Blog

  • Stock Market में मिक्स-अप Opening , ऑटो-IT शेयर में गिरावट

    Stock Market में मिक्स-अप Opening , ऑटो-IT शेयर में गिरावट

    बिजनेसः शेयर बाजार में मंगलवार को मिक्स-अप ओपनिंग देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 22.15 अंकों की बढ़त के साथ 84,000.64 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 18.6 अंक कमजोर होकर 25,744.75 के लेवल पर खुला। बाजार में स्टॉक स्पेसफिक एक्शन देखा जा रहा है।

    आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कामकाज कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.74 प्रतिशत की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जबकि निफ्टी FMCG इंडेक्स 0.26 प्रतिशत टूटकर ट्रेड कर रहा था। इसके बाद निफ्टी आईटी में भी 0.25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है और बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.17 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहा है।

    इन शेयरों में उछालः आज के शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है। सुबह 9:27 बजे भारती एयरटेल के शेयर 2.75 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, टाइटन कंपनी के शेयर 0.93 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे हैं। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.31 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है। इसके अलावा, अडानी पोर्ट में भी 0.30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.16 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

  • आज का राशिफल 4 नवंबर 2025

    आज का राशिफल 4 नवंबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक और वैकुण्ठ चतुर्दशी है।

    मेष राशि:आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

     

    वृष राशि:आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर आज आपको लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगी। बच्चों की कामयाबी पर आज आप गर्व महसूस करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा।

     

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नये काम करने में लग सकता है। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही अपने काम में दूसरों की मदद भी लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते हैं। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    कर्क राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन आपको अच्छे ऑप्शन देखकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उन्हें मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं।

     

    सिंह राशि:आज का दिन नॉर्मल रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से कुछ सहयोग मिल सकता है। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, आपके लिये अच्छा होगा। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

    कन्या राशि:आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर बनाये रखेंगे। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग लायेंगी। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    तुला राशि:आज आपके मन में नए – नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में नया बदलाव हो सकता है। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि:आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहे है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने अधिक देर तक ठहर नहीं पायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

     

    धनु राशि:आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके काम सफल होंगे। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान – सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

    मकर राशि:आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन से आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

     

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए सही समय है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

     

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कार्यों में तरक्की बनी रहेगी। साथ ही आप मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज आप नया काम शुरु करते समय माता-पिता के पैर छूएं।

  • Punjab News: केंद्र सरकार द्वारा सीनेट भंग करने को लेकर आप स्टूडेंट विंग ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र सरकार द्वारा सीनेट भंग करने को लेकर आप स्टूडेंट विंग ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः केंद्र सरकार द्वारा पिछले 59 सालों से चली आ रही सीनेट को भंग कर दिया है। इस सीनेट में हर साल चुनाव होते थे ओर सीनेट के 90 मेंबर होते थे जिसको केंद्र सरकार द्वारा घटा कर 30 के करीब कर दिया है जिसको लेकर पूरे पंजाब में रोष शुरू हो गया है। इसी कड़ी के तहत मोगा के डीएम कालेज के गेट पर आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। जिसकी अगुवाई मालवा जॉन के इंचार्ज रवींद्र सिंह ने की।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की यूनिवर्सिटी को अब बड़े घरानों की सौंपने की योजना बनाई जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब के हाथों से छीना जा रहा है और अगर केंद्र सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

  • बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

    बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

    जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत

    ऊना/चंडीगढ़/सुशील पंडित: चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “मीट द प्रेस” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हिमाचल की तरह ही बिहार को गारंटियों के नाम पर ठगने की शातिर चालें चल रही है। जिस तरह से कांग्रेस ने हिमाचल में एक से बढ़कर एक झूठी गारंटियाँ देकर हिमाचल का जनादेश चोरी किया। कांग्रेस उसी तरह के हथकंडे बिहार में भी अपना रही है। कांग्रेस के वही सारे नेता जो हिमाचल में आकर बढ़चढ़ झूठ बोलकर हिमाचल के लोगों को बरगलाया था वही नेता अब बिहार में भी वही कर रहे हैं।

