Blog

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे ने किया व्यक्ति का कत्ल, देखें CCTV

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे ने किया व्यक्ति का कत्ल, देखें CCTV

    पटियालाः जिले के गांव देवी नगर में पंचायती जमीन के विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां बाप बेटे ने मिलकर बुजुर्ग व्यक्ति पर लाठियों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए घायल बुजुर्ग को राजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सवरन सिंह के रूप में हुई है। पसियाणा पुलिस स्टेशन में मृतक सवरन सिंह के बेटे अमरजीत सिंह ने मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है।

    अमरजीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जब कि पिता मुखवीर सिंह पर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अमरजीत सिंह ने शिकायत की दी कि गांव में पंचायती जमीन पर उन्होंने तूड़ी का ढेर लगाया हुआ है, जहां गांव के अन्य लोग भी सामान रखते थे। मुखवीर सिंह के बेटे इस जगह पर स्टेडियम निर्माण करवाने की बात करते थे। पंचायत में कई बार इन लोगों ने यह प्रस्ताव रखा था और एक दिन मुखवीर सिंह के बेटों ने उनके तूड़ी के ढेर को नुकसान पहुंचा दिया था, जिसकी शिकायत सवरन सिंह अक्सर करता था।

    शाम को भी गांव से गुजरते समय सवरन सिंह ने मुखवीर सिंह को शिकायत कर नुकसान के बारे में बोला, तो इन दोनों के बीच बहस के बाद हाथापाई हुई। कुलदीप सिंह मौके पर आया, जिसने आते ही लाठी से सवरन सिंह पर ताबडतोड़ वार किए, तो इससे सवरन सिंह की गंभीर चोटों के बाद मौत हो गई। थाना पसियाणा के एसएचओ कर्णवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • Punjab: कंगना की Emergency Film पर जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: कंगना की Emergency Film पर जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने तनखाइया करार दे दिया है। जिस पर श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री दमदमा साहिब जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपना स्पष्टीकरण देते कहा कि तनखाइया उसे करार दिया जाता है जो गुरमत के खिलाफ काम करता है। वहीं उन्होंने कंगना की फिल्म इमरजेंसी के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।


    उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत भारत के लोगों के बीच नफरत फैला रही है। सिखों को कमजोर करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। फिल्म में ऐसे किरदार पेश किए गए है जिससे सिखों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील करते कहा कि इस फिल्म को बैन किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की कोई अनहोनी न हो।

  • दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, स्कॉर्पियों को लगाई आग, जाने मामला

    दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, स्कॉर्पियों को लगाई आग, जाने मामला

    नई दिल्ली – दो गुटों के बीच लाठी भाटा जंग के बीच बदमाशों ने एक स्कार्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र का है। गांव पाडोली स्टेशन के एक ग्रामीण ने बताया कि आज सुबह 7 बजे क्षेत्र में छपरी गांव की ओर स्पीड से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी का तीन गाड़ियां पीछा कर रहीं थीं। आगे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी का गांव में घुसते ही होली थाड़ा में एक टूटी नाली में टायर फंस गया। इस दौरान गाड़ी में सवार लोग तो मौके से भाग निकले। वहीं पीछे से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी ने फंसी हुई गाड़ी में टक्कर मार दी।

    इसके बाद लाठी डंडों से दूसरी गाड़ी में सवार लोगों पर हमला कर दिया और स्कॉर्पियो में आग लगा कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक अल्टो कार भी छापरी के पास क्षतिग्रस्त मिली। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और जलती स्कॉर्पियो की आग बुझाई। सूचना पर डीएसपी अनिल सारण और एसएचओ रतन सिंह जाप्ते के साथ मौके पहुंचे। जहां जली हुई स्कार्पियो और पास में खड़ी दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर चौकी में रखवा दिया।

    पांडोली स्टेशन निवासी रतन माली ने बताया-सुबह उसके घर के बाहर धमाके की तेज आवाज आई। जब वह बाहर निकाला तो एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी नाली में फंसी हुई थी। जबकि दूसरी उसके मकान की चार दीवारी से टकराई हुई थी। जिसमें से निकले चार-पांच हमलावर नाली में फंसी गाड़ी में आग लगाकर भागते दिखाई दिए। खुद के मकान के बाहर जलती गाड़ी देख गांव की पुलिस चौकी पर कॉल किया। परिवार के लोगों के साथ मोटर लगा कर आग बुझाना शुरू किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को बरामद किया है।

