का विरोध किया। दरअसल, दर्जा चार के कर्मी नगर निगम कमिश्नर के हक में उतर आए। दर्जा 4 के कर्मचारियों ने कहा कि जब जालंधर की सफाई में डीसी और दूसरे बड़े कर्मचारी मिलकर काम कर सकते हैं तो ये नगर निगम के कर्मचारी क्यों नहीं मिलकर काम सकते? उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कौन-सा कूड़ा अपने सिर पर उठाकर लेकर जाना है।

    कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों ने हमारे साथ मिलकर सिर्फ काम की निगरानी करनी है, लेकिन अधिकारियों से यह काम भी नहीं हो रहा है। दर्जा चार के कर्मियों ने कहा कि सरकार ने इन अधिकारियों की सैलेरी ज्यादा बढ़ाकर इनको सिर पर बिठा लिया है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में बड़े अधिकारियों द्वारा पूर्ण तौर पर काम को बंद किया जाता है तो दर्जा चार के कर्मी इस धरने के समर्थन में उनके साथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले सरकार के साथ मिलकर काम किया जाता था, वैसे ही वह सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

  • Punjab News: 40 दिन के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला की मौत

    Punjab News: 40 दिन के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला की मौत

    4 साल पहले हुई थी महिला की शादी

    फाजिल्काः काठगढ़ गांव में हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा महिला को गांव का ही नौजवान लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि महिला 40 दिनों के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। जिसके बाद महिला की मौत की खबर आई। आरोप हैं कि नौजवान ने महिला को जहर देकर मौत के घाट उतारा है। मृतक महिला के भाई वरिंदर सिंह ने बताया कि करीब 4 साल पहले ढंडी खुर्द गांव की रहने वाली उसकी बहन अमनजोत कौर की शादी काठगढ़ गांव के नौजवान बलविंदर सिंह के साथ हुई थी l काठगढ़ गांव का ही नौजवान सुखमंदर सिंह उसे बहला फुसलाकर उसे अपने साथ भाग बाहर ले गया। जिसके बाद अब बहन की मौत की खबर मिली। उन्होंने आरोप लगाए कि भगाकर ले जाने वाले लड़के सुखमंदर सिंह ने उसकी बहन को जहर देकर मार डाला। विवाहित महिला अपने पीछे 40 दिनों का एक बच्चा छोड़ गई। बच्चे के पति का भी रो-रो कर बुरा हाल है। थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि मृतक का गांव के ही नौजवान के साथ अफेयर था। कुछ दिन पहले दोनों घर से चले गए थे। पुलिस ने मृतक महिला के शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab : नशा तस्कर की 35 लाख की प्रॉपर्टी की गई फ्रीज, देखें वीडियो

    Punjab : नशा तस्कर की 35 लाख की प्रॉपर्टी की गई फ्रीज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर – नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार चल रही मुहिम के तहत एक और तस्कर की प्रॉपर्टी को पुलिस ने सील किया है। आरोपी दविंदर सिंह उर्फ भंबा के घर के बाहर प्रॉपर्टी सील का नोटिस लगाया गया। नशा तस्कर की 35 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को सील की है।

    जिससे संबंधित नशा तस्कर इस अवैध संपत्ति को किसी भी व्यक्ति को बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकेगा। एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि आरोपी पर 500 ग्राम चिट्टा का मामला दर्ज था। आरोपी पर एनडीपीसी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2023-24 के दौरान मादक पदार्थों के तस्करी करने वालो की 15 करोड़, 91 लाख, 27, हजार 209 की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर से लाखों की नगदी, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े घर से लाखों की नगदी, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

    कपूरथलाः गांव लक्खन में दिन दहाड़े घर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 लुटेरे घर से लाखों की नगदी, कैनेडियन डॉलर और गहने लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दपंति घर को ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के विवाह समारोह में गए थे। जब वापस घर लौटें और मेन गेट खोल कर अंदर गए तो देखा कि घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

    पीड़ित ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 3 लुटेरे बाइक पर सवार होते जाते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से एक हजार कैनेडियन डॉलर, सवा लाख रुपए की नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने सुभानपुर थाने की पुलिस को दे दी है। वहीं एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा जारी है।

  • Punjab News: नशा तस्करी का विरोध करना युवकों को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, केस दर्ज

    Punjab News: नशा तस्करी का विरोध करना युवकों को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, केस दर्ज

    कपूरथलाः पंजाब में भले ही सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अभी भी नशेड़ियों द्वारा नशे का कारोबार सरेआम किया जा रहा है। घटना की सूचना देने पर नशेड़ी हमला कर देते है। वहीं ताजा मामला मेहताबगढ़ मोहल्ले से सामने आया है, जहां दो युवकों को नशा तस्करी का विरोध करना महंगा पड़ गया। दरअसल, विरोध करने पर तस्करी करने वाले युवकों ने 15-20 बदमाशों ने दोनों युवकों के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने गाड़ी एवं दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी है।