    2022 में कांग्रेस के नेताओं के भाषण और आज बिहार के नेताओं के भाषण देखने से यह बात स्पष्ट हो जाएगी। झूठ बोलने में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल कर चुके हिमाचल के मुख्यमंत्री भी वहाँ गए और झूठ बोलने के अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। हमारी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अपना बता गए। सबसे हैरानी की बात है कि वह कांग्रेस की “गारंटियों के ब्रांड एम्बेसडर” के तौर पर वहां गए थे। हिमाचल से लेकर बिहार के लोगों ने उनके झूठ का जो फैक्ट चेक किया, वह देखने लायक था। कांग्रेस सरकार के झूठी गारंटियों की हांडी एक बार चढ़ गई। अब कांग्रेस और उसका महाठगबंधन देश के एक भी नागरिक को झूठी गारंटियों के नाम पर नहीं ठग पाएगा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सेवा के लिए, के विकास के लिए मंदिरों में जाकर कसमें खाने की जरूरत नहीं होती है। झूठी गारंटियां देने की जरूरत नहीं होती है। पांच साल हमने भी सरकार चलाई। हमने गृहिणी सुविधा योजना, 125 यूनिट फ्री बिजली,महिलाओं को बसों में आधा किराया, ग्रामीण क्षेत्रों में फ्री पानी, हिम केयर, सहारा योजना, शगुन योजना, 60 साल  से अधिक की उम्र के बाद बिना किसी आय सीमा के वृद्धा पेंशन देना स्वावलंबन योजना, बेटी है अनमोल योजना, कन्यादान योजना, पुष्प क्रांति, खुंब विकास, बागवानी विकास, सीएम सोलर  फेंसिंग, सिंचाई, जैसी दर्जनों जनहित की योजनाओं की कोई गारंटी नहीं दी थी। प्रदेशवासियों के लिए जो जरूरी था वो किया।

    पिछली सरकार पर कोई दोष नहीं मढ़ा। हमने कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया।जब पूरी दुनिया में बड़ी-बड़ी सरकारों ने हाथ खड़े कर दिए, बड़ी से बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बिना नोटिस के नौकरी से निकाल दिया, उस समय भी हमने नए कर्मचारियों की भर्ती की, एक भी कर्मचारी के एक दिन का भी वेतन नहीं काटा। सुक्खू सरकार ने कोविड के समय में अपनी जान की परवाह न किए बिना लोगों की मदद करने वाले लोगों को भी एक झटके में बेरोजगार कर दिया। सरकार अच्छी नीयत से चलती है गारंटियों से नहीं। दुर्भाग्य इस बात का है की सरकार की नीयत में ही खोट है।

    “मीट द प्रेस” कार्यक्रम में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यह सरकार पत्रकारों पर मुकदमे करने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। जंगली मुर्गा सीएम के कार्यक्रम में खाया जाता है। जंगली मुर्गा मारना अपराध है, इसके लिए कार्रवाई मुर्ग़ा मारने, बनाने और खाने वालों पर होना चाहिए थी लेकिन कार्रवाई हुई खबर लगाने वाले पत्रकारों पर। इसी तरह से सरकार की अराजकता के ख़िलाफ़ लिखने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई करती है। यह तानशाही का दौर है। बीजेपी इसकी निंदा करती है।

    एक सवाल के जवाब में कहा कि हिमाचल में आपदा से नुकासन का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए सरकारों को दीर्घकालीन पर्यावरणीय संरक्षण योजनाओं पर काम करना चाहिए। क्योंकि कुछ पल की त्रासदी हमारे सालों की मेहनत पर पानी फेर देती है और हमें अपने प्रियजनों को भी खोना पड़ता है। इसके लिए हमने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल की त्रासदी पर व्यापक पैमाने पर अध्ययन होना चाहिए। हमारे आग्रह को स्वीकार कर उन्होंने मल्टी सेक्टोरल टीम का गठन कर अध्ययन के लिए भेजा आगे भी अध्ययन होगा। जिससे एक प्रभावशाली योजना तैयार की जा सके।

    धारा 118  में ढील को लेकर पूछे सवाल को लेकर कहा कि सरकार हिमाचल के हितों को बेचने पर अमादा है। धारा 118 में ढील दिलाने वाला एक रैकेट सक्रिय है। जो लोगों से सरेआम इसके लिए लोगों से उगाही कर रहा है। इसके बाद सरकार जिस तरह से धारा 118 में ढील देने की बात कर रही है, उससे यह साफ़ है कि यह ‘सत्ता संरक्षित कार्यक्रम’ है। प्रदेश में अवैध खनन से प्रदेश की इकोलॉजी प्रभावित हो रही है। प्रदेश में माफिया का एक नया तंत्र खड़ा हो रहा है। जो बिना बात दिन दहाड़े गोली चलाने में हिचकता नहीं है। माफिया वर्चस्व के लिए, आतंक फैलाने के लिए गोलियां चला रहे हैं। दुर्भाग्य इस बात का है हिमाचल की संस्कृति के विपरीत यह माफिया राज सत्ता संरक्षित है।