  • Girls Hostel के वॉशरूम में कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, लैपटॉप में मिले 300 वीडियोज

    Girls Hostel के वॉशरूम में कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, लैपटॉप में मिले 300 वीडियोज

    नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं के बीच इस घटना को लेकर रोष पाया जा रहा है, वहीं उन्होंने न्याय की मांग भी की है। इस मामले में आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस को आरोपी के लैपटॉप से 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।

    इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है।

  • मोटापा से लेकर Diabetes को कंट्रोल करती है यह vegetable

    मोटापा से लेकर Diabetes को कंट्रोल करती है यह vegetable

    हेल्थ टिप्सः अदरक का रोजाना सेवन करने से गले के संक्रमण से बचाव होता है। साथ ही इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। अदरक में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण भी मौजूद होते हैं। एक रिपोर्ट में अदरक में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और क्रोमियम पाया जाता है।

    अदरक में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण भी मौजूद होते हैं। अदरक का रोजाना सेवन करने से गले के संक्रमण से बचाव होता है। साथ ही अदरक का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। अदरक का सेवन वजन को कंट्रोल कर सकता है। अदरक खाने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। अगर आपको सर्दी-जुकाम या खांसी जैसी समस्याएं हो रही है, तो अदरक का सेवन करें। अदरक के सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है, यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो पूरे दिन में 1-2 ग्राम अदरक ही खाना चाहिए। अदरक खून को पतला करने में सहायक करते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपके रक्त संचार को सुधारने में सहायक होते हैं।

  • Punjab News: घर की छत गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 3 घायल

    Punjab News: घर की छत गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 3 घायल

    बरनालाः पंजाब में बारिश के चलते कई जगह हादसे होने के मामले सामने आए है। दरअसल, हाल ही में रूपनगर के गांव परोजपुर में घर की छत गिरने से व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई थी। वहीं अब बरनाला में बारिश ने एक गरीब परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि घर की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।

    इस घटना में माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान 12 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। छत गिरने की जानकारी जब पड़ोसियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी मशक्कत से घर के सदस्यों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जब बच्चे को बाहर निकाला गया तो वह मृत पाया गया।

    परिजनों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण छत गिर गई। उन्होंने बताया कि छत गिरने से जहां परिवार के सदस्य घायल हो गए, वहीं उनके घर का सारा सामान भी टूट गया। उन्होंने सरकार से परिवार को मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: NIA का एक्शन, आतंकवादी Raman Judge सहित 2 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    Punjab News: NIA का एक्शन, आतंकवादी Raman Judge सहित 2 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    मोहालीः आतंकवादी संगठन बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) और पड़ोसी देशों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी में शामिल रमन जज सहित 2 के खिलाफ मोहाली की एनआईए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। यह गैर जमानती वारंट रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज निवासी बाबा राम लाल नगर जिला फिरोजपुर व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया उर्फ जोरा निवासी गांव पासिया तहसील अजनाला जिला अमृतसर के खिलाफ जारी किए गए हैं। आरोपी रमनदीप सिंह इस समय कनाडा में है और हरप्रीत सिंह यूएसए में है।

    एनआईए के वकील ने कोर्ट में याचिका दायर कर दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया था, जिसे एनआईए अदालत ने मंजूर कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 जुलाई 2023 को आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा निवासी हरिके तरनतारन व हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा निवासी पाकिस्तान के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18बी, 20, 38 व 39 के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर के अनुसार कनाडा निवासी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा पाकिस्तान में रह रहे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी है। रिंदा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) का सदस्य है।

