फिरोजपुरः जीरा से सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार जीरा शराब फैक्ट्री में ईडी की करीब 8 गाड़ियों ने सुबह 6 बजे पर छापेमारी की। बता दें कि ईडी ने सुबह शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने उनके घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी की टीम शराब फैक्ट्री में बने दफ्तर में दस्तावेजों की जांच कर रही है और किसी को भी अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। बता दें कि दीप मल्होत्रा एक बड़े शराब कारोबारी हैं और फरीदकोट से शिरोमणि अकाली दल के विधायक भी रह चुके हैं।
Blog
-

पूर्व मंत्री के पिता का हुआ कत्ल
दरभंगा: बिहार में एकबार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीतन सहनी का शव घर के भीतर से क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया है। क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को देखने से यह लग रहा है कि हत्या में तेजधार हथियार का उपयोग किया गया है। जो तस्वीरें सामने आई है वो भयावह और शव के पेट को फाड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उनके पिता घर पर अकेले थे। जीतन सहनी के अलावा घर में 2 से 3 नौकर और ड्राइवर रहते थे। घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, आपसी रंजिश को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, मुकेश सहनी हैदराबाद में हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। सुबह-सुबह इस हत्या की खबर ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा के नेतृत्व में के एस आई टी का गठन किया गया है, जिसमें बिरौल अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनीष कुमार चौधरी एवं बिरौल थाना अध्यक्ष भी शामिल है।
केंद्र सरकार में मंत्री और बिहार के बड़े नेता जीतन राम मांझी ने एक्स पोस्ट में कहा, “वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराया जाए. मैं और मेरी पार्टी इस दुख की घड़ी में हर तरह से मुकेश सहनी जी के साथ है।”
-

Punjab: इस मामले में दिवंगत हिंदू नेता Sudhir Suri के 2 बेटे गिरफ्तार
अमृतसरः दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटों पारस सूरी और मानक सूरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से 6 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सुधीर सूरी की खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप के अनुसार, 26 जून को आरोपियों ने दीप कॉम्प्लेक्स स्थित कारोबारी की दुकान में घुसकर चार लैपटॉप और 30 मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन आरोपी भाग निकले।
फिलहाल थाना सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीपी रणजीत सिंह, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि कश्मीर एवेन्यू निवासी कमलकांत ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसकी कोर्ट रोड स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में दुकान है। उनका लैपटॉप और मोबाइल का बिजनेस है।
दोनों आरोपियों ने उसे उसकी दुकान के अंदर फर्जी पते पर सिम बेचने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपने तीन साथियों के साथ उक्त दुकान पर आए और वहां रखे चार लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन लूट लिए। फिर कमलकांत को एक सुनसान जगह पर बुलाया गया और 6 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई। आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि उन्होंने उसके 15 लाख रुपये अपने खाते में लिख लिए हैं।
-

Jalandhar: पूर्व JE ने किया सुसाइड, कांग्रेसी नेताओं सहित 7 नामजद
जालंधर, ENS: जेई के पद से मार्च माह में रिटायर हुए निगम के जेई ने सुबह 8 बजे के करीब डीएमयू शेड के पीछे से गुजरती रेलवे लाइनों पर – लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने जीआरपी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक से सुसाइड नोट लिखा मिला, जिस पर उसने सारी कहानी लिखी हुई थी कि किस तरह उसे तंग किया जाता रहा है। जीआरपी एसएचओ पलविंदर सिंह भिंदर ने कहा कि मृतक की पहचान जोगिंदर कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी कमल विहार के रूप में हुई है।
एसएचओ ने कहा कि घटना की जानकारी परिवार को दी गई तो मृतक के बेटे अमित के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक जोगिंदर ने सुसाइड नोट में नीलकंठ जज, मनजिंदर सिंह सिक्का, आशु, सतपाल, मुनीश शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के नाम लिखे हुए हैं। इसमें मृतक ने लिखा है कि सातों लोग उसे पैसों और कमेटी के लिए परेशान करते थे। इससे वे काफी परेशान थे। इसी कारण उन्होंने कदम उठाया।
एसएचओ ने कहा कि मृतक जोगिंदर जब निगम में कार्यरत थे तो इन सातों में से एक व्यक्ति ने जोगिंदर कुमार पर धारा 306 के तहत मामला भी दर्ज करवाया था। इसको लेकर भी वे काफी परेशान थे। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सातों आरोपियों को बचाने के लिए सारा दिन कांग्रेसी वर्कर और नेता थाने में चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने सुसाइड व बेटे के बयान पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
-

Punjab : महिला पर फेंका तजाब, जाने मामला
बठिंडा : जिले के कस्बा नथाना में एक शादीशुदा महिला पर एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी द्वारा तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में महिला को नथाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां पर एसएचओ नथाना दुपिंदर कौर व डीएसपी भुच्चो प्रवेश चोपड़ा के अलावा एसपी डी अजय गांधी भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल महिला द्वारा पुलिस को दर्ज कराए बयानों के अनुसार उक्त महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार 3 युवक आए और उन्होंने उस पर तेजाब फेंक दिया। जब वह तेजाब फेंकने लगे तो महिला अपना बचाव करते हुए पीछे हट गई तो तेजाब उनके चेहरे पर नहीं पड़ा लेकिन उसकी गर्दन,पेट व टांगों पर तेजाब गिर गया। इससे वह घायल हो गई और उसको घायल अवस्था में नथाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से थाने में सूचना दी गई। जिस पर एसएचओ दुपिंदर कौर अस्पताल में पहुंची और उन्होंने महिला से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली।
एसएचओ दुपिंदर कौर ने कहा कि उनको जब इस घटना की सूचना मिली तो वह अस्पताल में पहुंची और महिला से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नजदीकी गांव पूहली निवासी एक व्यक्ति प्रीत जो कुछ माह पहले उनके पड़ोस में बोर लगा कर गया था। उसके द्वारा उक्त महिला पर तेजाब जैसा कोई केमिकल फेंका गया है। अभी हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। नथाना पहुंचे डीएसपी भुच्चो प्रवेश चोपड़ा ने कहा कि हम इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। जिन्होंने भी तेजाब फेंका है,उन पर केस दर्ज करके उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-