    जो लोग पुलिस और सरकारी मुलाजिमों पर हाथ उठाने से नहीं हिचक रहे हैं। प्रदेश में नशे के प्रसार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो चिट्टा प्रदेश के बॉर्डर एरिया में थोड़ा बहुत था। आज जहाँ सड़क नहीं हैं, बाज़ार नहीं हैं। वहाँ भी चिट्टा आतंक मचा रहे हैं। हमारी सरकार में नार्थ ज़ोन के राज्यों के साथ काम करने के लिए काम किया। उसके बहुत सकारात्मक परिणाम आए। लेकिन सरकार बदलने के साथ चीजें बदली हैं। इंटर स्टेट फोर्सेज के साथ काम करने से बेहतर परिणाम आएंगे इसकी सलाह भी हमने हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए इस कार्यकम के आयोजन के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया।

  • सरकार कई सरकारी बैंकों को मर्ज करने की तैयारी में, क्या सिर्फ इतने ही बैंक रह जाएंगे देश में?

    सरकार कई सरकारी बैंकों को मर्ज करने की तैयारी में, क्या सिर्फ इतने ही बैंक रह जाएंगे देश में?

    Bank Merger News: भारत सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार छोटे सरकारी बैंकों को मिलाकर बड़े बैंक बनाने की योजना पर काम कर रही है। इससे बैंकिंग व्यवस्था को मज़बूत करने का लक्ष्य रखा गया है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

    क्या है सरकार की नई योजना?
    नीति आयोग की सिफारिश के बाद सरकार देश के छोटे सरकारी बैंकों को बड़े बैंकों में मिलाने की तैयारी कर रही है। यह कदम “मेगा मर्जर (Mega Merger)” योजना के तहत उठाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसे छोटे बैंकों का विलय देश के बड़े बैंकों में कर सकती है।

    किन बड़े बैंकों में होगा मर्जर?

    सरकार का प्लान है कि इन छोटे बैंकों को बड़े सरकारी बैंकों जैसे –

    -स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

    -पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

    -बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

    -में जोड़ा जा सकता है।

    योजना की ये है मौजूदा स्थिति
    जानकारी के अनुसार, इस प्रस्ताव को लेकर सरकार ने रिकॉर्ड ऑफ डिस्कशन तैयार कर लिया है। अब इसे कैबिनेट मीटिंग प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के पास चर्चा के लिए भेजा जाएगा। अगर इस पर सरकार की मंजूरी मिल जाती है, तो यह मेगा मर्जर 2026-27 के वित्तीय वर्ष तक पूरा किया जा सकता है।

    ग्राहकों पर क्या होगा असर?
    अगर आपका खाता इनमें से किसी छोटे बैंक में है, तो मर्जर के बाद कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बैंक का नाम और लोगो बदल सकता है। नई बैंक ब्रांच का IFSC कोड और खाता संख्या बदल सकती है। ग्राहकों को कुछ दस्तावेज़ (पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि) नए बैंक से फिर से बनवाने पड़ सकते हैं।

    हालांकि, सरकार और बैंक यह कोशिश करेंगे कि आम ग्राहकों को ज्यादा परेशानी न हो और सभी बदलाव आसान तरीके से पूरे किए जाएं।

    मर्जर की जरूरत क्यों पड़ी?
    छोटे सरकारी बैंकों के सामने कई चुनौतियाँ हैं। जैसे खर्चा बढ़ रहा है,  एनपीए (NPA) यानी खराब कर्ज लगातार बढ़ रहे हैं, लाभ कम हो रहा है। इन कारणों से सरकार चाहती है कि छोटे बैंकों को बड़े बैंकों में मिला दिया जाए ताकि–बैंकिंग सिस्टम मजबूत बने। कर्ज देने की क्षमता बढ़े। बैंकों की बैलेंस शीट मजबूत हो। कामकाज और सेवा गुणवत्ता बेहतर हो।

    पहले भी हो चुका है बैंक मर्जर
    यह पहली बार नहीं है जब सरकार बैंक मर्जर करने जा रही है। 2017 से 2020 के बीच, सरकार ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर 4 बड़े बैंक बनाए थे।