    लखबीर सिंह उर्फ लंडा भारत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल की आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए रिंदा के साथ काम कर रहा है, ताकि सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा सके और पंजाब में आतंक का माहौल बनया जा सके। लखबीर उर्फ लंडा और हरविंदर उर्फ रिंदा पड़ोसी देशों से मादक पदार्थों की तस्करी और व्यापारियों व प्रमुख व्यक्तियों से बड़े पैमाने पर जबरन वसूली के माध्यम से आतंकवादी संगठन बीकेआई के लिए धन जुटाते हैं। वह लक्षित हत्याओं को अंजाम देने और एजेंसियों पर हमला करने के लिए पड़ोसी देशों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी में भी शामिल हैं।

    आरोप है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नए सदस्यों को आर्थिक लाभ का आश्वासन देकर और कनाडा में बसने का आश्वासन देकर उन्हें अपने गिरोह में भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों में स्थित गुर्गों का एक नेटवर्क भी स्थापित किया है और देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए भारत में आतंकी गुर्गों को धन की आवाजाही के लिए हवाला और एमटीएसएस दोनों चैनलों का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि इस षड्यंत्र में विदेश में बैठे गैंगस्टर रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया उर्फ जोरा भी शामिल हैं, जो हवाला के माध्यम से धन जुटा रहे हैं।

    वह पंजाब में तस्करी नेटवर्क का उपयोग कर हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक भेज रहे हैं। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को तत्काल मामले की जांच में शामिल होने के लिए धारा 41 (ए) सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किए गए थे। पंजाब पुलिस और एनआईए के माध्यम से आरोपियों को उनके अंतिम ज्ञात पतों पर नोटिस तामील कराने के प्रयास किए गए, लेकिन नोटिस तामील नहीं हो सके, क्योंकि वे अपने पते पर नहीं थे और फरार हैं। अदालत से आग्रह किया गया कि आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया उर्फ जोरा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाएं। अदालत ने इसे मंजूर कर लिया है।

  • Shivaji की मूर्ति गिरने पर मचा सियासी घमासान, इस दिन से शुरू होगा ‘जूते मारो आंदोलन’

    Shivaji की मूर्ति गिरने पर मचा सियासी घमासान, इस दिन से शुरू होगा ‘जूते मारो आंदोलन’

    महाराष्ट्रः महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के नेताओं ने सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने को लेकर सियासी घमासान मच गया है। मूर्ति गिरने के विरोध में एमवीए ने 1 सितंबर को विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। जिसके चलते शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले समेत नेता रविवार को सुबह 11 बजे मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास हुतात्मा चौक से छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तक मार्च निकालेंगे।

    एमवीए की ओर से इस आंदोलन को सरकार को जूता मारो आंदोलन का नाम दिया गया है। इस दौरान NCP (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत सभी प्रमुख विपक्षी नेता हाजिर रहेंगे। उद्धव ठाकरे की ओर से महाविकास आघाडी की तरफ से शिव सैनिकों से शामिल होने की अपील की है। इस दिन एमवीए की ओर से हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च किया जाएगा। पिछले दिसंबर में नौसेना दिवस पर सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति सोमवार दोपहर को गिर गई।

    इससे पहले बुधवार को उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने उद्धव के आवास पर बैठक की। उद्धव ने प्रतिमा के निर्माण में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि इस घटना के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार और नौसेना दोनों जिम्मेदार हैं। शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से इनकार नहीं कर सकती क्योंकि सभी अनुमतियां राज्य के अधिकारियों से ली गई थीं। भाजपा मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें “गिद्ध” कहा, जो किसी के मरने पर भोजन की तलाश करता है।

    उन्होंने आगे कहा कि उद्धव “औरंगजेब फैन क्लब” के सदस्य हैं और वह “कुछ समुदायों” द्वारा किए गए अन्य अवैध अतिक्रमणों के बारे में नहीं बोलते हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रतिमा गिरने की घटना की जांच चल रही है। वहीं, इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सीएम एकनाथ शिंदे ने माफी मांगी है और कहा कि जल्द ही शिवाजी की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष को राजनीति रंग नहीं देना चाहिए, क्योंकि शिवाजी महाराज हम सभी के भगवान हैं और उनके दिखाये रास्ते पर ही वे लोग कामकाज कर रहे हैं।

  • पहली बार पंजाब पहुंची Bollywood Actress, देखें वीडियो

    पहली बार पंजाब पहुंची Bollywood Actress, देखें वीडियो

    पंजाब के इस शहर में पहली बार होंगे इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स