    घटना की CCTV फुटेज भी वायरल हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद लोगों को इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भाग गए। घायलों की पहचान चंचल एवं अनिल पुत्र करतार सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के रुप में हुई है। वहीं घटना में घायल हुए 2 व्यक्तियों को परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए DSP सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान कलमबंद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

    सिविल अस्पताल में घायल चंचल ने बताया कि वीरवार को उसकी बुआ का लड़का उनसे मिलने के लिए आया था, जब वह घर के बाहर गाड़ी को ठीक ढंग से लगा रहा था, तो कुछ युवक वहां पर आ गए और उन्होंने समझा कि वह नशा खरीदने के लिए आया है। जब उसने कहा कि वह रिश्तेदार को मिलने के लिए आया है, तो नया व्यक्ति देख उससे लूटपाट की गई। इस दौरान उनकी वहां पर कहासुनी भी हुई।

    वहीं जब नशा तस्करों को इसका पता चला तो उक्त युवक उन्हें नशा बेचने से रोकने वाले का रिश्तेदार है, तो नशा तस्करों ने तेजधार हथियारों से लेस होकर घायल नौजवान के घर दुकान में दाखिल होकर नौजवान के साथ मारपीट कर उनके घर दुकान व गाड़ियों की तोड़फोड़ कर दी और यह कहते हुए वहां भाग गए कि नशा बेचेंगे, जो करना है, कर लो।

    उन्होंने बताया कि उक्त युवकों ने तहस में आकर उनके घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए और घर में भी काफी तोड़फोड़ की है। वहीं गंभीर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।

  • Jalandhar के आरोपियों ने किया व्यक्ति का कत्ल, घटना के बाद WhatsApp के जरिए बताई लोकेशन

    Jalandhar के आरोपियों ने किया व्यक्ति का कत्ल, घटना के बाद WhatsApp के जरिए बताई लोकेशन

    लुधियानाः मुल्लांपुर के अधीन आते इलाके में व्यक्ति का कत्ल करके आरोपियों ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने कत्ल करने के बाद खुद घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, बुजुर्ग व्यक्ति का कत्ल किसी ओर ने नहीं बल्कि विदेश में रहती महिला के दोस्त ने किया था। आरोपी उससे शादी करना चाहता था, जिसके चलते वह उसे कई बार पति को तलाक देने के लिए कह रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक व्यक्ति की बेटी को व्ट्सएप्प पर मैसेज भेज कर हत्या की बात कबूली और उससे माफी मांगी। इस दौरान आरोपी ने हत्या की जगह की लोकेशन भी बताई।

    घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना दाखा की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया है। वहीं आरोपियो की पहचान रणजीत सिंह काहलों उर्फ रणजीत बाठ और उसकी भतीजा गुल्ली निवासी बाठ कलां तहसील नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे विक्रम सग्गड़ ने कहा कि उसके पिता कुछ दिनों से लापता था। 29 अगस्त की सुबह अपने साथी विनोद कुमार के साथ सिविल अस्पताल लुधियाना गया। उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला है। उन्होंने पिता के शव की पहचान की। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विदेश रहती बहन किरनदीप कौर दी।

    किरणदीप कौर ने उसे बताया कि उसकी टिक-टाक पर रणजीत सिंह काहोली उर्फ रणजीत बाठ के साथ हुई। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उसने उससे कहा कि शादी से पहले वह उसे जानना चाहती है। मार्च 2024 को रणजीत बाठ किरदीप के पास आस्ट्रेलिया आ गया। किरणदीप मुताबिक वह अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते थे। रणजीत सिंह शराब काफी पीता था जिस कारण वह उसके घर के बाहर आकर गालियां देता था। वह उस पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पति को तलाक देकर उससे शादी करे। किरणदीप के भाई विक्रम ने पुलिस को बताया कि आरोपी रणजीत सिंह ने उसकी बहन को धमकी दी थी कि यदि उसने तलाक नहीं लिया तो वह उसे या उसके परिवार वालो को मार देगा। इस धमकी के बाद किरणदीप ने पुलिस को फोन कर सूचना दी और रणजीत के खिलाफ केस भी किया।