    मर्जर के बाद कितने बैंक रह जाएंगे?
    अगर यह नई योजना लागू हो जाती है, तो देश में केवल चार सरकारी बैंक बचेंगे –

    -स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

    -पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

    -बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

    -कैनरा बैंक

    नतीजा क्या होगा?
    सरकार को उम्मीद है कि इस मेगा मर्जर से भारतीय बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मजबूत बनेंगे, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले पाएंगे और देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देंगे।

  • Himachal News: बद्दी की ऊषा सचदेवा बनी महिला मोर्चा दून की मीडिया प्रभारी

    Himachal News: बद्दी की ऊषा सचदेवा बनी महिला मोर्चा दून की मीडिया प्रभारी

    जिलाध्यक्ष समेत आला नेताओं का जताया आभार, बोली-पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का करेंगी प्रयास

    बद्दी/सचिन बैंसल:भारतीय जनता पार्टी दून मण्डल ने नगर निगम बददी के वार्ड 8 नंबर की निवासी ऊषा सचदेवा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से नगर निगम बददी में महिलाओं के क्षेत्र में पार्टी को मजबूत मिलने की आशा है। ऊषा सचदेवा की नियुक्ति बददी शहर की मातृशक्ति में उत्साह का माहौल।

    ऊषा सचदेवा एक गृहणी ही नहीं है बल्कि उनकी की शैक्षणिक योग्यता पीजीडीसीए और राजनीतिक शास्त्र में एम.ए है। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर होने के कारण ऊषा राजनीतिक बारीकियों से भली भांति परिचित है और उनका परिवार बददी में राजनति से जुडा हुआ है और उनके पति नालागढ़ कोर्ट में अधिवक्ता है। ऊषा सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं और कोली बिरादरी से सम्बंध रखती हैं, जो शिमला लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक है। पार्टी ने ऊषा की ताजपोशी कर कोली बिरादरी को दून विस व शहरी क्षेत्र में अधिमान दिया है।

    ऊषा ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन का आभार व्यक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के संगठन में नई ऊर्जा और दिशा लाएगी। ऊषा ने महिला मोर्चा दून मंडल के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्ति करने पर जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्पणा ठाकुर व दून महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता भारद्वाज का आभार जताया है। ऊषा ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि उनको जिम्मेदारी मिली है उसको वो बखूबी से निभाने का प्रयास करेंगी और दून विस में ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को संगठन से जोडऩे के प्रयास करेंगे।

    वहीं दूसरी ओर उषा सचदेवा की नियुक्ति को आगामी नगर निगम चुनाव से जोड़ा जा सकता है, ख़ासकर एस.सी. समुदाय से आने और सुशिक्षित उम्मीदवार होने के नाते। इसका राजनीतिक रूप में भी एक महत्व है, जो संभवत: मतदाताओं को आकर्षित कर सकता है। इस नियुक्ति से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है कि समुदाय की भागीदारी और शिक्षा को महत्व दिया जा रहा है।

  • Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में करवानी पड़ी Emergency Landing

    Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मंगोलिया में करवानी पड़ी Emergency Landing

    नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी आ गई है। फ्लाइट का नंबर AI174 था जो कि सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण फ्लाइट को उलानबातर मंगोलिया में एहतियाती तौर पर लैंड करवाना पड़ा। फ्लाइट क्रू को उड़ान के दौरान एक संभावित तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने विमान को मंगोलिया के उलानबातर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया। एयर इंडिया के मुताबिक, वह अपने साझेदारों के साथ मिलकर यात्रियों की सुविधा को देखने की कोशिश कर रही है। जल्द से जल्द सभी को उनके गंतव्य दिल्ली पहुंचाने की कोशिश कर रही है। कोलकाता होते हुए उड़ान संख्या AI174 उलानबटोर में सुरक्षित तौर पर उतार दिया गया है। अभी फ्लाइट की तकनीकी जांच चल रही है।

    एयर इंडिया ने मांगी माफी

    एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि – ‘इस आपातकालीन स्थिति के कारण यात्रियों को जो असुविधा हुई है उसके लिए हमें खेद है। हम सभी यात्रियों की मदद के लिए सहयोगियों के साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। एयर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है’।