    लुधियानाः बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस में नजर आ चुकीं मन्नारा चोपड़ा पहली बार पंजाब के लुधियाना शहर में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ अन्य पंजाबी और बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रहीं। जिसमें निशा बानो, मन्नत नूर, ऋषिता राणा शामिल थीं। इस मौके पर पंजाबी में मीडिया से बात करते हुए मन्नारा चोपड़ा ने कहा कि बिग बस सीजन के बाद वह पहली बार पंजाब और खासकर लुधियाना पहुंची हैं। उन्होंने अपने ज्यादातर इंटरव्यू में मीडिया से पंजाबी में बात की और कहा कि उन्हें पंजाबी और पंजाबियत से खास लगाव है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के कलाकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जाने वाले कामों को लेकर खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि वह जब भी पंजाब में आते हैं तो उन्हें यहां एक अलग ही माहौल महसूस होता है। दरअसल, इस बार इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स दुबई या मुंबई की जगह लुधियाना में होने जा रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और पॉलीवुड से जुड़े 100 से ज्यादा एक्टर्स और सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। इस अवॉर्ड फंक्शन में सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई एक्टर, संगीतकार और कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। लुधियाना के क्रिस्टल स्विच गियर और आरआर प्रोडक्शंस के सहयोग से यह इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड्स 21 सितंबर को लुधियाना में आयोजित होने जा रह है, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी उद्देश्य से मन्नारा चोपड़ा और अन्य कलाकार लुधियाना पहुंचे और मीडिया से रूबरू होते हुए अवॉर्ड फंक्शन की जानकारी दी। इस दौरान पंजाबी एक्टर्स ने बात करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है और इससे पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि पंजाबी कलाकार नैशनल लेवल पर धूम मचा रहे हैं, इससे उन्हें और प्रोत्साहन मिलेगा और पंजाब में फिल्म इंडस्ट्री फलेगी-फूलेगी जिससे नए और पुराने सभी कलाकारों को फायदा होगा।
  • सुबह जल्दी उठने के चक्कर में नहीं पूरी हो रही नींद, तो weekends पर यह करे Follow

    सुबह जल्दी उठने के चक्कर में नहीं पूरी हो रही नींद, तो weekends पर यह करे Follow

    हेल्थ टिप्सः दिन भर की थकान दे बाद लोगों को जबर्दस्त नींद आती है, लेकिन कामकाज के चलते सुबह लोगों को जल्दी उठना पड़ता है। हर किसी को किसी न किसी तरह की जल्दी रहती है। चाहे बड़े हो या बच्चे। इस चक्कर में नींद ना पूरी होने से अक्सर सारा दिन सुस्ती बनी रहती है। कई अध्ययनों में कहा गया कि अगर आप रात में 7 से 9 घंटे तक की नींद नहीं लेते हैं तो इससे कई तरह के नुकसान उठाने पड़ते हैं। सबसे अधिक हार्ट पर इसका बुरा असर पड़ता है। वहीं यदि आप वीकेंड के दिन यानी छुट्टी वाले दिन में पर्याप्त नींद ले लेते हैं तो नींद की कमी का बैलेंस पूरा हो जाता है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार देश की 88 प्रतिशत जनसंख्या रात को सही से नींद नहीं लेती। इस नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। वास्तव में जब हमें नींद की कमी होगी तो स्ट्रेस वाला हार्मोन ज्यादा रिलीज होगा। इससे शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ता है जिसके कारण हार्ट में भी इंफ्लामेशन होता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडीसिन के मुताबिक अपर्याप्त नींद के कारण शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ता है, लेकिन इसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता। इस कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रहता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप वीकेंड के दिन ज्यादा सो लेते हैं तो नींद की कमी के कारण जो नुकसान शरीर को हुआ है, उसकी भरपाई हो सकती है। अध्ययन में उन लोगों के स्लीप पैटर्न का विश्लेषण किया गया जो काम के दिनों में 6 घंटे से कम की नींद लेते थे, लेकिन वीकेंड के दिन दो घंटे ज्यादा सो लेते थे। अध्ययन में पाया गया कि ऐसा करने वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज को जोखिम बहुत कम था।