    आस्ट्रेलिया सरकार ने रणजीत सिंह को जून महीने में भारत भेज दिया। आरोपी 2024 को बिना बताए फिर आस्ट्रेलिया आ गया था लेकिन उसे एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार करके भारत भेज दिया था। 28 अगस्त 2024 को करीब शाम 8 बजे रणजीत सिंह और उसका भतीजा गुल्ली रविंदरपाल सिंह के पास लुधियाना आए। यहां दोनों हत्यारों ने मिलकर रविंदरपाल को मौत के घाट उतार दिया। रविंदरपाल की गर्दन पर निशान भी पड़े है। बदमाशों ने उसकी हत्या करके शव झाड़ियों में फेंक दिया। हत्यारों ने कत्ल के बाद किरणदीप को मैसेज कर अपना जुर्म कबूल किया और किस जगह पर शव फेंका इस बारे भी जानकारी दी। इस मामले में थाना दाखा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS 103(1),3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: बागी गुट पर भड़के Mahesh Inder Singh Grewal, Bibi Jagir Kaur को किया चैलेंज, देखें वीडियो

    Punjab News: बागी गुट पर भड़के Mahesh Inder Singh Grewal, Bibi Jagir Kaur को किया चैलेंज, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी काम गुरु की कृपा से हो रहे हैं। उन्होंने अकाल तख्त के सिंह साहिबान की ओर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बाद के कारजकार के दौरान हुई गलतियों की माफी के लिए 15 दिन के अंदर अकाल तख्त के आगे पेश होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पहला ऐसा शिरोमणि अकाली दल का नेता हैं जो अपनी सरकार के समय हुई वर्करों से गलतियों को अपने ऊपर ले रहा है।

    वहीं बागी नेताओं पर हमला करते हुए महेश इंद्र ने कहाकि उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक गाड़ी का इंजन ना हो तब तक गाड़ी नहीं चल सकती। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता चंदू माजरा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाना और कीचड़ उछालना चंदू माजरा की फितरत है। वहीं फिल्म स्टार और सांसद कंगना रनौत को भी नसीहत देते हुए महेश इंद्र ने कहा कि वह जिन मुद्दों पर बात कर रही हैं, उन्हें इसकी पूरी जानकारी लेनी चाहिए।

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग पर बात करते हुए महेश इंद्र ने कहा कि बागी गुट अब सुखबीर सिंह बादल के बिना ही चारों उपचुनाव में जीत हासिल करके दिखाए। इसके अलावा उन्होंने राम रहीम की माफी के मुद्दे पर कहा कि चंदू माजरा और उनके बेटे ने उनसे कई बार पटियाला में मुलाकात की थी और वोट हासिल की। इसके अलावा उन्होंने बीबी जागीर कौर से सवाल उठाते हुए कहा कि वह भुलत्थ से चुनाव जीतकर दिखाएं।

     

  • सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, Police कर्मी सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, Police कर्मी सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    हिसारः गांव बधावड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने की घटना सामने आई है। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय मंजू उर्फ सोनिया के रूप में हुई है। मंजू का शव बिस्तर पर पड़ा था और कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लटका हुआ था। मायके वालों ने पुलिस कर्मी दामाद पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए है। मायके वालों का आरोप है कि दामाद हरियाणा पुलिस में तैनात है। उसी ने महिला की हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाए है कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नारनौंद थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर महिला के पति, सास और ससुर पर हत्या का केस दर्ज किया है। बधावड़ गांव निवासी राममेहर ने अपने बयान में कहा है कि वह खेती बाड़ी करते हैं और उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी पूनम, उससे छोटी मंजू उर्फ सोनिया और सबसे छोटा बेटा साहिल है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, और बेटा अविवाहित है। उन्होंने बताया कि बेटी मंजू की शादी 5 दिसंबर 2020 को नारनौंद क्षेत्र के कोथ खुर्द गांव निवासी सुमित के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि सुमित हरियाणा पुलिस में है।

    राममेहर ने बताया कि शादी के बाद मंजू के दो बच्चे हुए हैं। इनमें करीब सवा 2 साल की बेटी धुर्वी और करीब सवा साल का बेटा मानविक है। उन्होंने बताया कि मंजू घरेलू महिला थी। 29 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने गांव बधावड में थे। इसी बीच मंजू देवर अंकित ने साहिल के मोबाइल पर फोन किया। उसने सूचना दी कि मंजू की मौत हो चुकी है। राममेहर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपने बेटे साहिल, पिता ताराचंद और अन्य परिजनों के साथ मंजू के ससुराल पहुंचे। उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो मंजू बेड पर मृत हालत में पड़ी थी।

    छत में लगे पंखे से एक चुन्नी लटक रही थी। चुन्नी का एक सिरा पंखे से बंधा था, जबकि दूसरा खुला था। मंजू के पिता ने बताया कि बेटी का पति सुमित शराब पीकर मंजू के साथ मारपीट करता था। वह मंजू के चरित्र पर शक करता था। राममेहर का कहना है कि उन्होंने अपने तौर पर पूरी तसल्ली कर ली है कि चरित्र के शक में ही उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने थाना नारनौंद में महिला के पुलिस कर्मी पति सुमित, सास बाला और ससुर रिजक राम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।