    रास्ते में आई तकनीकी समस्या

    एयर लाइन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि – ‘2 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रहे विमान AI174 को मंगोलिया के उलानबटोर में एहतियातन तौर पर उतारा गया है क्योंकि उड़ान चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह हुआ था। विमान उलानबटोर में सुरक्षित तौर पर उतर गया है और जरुरी जांच जारी है’। एयरलाइन ने पोस्ट में आगे लिखा है कि- ‘हम सभी यात्रियों की मदद के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और साथ ही सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों की जो भी असुविधा हुई है उसके लिए हमें खेद है’।  
  • इस इलाके में Trolley Bag में मिली युवती की लाश, लोगों में फैली सनसनी

    इस इलाके में Trolley Bag में मिली युवती की लाश, लोगों में फैली सनसनी

    नेशनल डेस्क। देशभर में जब भी किसी सार्वजनिक जगह पर लावारिस बैग या ड्रम जैसी कोई चीज दिखती है तो लोग डर जाते हैं। सरकार भी समय-समय पर चेतावनी देती है कि ऐसी किसी भी चीज को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। ऐसा ही एक मामला आज सूरत के कोसांबा इलाके में सामने आया, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया। आइये इसे विस्तार से जानते हैं।

    हाईवे किनारे दिखा लावारिस ट्रॉली बैग
    सूरत जिले के कोसांबा इलाके में हाईवे के किनारे एक लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों को यह संदिग्ध लगा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया।

    बैग खोलते ही पुलिस रह गई दंग
    पुलिस जब बैग खोलने लगी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि अंदर क्या होगा। जैसे ही बैग खोला गया, वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। ट्रॉली बैग के अंदर एक महिला का शव मिला। यह बैग करीब दो फीट लंबा था और उसमें शव को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

    महिला की बेरहमी से हत्या
    जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवती की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। उसके दोनों पैरों को रस्सी से बांध दिया गया था, ताकि शव को बैग में फिट किया जा सके। यह देखकर साफ था कि हत्या के बाद अपराधी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है।

    टैटू से पहचान की कोशिश
    पुलिस को मृत महिला के हाथ पर एक टैटू मिला है। टैटू में दिल का निशान बना है और उसके बाद ‘S’ लिखा हुआ है।इसी टैटू के आधार पर पुलिस अब महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    पुलिस की जांच जारी
    सूरत जिला डीसीपी राजेश गढ़िया ने बताया कि शव मिलने की जगह कोसांबा ओवरब्रिज के पास मारुति शोरूम के बगल में है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    मृतका की पहचान करने और हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला कहां की रहने वाली थी?, उसकी हत्या कहां की गई? और किसने शव को ट्रॉली बैग में डालकर सड़क किनारे फेंका?।

    इलाके में फैली दहशत
    घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। लोग इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

     

  • मुख्यमंत्री ने की हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा, चंडीगढ़ के पास नई टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री ने की हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा, चंडीगढ़ के पास नई टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हिमुडा को राज्य के लोगों की सुविधा और आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने शिमला शहर के निकट प्रस्तावित जाठिया देवी टाउनशिप की भी समीक्षा की और हिमुडा को परियोजना को गति प्रदान करने के लिए शीघ्र एक सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाठिया देवी सैटेलाइट टाउन शिमला शहर में भीड़भाड़ को कम करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी द्वारा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आवासीय सुविधा के साथ लोगों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सैटेलाइट टाउन की रूपरेखा को तैयार किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के विकासनगर में बनने वाले वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित परिसर शहर के सबसे आधुनिक भवनों में से एक होगा, जिसमें सरकारी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आगामी आवासीय परियोजनाओं की भी समीक्षा की और राज्य के लोगों की सुविधा के लिए परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र वशिष्ठ, निदेशक नगर एवं ग्राम नियोजन हेमिस नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

  • Punjab News: अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले भर में अवैध नशों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान ड्राइवर मोहित कुमार, बृजेश कुमार व जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी एसआई गुरदीप सिंह की टीम ने की है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस टीम ने बताया कि एसएसपी के दिशा निर्देशों पर जगह-जगह नाका बंदी की गई थी। इसी दौरान फगवाड़ा वाले साइड से होशियापुर कि तरफ जा रही छोटा पिकअप को शक के आधार रोका गया। जिस वेरका लिखा था। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद ड्राइवर मोहित कुमार ने बताया गाड़ी में शराब है। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम गाड़ी की पूरी तलाशी ली। जिसके बाद कई तरह की 108 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

    पुलिस टीम ने मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।