Blog
-

डोनाल्ड ट्रंप के Nuclear Test दावे का चीन ने किया खंडन, अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि चीन चोरी-छिपे परमाणु हथियारों (Nuclear Test) का परीक्षण कर रहा है। ऐसे में उनके इस दावे के बाद अब हलचल मच गई है। चीन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। चीन ने ट्रंप का यह दावा ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि वो एक जिम्मेदार परमाणु हथियारों से संपन्न देश है जो शांतिपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।सिस्टम की रक्षा करना जरुरी है
ट्रंप के आरोपों का चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने करारा जवाब दिया है। उनका कहना है कि देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर पहले इस्तेमाल न करने की नीति पर कायम है। प्रवक्ता ने यह साफ कर दिया है कि चीन की परमाणु नीति पूरी तरह से आत्मरक्षा पर आधारित है और वह कम्प्रिहेन्सिव न्यूक्लियर टेस्ट बैन ट्रीटी की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। उनका कहना है चीन अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार सिस्टम की रक्षा करना ज्यादा जरुरुी है। माओ निंग ने यह भी आशा जताई है कि अमेरिका सीटीबीटी के अंतर्गत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा और इस बारे में ग्लोबल ऑर्डर के नियमों का सम्मान करेगा।ट्रंप ने किया था दावा
दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर यह कहा था कि अमेरिका तीन दशकों में पहली बार परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरु करेगा। इसके बाद उन्होंने एक न्यूज शो में अमेरिका के परमाणु परीक्षण फिर से शुरु करने के फैसले को सही कहा था। उन्हृोंने यह दावा किया था कि रुस, पाकिस्तान, चीन और उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का चोरी-छिपे परीक्षण कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा था कि वे परीक्षण करते हैं औऱ हम नहीं करते। हमें भी परीक्षण करना होगा। रुस ने हाल ही में कुछ अलग स्तर के परीक्षण करने की बात कही थी। रुस परीक्षण करता है, चीन परीक्षण करता है लेकिन वो लोग इसके बारे मे कोई भी बात नहीं करते ऐसे में अब हम भी परीक्षण करेंगे। ट्रंप का कहना था कि इन देशों का परीक्षण अंडरग्राउंड होता है इसलिए इसका पता लगाना मुश्किल होता है। -

Punjab News: सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के गुरुधामों के लिए रवाना, देखें वीडियो
अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय से सिख श्रद्धालुओं का विशाल जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की सदस्य बीबी गुरिंदर कौर कर रही हैं, जबकि सरदार गुरमीत सिंह बूह उप-नेता के रूप में जत्थे के साथ हैं। जत्थे के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी हैं, जो संगत का नेतृत्व करेंगे।
रवाना होने से पहले एसजीपीसी कार्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहां जत्थे का नेतृत्व करने वाले नेताओं को एसजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि वे बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वे पहली बार पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने जा रहे हैं। यह जत्था पाकिस्तान में ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब, डेरा साहिब लाहौर सहित कई पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा और 13 नवंबर को अटारी सीमा के रास्ते भारत लौटेगा।
इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और जत्थे का नेतृत्व कर रहे सदस्यों ने कहा कि पाकिस्तान स्थित धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना की जाएगी, ताकि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुला रहे और बंदी सिखों की जल्द रिहाई हो। यह यात्रा सिख धर्म की उज्ज्वल परंपरा और गुरु नानक साहिब के विश्व बंधुत्व के संदेश को और मजबूत करती है।
-