Bus और Tractor की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 45 लोग घायल, देखें वीडियो
नई दिल्ली : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के मौत होने की सूचना मिली है। वहीं 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 44 लोग बस में सवार होकर आषाढ़ी एकादशी के लिए पंढरपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। इस हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। यहां मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों खाई में गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गई। वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जा रहे थे। ये हादसा रात एक बजे के करीब हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी तक 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। -

आज का राशिफल, 16 जुलाई 2024
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 4 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट पर सूर्य कर्क राशि मे गोचर करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा
मेष राशि-आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। व्यापार में आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप किसी जरूरतमंद का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
वृष राशि-आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा, रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं, बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको जरूर सफलता हासील होगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते है तो कह सकते है, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्ति होंगे।
मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।
कर्क राशि-आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी । स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
सिंह राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। बच्चे आज आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद्द कर सकते है। दांपत्यजीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।
कन्या राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियां ढूंढने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई भी प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। बच्चों की कामयाबी पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला राशि-आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आज आपका मन नये कार्यों को सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आज आप आपने बनाए प्लान में थोड़ा बहुत बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपका झुकाव समाजसेवा की तरफ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी समझ-बुझ से समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल होगी। ऑफिस में अधिकारीवर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे| आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने की योजना बनाएंगे।
धनु राशि-आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले इसपर विचार-विमर्श करेंगे।
मकर राशि-आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कला से जुड़े लोगों के अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। लोग आपके कला की तारीफ करेंगे। आज आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात किसी बचपन के दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे, आपको कुछ नयी जिम्मेदारी भी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग भी बने हुए हैं। आज नए लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिये अच्छा रहेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा
-

निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मानसून में जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं के प्रति अधिकारियों को दिए निर्देश
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने और बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त कमिश्नरों, कार्य साधक अधिकारियों और अधिकारियों को राज्य में वर्षा जल की पूर्ण निकासी, नालियों की सफाई और लोगों को प्रदान की जाने वाली अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सोमवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अधिकारी के साथ बैठक की गई। इस दौरान निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों के साथ आगामी मानसून की पूर्व तैयारियों और बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों पर चर्चा की और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
मंत्री बलकार ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि कहीं सीवरेज ब्लॉक है तो आवश्यक बकेट मशीन, जेटिंग मशीन एवं जेट सैकिंग मशीन एवं आवश्यक मैनपावर का प्रबंध किया जाए। जल निकासी के लिए पंप एवं जेनरेटर सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरों और मक्खियों की रोकथाम के लिए दवाओं की व्यवस्था की जाए और लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी मैंन होल को अच्छी तरह से ढका जाए।
मंत्री बलकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो वहां के लोगों को सुरक्षित इमारतों में शिफ्ट करने के लिए पहले से ही अन्य स्थान की पहचान की जानी चाहिए साथ ही कहा कि वहां रहने वाले लोगों को पहले से सूचित किया जाना जाए और उनकी सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध यकीनी बनाए जाए।
इस मौके पर जल आपूर्ति सीवरेज बोर्ड के सीईओ मालविंदर सिंह जग्गी, स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-

ऊना में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, डीसी ने दिए शीघ्र भूमि तलाशने के निर्देश
ऊनासुशील पंडित: ऊना में जल्द ही एक अत्याधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जिला मुख्यालय के आसपास शीघ्र उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं. इस अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर उनके खान-पान एवं खेलकूद संबंधी सभी अद्यतन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.उन्होंने सोमवार को ग्राम पंचायत जल जलग्रां टब्बा तथा लालसिंगी के अपने दौरे में संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए .
इस दौरान उन्होंने दोनों पंचायतों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण भी किया और बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा.
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल एवं प्रधान ग्राम पंचायत लालसिंगी दिनेश रायजादा भी उपस्थित रहे ।
-

Actress Rakul Preet Singh के भाई को पुलिस ने ड्रग्स मामले किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
हैदराबादः बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में सोमवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन को अन्य आरोपियों के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स विभाग ने पाया कि 2.6 किलोग्राम कोकीन बिक्री के लिए हैदराबाद लाया जा रहा था।
Rakul Preet Singh’s brother Aman Preet Singh arrested by police in drugs case#RakulPreetSingh #AmanPreetSingh #arrested #police #DrugsCase #BreakingNews #AbhishekBachchan #follow #ChandrikaDixit #Hyderabad #explorepage #encounterindia #TwitterX pic.twitter.com/fLPOH1EqlV
— Encounter News (@Encounter_India) July 15, 2024आरोपियों की पहचान अमन प्रीत सिंह, अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के रूप में हुई है, सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, और मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। राजेंद्र नगर जोन के साइबराबाद पुलिस के डीसीपी श्रीनिवास ने बताया, “ड्रग्स के कस्टमर के रूप में, हमने 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आए। टेस्ट करने पर, वे सभी पॉजिटिव पाए गए। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। अब हम उन्हें विस्तृत मेडिकल टेस्ट के लिए भेज रहे हैं।”