Punjab News: जसमीत हत्याकांड में आया नया मोड़, ये वजह आई सामने, जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली जिम्मेदारी
बटालाः पंजाब के बटाला में रविवार को हुए जसमीत हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। इसे लेकर एक पोस्ट भी की गई है, जिसमें लिखा है कि बटाला के बेरिंग कॉलेज में जसमीत ने मना करने के बावजूद स्टूडेंट प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा। वह घनश्यामपुरिया गैंग के दम पर प्रधान बन रहा था। उसने उनके भाई जुगराज का चुनाव में नुकसान करवाया था जिसको लेकर उस पर रंजिश थी। बता दें कि बटाला में रविवार (2 नवंबर) शाम 6 बजे डेरा बाबा नानक रोड पर दाना मंडी के पास जसमीत सिंह (40) की हत्या कर दी गई। जसमीत बटाला के मान नगर के रहने वाले थे। इस घटना को 4 बाइक सवारों ने अंजाम दिया। जसमीत सिंह पर आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसी हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है।
कत्ल की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में हरविंदर दोधी, दीपा USA और अमन घोटावाला ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये सभी लोग जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े हैं। पोस्ट में मृतक जसमीत सिंह को ‘दीप चीमा’ बताते हुए इसे पुरानी रंजिश और कॉलेज प्रधानगी से जुड़े विवाद का परिणाम बताया गया है। वायरल मैसेज में गैंग ने साफ तौर पर कहा है कि जसमीत सिंह उनके विरोधी गैंग ‘गोपी बकरी’ के लिए काम करता था और उसने उनके एक समर्थक जुगराज को कॉलेज चुनाव में नुकसान पहुंचाया था। पोस्ट में बदला लेने की धमकी दी गई है और आगे भी ऐसी वारदातों की चेतावनी दी गई है।
पोस्ट में लिखा..
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। 2 नवंबर 2025 को बटाला में जो दीप चीमा का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैरी छेतिया, केशव शिवाला और अमृत दालम लेते हैं। ये सब हमारे एंटी-गैंग गोपी बकरी के खास बंदे थे, जो उनके कहने पर प्रधान बनाते थे और उन्होंने ही हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान करवाया था। सो, उसके एंटी-प्रधान बनाया था। आज इसे इसकी सजा मिल गई है और बाकी प्रधान भी तैयार रहें। सरोपे उन्हें भी पड़ेंगे। हमने पहले भी कहा था कि मारकर सबका कसूर बताया जाएगा। जो भी हमारी एंटी-गैंग की मदद करेगा, उसका यही हाल होगा। बाकी हमारे जग्गू वीर का फोन चले या न चले, काम ऐसे ही होते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो, पता नहीं किसकी मौत कहां आ जाए। वेट एंड वॉच चैंबर में अगली गोली किसके नाम की है, ये एक सरप्राइज ही रहेगा..। हरविंदर दोधी. दीपा USA, अमन घोटावाला। डीएसपी सिटी सुखविंदर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना सिविल लाइन पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 2 मोटरसाइकिल पर करीब 4 युवक आए थे, इन्होंने जसमीत सिंह को गोलियां चलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस की तरफ से हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही हमलावरों को पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -

Jalandhar News: ईंटों से भरी ट्राली पलटी, एक युवक गंभीर घायल, देखें live
जालंधरः ईंटों से भरी एक ट्राली बीच सड़क धंस गई। जिससे ट्राली में भरी ईंटे वहां पास में एक युवक पर जा गिरी। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए है। वहीं लोगों का कहना है कि कई बार मना करने पर भी ड्राइवर ट्राली को गली में ले आया। जिससे भारी नुक्सान पहुंचा है। युवकी की पहचान सौरव के रूप में हुई है। जिससे टांग में गंभीर चोटें आईं है।
जानकारी अनुसार माता गुजरी स्कूल स्कूल के पास बाबू लाभ सिंह नगर की एक गली में ट्राली पलटी है। बताया जा रहा है कि ट्राली जलालाबाद से आई है। मौके पर पहुंचे कौंसलर ने बताया कि गलियां छोटी है। ट्रक से ज्यादा इस ट्राली में ईंटें लदी थी। पहले भी कई बार ऐसी दिक्कतें आई है। उन्होंने आरोप लगाए है कि ट्राली पर कोई भी नंबर नहीं लगा। कौंसलर ने मौके प्रशासन को फोन कर कार्रवाई करने की मांग की है। ट्राली मेें 7 हजार से ज्यादा ईंटे लदी हुई थी।
-

खाई में गिरी सवारियां से भरी बस, 3 की मौत, 38 घायल, मची चीख पुकार
इंदौरः शहर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक यात्री बस 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 38 के करीब यात्री घायल हो गए है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेश कर यात्रियों को बचाया।
यह घटना सोमवार रात सिमरोल थाना क्षेत्र में हुआ। जहां भेरू घाट में एक यात्री बस गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यात्री बस खंडवा से होते हुए ओंकारेश्वर से यात्रियों को लेकर इंदौर के लिए निकली थी, लेकिन जब यात्री बस इंदौर के भेरू घाटे पर पहुंची, तो वहां पर ओवर टेक करने के दौरान बस गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 50-55 यात्री सवार थे। जैसे ही हादसे की जानकारी क्षेत्रीय ग्रामीण को लगी, वे तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
-

Jalandhar News: Vijay Jewellers लूट मामले में आरोपियों को पनाह देने वाला टीचर गौरव गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधरः भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को अजमेर में पनाह देने वाले साइंस व गणित के टीचर गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी लूट की वारदात के बाद अजमेर जाकर गौरव के पास पनाह ले रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया है। रिमाइंड दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके लुटे हुए गहने और वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्टल और अन्य हथियार बरामद करेगी।
लुटेरों ने बताया कि हमने करोड़ का सोना नहीं लूटा और न ही 2.25 लाख कैश। लूटा गया कैश 23 हजार था। पैसे वे अजमेर यात्रा के दौरान खर्च कर चुके हैं। बोले सोने का वजन ज्यादा नहीं था। सीपी ने बताया कि लुटेरे पहले पैदल, फिर बाइक से रामा मंडी पहुंचे। वहां से बस में फगवाड़ा चले गए, जहां सीसीटीवी में कैद हो गए। फिर लुधियाना की बस में बैठकर स्टेशन से ट्रेन में अजमेर चले गए।Vijay Jewellers लूट मामले में आरोपियों को पनाह देने वाला टीचर गौरव गिरफ्तार, देखें वीडियो#JalandharNews #VijayJewellersLoot #TeacherArrested #PunjabCrime #JalandharPolice #CrimeUpdate #PunjabNews #BreakingNews #LootCase #VijayJewellersCase #GauravArrested pic.twitter.com/JL5wXqzTro
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2025 -

Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित भव्य नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो
गुरदासपुरः सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित, पंज प्यारों के नेतृत्व में गुरदासपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरदासपुर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा सिंह सभा पर समाप्त हुआ। इस नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया और संगत के लिए लंगर का भी इंतजाम किया गया।
इस अवसर पर नगर कीर्तन में शामिल संगत ने कहा कि गुरु जी ने पूरी दुनिया को सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी और लोक कल्याण के लिए 4 उदासीयां भी की। संगत को हाथ से कीरत करने, वांड छकने और और चढ़दी कलां में रहने की शिक्षा दी थी। उनकी बताई शिक्षाओं पर चलकर सभी को अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
-

Punjab News: लापता 22 वर्षीय युवक का कुएं से मिला गला सड़ा शव
मोहाली: गांव कुंभड़ा से 16 दिन पहले लापता 22 वर्षीय युवक अनिल चौहान का गला सड़ा शव चंडीगढ़ सेक्टर-53 के जंगल में बने एक 15-20 फीट गहरे कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी हत्या का लग रहा है। सूत्रों के अनुसार, अनिल की हत्या एक युवती के भाई और उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने कथित तौर पर उसे शराब पिलाकर गला रेत दिया और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। शव पर गर्दन के पास चापड़ (चिकन काटने वाले हथियार) से वार के निशान मिले हैं। शव पानी में कई दिनों तक रहने के कारण काफी गला सड़ा मिला।
मोहाली के फेज-8 थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई उदेश चौहान के बयान पर पहले बीएनएस की धारा 127(4) (अगवा करना) और 3(5) (एक से अधिक व्यक्ति का अपराध में शामिल होना) के तहत मामला दर्ज किया था। मोहाली पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद सुराग मिला, जिन्होंने पूछताछ में हत्या का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से शव बरामद किया।
एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह प्रेम प्रसंग का मामला है। शव को पुलिस कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अनिल चौहान मूल रूप से बुढलाड़ा, जिला मानसा का रहने वाला था। वह मोहाली के गांव कुंभड़ा में किराए पर अपने दोस्तों के साथ रहता था और फेज-9 के एक ब्लैंकेट स्टोर में काम करता था। परिवार के अनुसार, अनिल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवार को जब इसका पता चला तो उन्होंने उसे चेतावनी दी थी। कुछ समय के लिए संपर्क टूट गया था, लेकिन दोबारा बातचीत शुरू होने के बाद हालात इतने बिगड़े कि हत्या तक पहुंच गए।
अनिल के भाई उमेश चौहान ने बताया कि हम चार भाई हैं। अनिल मोहाली में अकेला रहता था। 19 अक्टूबर को वह घर से निकला था और शराब पी रखी थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद आ गया था। हमने 29 अक्टूबर को अगवा होने की शिकायत दी थी। पुलिस इस मामले पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
-

Punjab News: पैदल जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लुटेरे फरार, देखें CCTV
लुधियानाः दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लूट की वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता प्रियंका ने बताया कि वह गियासपुरा इलाके की मक्कड़ कॉलोनी में पैदल जा रही थी।
दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे की दवाई लेकर हॉस्पिटल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर वाली गली में पहुंची, पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और अचानक उसके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वह मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें प्रियंका की शिकायत मिल गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बयान जारी करते कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। ऐसे लुटेरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
